EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13-14 सितम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमरीकी ओपन 2020, डोमनिक ने पुरुष सिंगल्स जबकि नाओमी ने महिला सिंगल्स का खिताब जीता

अमरीकी ओपन टेनिस 2020 प्रतियोगिता 31 अगस्त से 13 सितम्बर तक न्यूयॉर्क के आर्थर ऐशे स्टेडियम में खेला गया. यह इस टूर्नामेंट का 140वां संस्करण था.

पुरुष सिंगल्स

अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्स का खिताब ऑस्ट्रिया के डोमनिक थियम ने जर्मनी के अलेक्‍जेंडर जेवरेव को हराकर जीता. थियम ने जेवरेव को 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6 से हराया. अमरीकी ओपन के इतिहास में यह पहला मौका है जबकि किसी खिलाडी़ ने शुरूआती दो सेट हारने के बाद मैच में वापसी की और खिताब जीता. यह डोमिनिक थियम का पहला ग्रेंडस्‍लैम खिताब है.

महिला सिंगल्स

इस प्रतियोगिता के महिला सिंगल्स का खिताब जापान की नाओमी ओसाका ने जीता. ओसाका ने फाइनल में बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका को पराजित किया. यह ओसाका का तीसरा ग्रेंडस्लैम खिताब है. इसके साथ ही वे तीन ग्रेंडस्लैम सिंगल्स खिताब जीतने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बन गई हैं. इससे पहले, ओसाका ने 2018 में अमरीकी ओपन और 2019 में ऑस्ट्रेलियन ओपन प्रतियोगिता भी जीती थी.

अमरीकी ओपन और ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट्स: एक दृष्टि

  • अमरीकी ओपन टेनिस प्रतियोगिता चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट्स में से एक है. यह प्रत्येक वर्ष न्यूयॉर्क शहर में यूएसटीए बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर (USTA Billie Jean King National Tennis Center) में आउटडोर हार्ड कोर्ट पर आयोजित की जाती है.
  • चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में सबसे पहला विंबलडन 1877 में शुरू हुआ, उसके बाद 1881 में अमरीकी ओपन, 1891 में फ्रेंच ओपन और 1905 में ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू हुआ. सभी चारों ग्रैंड स्लैम प्रति वर्ष खेले जाते हैं.
  • विम्बलडन घास पर खेला जाता है, जिस कारण इसे लॉन टेनिस नाम से भी जाना जाता है. ऑस्ट्रेलियन ओपन और अमरीकी ओपन हार्ड कोर्ट पर जबकि फ्रेंच ओपन क्ले कोर्ट पर खेला जाता है.
  • अमरीकी ओपन साल की अंतिम ग्रैंड स्लैम टैनिस प्रतियोगिता है. ऑस्ट्रेलियन ओपन वर्ष का पहला (जनवरी) ग्रैंड स्लैम है, इसके बाद फ्रेंच ओपन (मई-जून), विंबलडन (जून-जुलाई) और अमरीकी ओपन (अगस्त-सितम्बर) होते हैं.

स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले राज्यों की रैंकिंग जारी, गुजरात को सर्वश्रेष्ठ राज्य का सम्मान

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले राज्यों की रैंकिंग 11 सितम्बर को जारी की. इस सूची में जहां गुजरात को सर्वश्रेष्ठ राज्य वहीं अंडमान निकोबार को सर्वश्रेष्ठ केंद्र शासित प्रदेश का सम्मान दिया गया है. जबकि कर्नाटक, केरल को भी श्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया.

सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए स्टार्टअप इंडिया की शुरूआत की थी. इसका मकसद देश में उभरते उद्यमियों को प्रोत्साहन देना है. इसका लक्ष्य स्टार्टअप को टैक्स में छूट और इंस्पेक्टर-राज मुक्त व्यवस्था देना है. इसी के साथ दुनिया में भारत दूसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ईकोसिस्टम वाला देश बन गया है.


शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक

विदेश मंत्री एस जयशंकर 10-11 सितम्बर को रूस की यात्रा पर थे. वह मॉस्‍को में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक में भाग लेने के प्रयोजन से गये थे. रूसी परिसंघ की अध्‍यक्षता में इस संगठन की वार्ताओं में भारत सक्रिय रूप से भाग लेता रहा है.

इस बैठक में SCO के आगामी शिखर सम्‍मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गयी और अन्तर्राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. विदेश मंत्रियों की परिषद की यह तीसरी बैठक थी जिसमें भारत SCO के पूर्ण सदस्‍य के रूप में भाग लिया.

रूस की यात्रा के दौरान डॉक्‍टर जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ से भेंट की. विदेश मंत्री ने कहा कि‍ भारत और रूस के बीच बातचीत विशेष सामरिक साझेदारी को प्रतिबिंबित करती है. श्री जयशंकर ने किर्गिस्‍तान के विदेश मंत्री दिंगीज हैदरबेकोफ और ताजिकिस्‍तान के विदेश मंत्री सिराजुद्दीन मोहरीद्दीन से भी मुलाकात की.


बैंकों से ऋण लेने वालों को राहत देने के आकलन के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन

सरकार ने बैंकों से ऋण लेने वालों को राहत देने के आकलन के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है. पूर्व नियंत्रक और महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि इस समिति के अध्यक्ष होंगे.

यह समिति कर्जदारों को ब्याज से राहत देने और कोविड-19 के कारण ऋण स्थगन से राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और वित्तीय स्थिरता पर पड़ने वाले प्रभाव का आकलन करेगी. वह इस संबंध में समाज के विभिन्न वर्गों को होने वाली वित्तीय मुश्किलें कम करने के उपाय भी सुझाएगी.

समिति एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. यह कदम ब्याज में छूट की राहत मांगने पर और अन्य संबंधित मुद्दों पर उच्चतम न्यायालय में चल रही सुनवाई में प्रकट की गई विभिन्न चिंताओं के बाद उठाया गया है.


भारत और अमरीका के बीच रक्षा और विदेश संबधी अधिकारी स्तर की बैठक

भारत और अमरीका के बीच 11 सितम्बर को रक्षा और विदेश संबधी अधिकारी स्तर की ऑनलाइन बैठक हुई. बैठक में रक्षा, विदेश नीति और सुरक्षा के क्षेत्र में आपसी संबंधों की समीक्षा की गयी. दोनों देशों के बीच अधिकारी स्तर की पिछली बैठक दिसम्बर 2019 में वाशिंगटन डीसी में हुई थी.

इस बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी विश्वास के आधार पर इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावना पर विचार किया. दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय घटनाक्रम पर भी चर्चा की और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र को मुक्त, समावेशी, शांतिपूर्ण और खुशहाल बनाने के लिए प्रयास करने पर सहमत हुए.

बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव वाणी राव और रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव सोमनाथ घोष ने किया. अमरीकी शिष्टमंडल की अगुवाई विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डीन थॉम्पसन और रक्षा मंत्रालय के सहायक सचिव डेविड हेल्वे ने की.


पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का 13 सितम्बर को निधन हो गया है. वे 74 वर्ष के थे. श्री सिंह कोरोना वायरस संबंधी परेशानियों के इलाज के लिए दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) में भर्ती हुए थे.

श्री सिंह बिहार के दिग्‍गज नेता थे. वे राष्‍ट्रीय जनता दल से जुड़े थे लेकिन हाल ही में इस राजनीतिक दल से इस्‍तीफा दे दिया था. वे बिहार के वैशाली से लोकसभा सांसद और तीन बार केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बिहार में पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन प्रमुख परियोजनाएं वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए राष्ट्र को समर्पित कीं. इनमें पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन का विस्‍तार करने वाला दुर्गापुर-बांका खंड और पूर्वी चंपारण तथा बांका में रसोई गैस सिलेंडर भरने वाले दो LPG संयत्र शामिल हैं.

BSF और बंग्‍लादेश के बॉर्डर गार्ड्स के बीच बैठक

भारत के सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बंग्‍लादेश के बॉर्डर गार्ड्स के बीच बैठक 13-8 सितम्बर को आयोजित की जा रही है. दोनों देशों के बीच 4096 किलोमीटर लंबी सीमा के प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए यह सामान्‍य बैठक है. BSF और बॉर्डर गार्ड्स के बीच 1975 से हर साल दो बार बैठक होती है. यह बैठक बारी-बारी से ढाका और नई दिल्‍ली में होती है.

वेनिस फिल्‍म समारोह

वेनिस फिल्‍म समारोह में, फिल्‍म निर्देशक चैतन्‍य तम्‍हाणे को मराठी फिल्‍म ‘द डिसाइपल’ के लिए सर्वोत्‍तम पटकथा का पुरस्‍कार मिला है. 2001 में मॉनसून वेडिंग के लिए मीरा नायर को पुरस्‍कृ‍त किए जाने के बाद यह पहला मौका है जब किसी भारतीय निर्देशक ने इस समारोह में कोई पुरस्‍कार जीता है.

बैंकों में मुख्‍य अनुपालन अधिकारी नियुक्‍त करने के दिशा-निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों में मुख्‍य अनुपालन अधिकारी नियुक्‍त करने के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसका उद्देश्य बैंकिंग उद्योग में कार्य अनुपालन और जोखिम प्रबंधन के प्रति एकसमान कार्यनीति सुनिश्चित करना है. RBI ने कहा है कि ये अधिकारी कम से कम तीन वर्ष की अवधि के लिए नियुक्‍त किए जाएंगे. RBI ने स्‍पष्‍ट किया कि मुख्‍य अनुपालन अधिकारी पर ऐसा कोई दायित्‍व नहीं होगा जिसे लेकर हितों का टकराव हो.

13वां एयरो इंडिया-21 बेंगलुरु में आयोजित होगा

13वां एयरो इंडिया-21 बेंगलुरु में 3-7 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जायेगा. एयरो इंडिया एशिया का सबसे बड़ा एयर शो और विमानन प्रदर्शनी है. 1996 के बाद से बेंगलुरु में प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित किया जाता है.

अफगान शांति वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अफगान शांति वार्ता की शुरुआत के लिए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो कतर की राजधानी दोहा की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना होंगे. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हम बहुत जल्द अफगानिस्तान से अपने 4,000 सैनिकों वापस बुलाएंगे. गौरतलब है कि अमेरिका और अन्य प्रमुख देश शांति वार्ता की शुरुआत के साथ 19 साल से चले आ रहे गतिरोध समाप्त करने की कोशिश में लगे हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top