EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11-12 सितम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

फिल्म अभिनेता परेश रावल को नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का प्रमुख नियुक्त किया गया

बॉलिवुड के जाने-माने ऐक्टर परेश रावल को नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) का प्रमुख नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रावल को NSD का अध्यक्ष नियुक्त किया है. रावल की नियुक्ति 4 सालों के लिए की गई है. यह पद 2017 से ही खाली था.

65 साल के परेश रावल गुजरात (अहमदाबाद ईस्ट) से पूर्व लोकसभा सदस्य हैं. सिनेमा और थिअटर के क्षेत्र में उनके पास अभिनय का सालों का अनुभव है.

नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा: एक दृष्टि

नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा (National School of Drama- NSD), रंगमंच का प्रशिक्षण देने वाली देश की सबसे महत्त्वपूर्ण संस्था है. यह दिल्ली में स्थित है. इसकी स्थापना संगीत नाटक अकादमी ने 1959 में की थी. यह भारत सरकार के अंतर्गत एक स्वशासी संस्थान है.

भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच नए गठबंधन की घोषणा की गई

भारत, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच 10 सितम्बर को एक नए गठबंधन की घोषणा की गई. यह घोषणा तीनों देशों के बीच आयोजित विदेश मंत्रालयों की पहली वर्चुअल बैठक की गई. यह तीनों देशों के बीच पहली बैठक थी जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने किया. फ्रांस से विदेश मंत्रालय में सेक्रेटरी जनरल फ्रांस्वा डिलात्रे और ऑस्ट्रेलिया से विदेश व व्यापार मंत्रालय की सेक्रेटरी फ्रांसिस एडमसॉन ने प्रतिनिधित्व किया.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा

इस बैठक में तीनों देशों ने स्पष्ट कहा है कि वे इस बेहद चर्चित समुद्री क्षेत्र में साझा रणनीति बना रहे हैं. बैठक में नई भू-राजनीतिक चुनौतियों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने पर सबसे ज्यादा बात हुई है. तीनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग को लेकर भी विमर्श हुआ है. फ्रांस पहले भी हिंद व प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों को लेकर अपनी चिंता जता चुका है.

चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ

यह गठबंधन चीन के आक्रामकता के खिलाफ संकेत देने के तौर पर देखा जा रहा है. हाल के दिनों में अमेरिका और भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया तीसरा देश है, जो चीन के आक्रामक रवैये के खिलाफ काफी मुखर है. यही नहीं इस महीने के अंत तक भारत, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक नया गठबंधन भी रूप ले रहा है. इन तीनों देशों के विदेश व रक्षा मंत्रियों की भी एक बैठक आयोजित की जानी है. इसके अलाबा भारत, अमेरिका, जापान के साथ ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में ही आयोजित करने की तैयारी चल रही है. चार देशों के इस गठबंधन को क्वाड नाम दिया गया है.


प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना का शुभारंभ किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 10 सितम्बर को डिजिटल माध्यम से ‘प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना’ का उद्घाटन किया. उन्‍होंने ई-गोपाला ऐप की भी शुरूआत की. इसका उद्देश्‍य मत्‍स्‍य पालन, मत्‍स्‍य बीज में व्‍यापक बेहतरी, संबंधित बाजार और सूचना पोर्टल की व्‍यवस्‍था करना है. इस ऐप को किसान सीधे तौर पर इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने बिहार में मत्‍स्‍य पालन और पशुपालन क्षेत्रों से संबंधित अनेक कार्यक्रमों की शुरूआत की.

प्रधानमंत्री मत्‍स्‍य संपदा योजना पर 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि निवेश की जायेगी. अब तक मत्‍स्‍य पालन क्षेत्र में निवेश की जाने वाली ये सबसे बड़ी राशि है. इसका उद्देश्‍य वर्ष 2024-25 तक अतिरिक्‍त 70 लाख टन मछली उत्‍पादन बढ़ाना है.


पांच रफाल लडाकू विमानों को अम्बाला के वायुसेना अड्डे पर भारतीय सेना में शामिल किया गया

पांच रफाल लडाकू विमानों को भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 सितम्बर को इन विमानों को अम्बाला के वायुसेना अड्डे पर एक विशेष समारोह में भारतीय सेना में शामिल किया. इस दौरान फ्रांस की मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भी उपस्थित थीं.

वायुसेना में शामिल किये गये ये रफाल लडाकू विमान 17 स्क्वाड्रन का एक हिस्सा है जिसे ‘गोल्डन एरोज’ कहा जाता है. पांच रफाल विमानों की पहली खेप 27 जुलाई को फ्रांस से अम्बाला के अम्बाला वायुसेना अड्डे पर पहुंची थी.

भारत ने 36 राफेल लड़ाकू जेट की खरीद के लिए फ्रांस के साथ समझौता किया है. सभी राफेल विमानों की आपूर्ति 2022 तक पूरी की जानी है.

रफेल का लांग रेंज ऑपरेशन अपने वजन के बराबर अर्मामेंट और एडिशनल सेल्फ कैरी करने की कैपेसिटी, 60 लैंडिंग ग्राउंड से ऑपरेट करने की एवलिटी, हाई स्पीड जैसी खुबियां इसे दुनिया के बेस्ट एयरक्राफ्ट में से एक बनाती हैं.


भारत और जापान के बीच आपूर्ति और सेवाओं के प्रावधान से संबंधित समझौते

भारत और जापान ने भारतीय सशस्‍त्र बल और जापान के आत्‍मरक्षा बल के बीच आपूर्ति और सेवाओं के प्रावधान से संबंधित आदान-प्रदान के एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किये हैं. नई दिल्‍ली में रक्षा सचिव डॉक्‍टर अजय कुमार और जापान के राजदूत श्री सुजुकी सातोशी ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए.

इस समझौते से भारत और जापान के सशस्त्र बलों के बीच सैन्‍य गतिविधियों के बारे में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा तथा विशेष सामरिक और वैश्विक भागीदारी के सिलसिले में द्विपक्षीय रक्षा सहमति को बढ़ावा मिलेगा.


सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने कोविड-19 वैक्‍सीन ‘कोविशील्‍ड’ के ट्रायल रोक लगाई

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने कोविड-19 वैक्‍सीन ‘कोविशील्‍ड’ (Covid-19 vaccine Covishield) का ट्रायल रोक दिया है. देशभर में 17 अलग-अलग जगहों पर इस टीके का परीक्षण हो रहा था. कंपनी ने यह फैसला ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से नोटिस पाने के बाद लिया. DCGI ने नोटिस में कहा कि SII ने वैक्‍सीन के ‘सामने आए गंभीर प्रतिकूल प्रभावों’ के बारे में अपना एनालिसिस भी उसे नहीं सौंपा.

ब्रिटेन की दावा कंपनी अस्‍त्राजेनेका ने ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स के साथ मिलकर यह वैक्‍सीन बनाई है. DCGI ने सीरम इंस्टिट्यूट से पूछा था कि उसने यह क्‍यों नहीं बताया कि अस्‍त्राजेनेका ने इस वैक्‍सीन का ट्रायल रोक दिया है. अस्‍त्राजेनेका के ट्रायल रोकने का ऐलान करने के बावजूद सीरम इंस्टिट्यूट ने ट्रायल जारी रखने की बात कही थी.

संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और यूनाइटेड किंगडम सहित विभिन्न देशों में ‘कोविशील्‍ड’ परीक्षण चरण में था. भारत में इस टीका के फेज 2 और 3 ट्रायल को मंजूरी दी गई थी. सीरम इंस्टिट्यूट ने अस्‍त्राजेनेका के साथ कोविड- 19 टीके की एक अरब डोज बनाने की डील कर रखी है. वही इस वैक्‍सीन का भारत में क्लिनिकल ट्रायल कर रही है. अबतक देश में करीब 100 लोगों को यह टीका लगाया जा चुका है.

सीरम इंस्टिट्यूट अपना जवाब DCGI को सौंपेगा. बहुत कुछ अस्‍त्राजेनेका पर भी निर्भर करेगा कि उसकी जांच में क्‍या निकलकर आता है. ट्रायल अस्‍थायी तौर पर इसलिए रोका गया है ताकि बीमारी के बारे में और जाना जा सके.


10 सितम्बर: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस

प्रत्येक वर्ष 10 सितम्बर को दुनियाभर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (World Suicide Prevention Day) मनाया जाता है. इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइड प्रिवेंशन (IASP) द्वारा आत्महत्या की बढ़ती प्रवृत्ति पर रोकथाम लगाने एवं इस समस्या के प्रति लोगों में जागरुकरता लाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का अनुमान है कि 8 लाख लोग हर साल आत्महत्या से मर जाते हैं, यानि हर 40 सेकेंड में एक व्यक्ति आत्महत्या से मरता है. इससे 25 गुना लोग आत्महत्या का प्रयास भी करते हैं.

IASP. WHO और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ (WFMH) के साथ मिलकर 2003 से दुनिया भर में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है.

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2020 का थीम

इस वर्ष यानी 2020 में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का मुख्य विषय (them)- ‘Working Together to Prevent Suicide’ है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top