EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
10 सितम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वर्ष 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इजरायल के बीच शांति समझौता कराने के लिए नामित किया गया है.

नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नामित किया. ताइब्रिंग नॉर्वे की संसद के चार बार से सदस्य हैं और नाटो की संसदीय असेंबली का हिस्सा हैं. उन्होंने UAE और इजरायल के बीच बेहतर संबंधों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ट्रंप को श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किए गए अन्य लोगों से ज्यादा ट्रंप ने देशों के बीच शांति स्थापित करने की कोशिशें की हैं. ताइब्रिंग ने ट्रंप की मिडिल ईस्ट से बड़ी संख्या में सैनिकों को वापस बुलाने के लिए भी प्रशंसा की.

अगस्त 2020 में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और इजरायल ने दशकों पुरानी दुश्मनी भुलाकर एक ऐतिहासिक समझौता किया था. इस समझौते में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भूमिका निभाई थी. समझौते के तहत, इजरायल ने फिलिस्तीन के वेस्ट बैंक इलाके में अपनी दावेदारी छोड़ने को तैयार हो गया था. वहीं, UAE, इजरायल से पूर्ण राजनयिक संबंध बहाल करने को राजी हो गया. ऐसा करने वाला वह पहला खाड़ी देश बन गया था.

भारत में बाल मृत्‍युदर पर संयुक्‍त राष्‍ट्र की रिपोर्ट, बाल मृत्‍युदर में वार्षिक 4.5 प्रतिशत की कमी

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भारत में बाल मृत्‍युदर पर हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है. यह रिपोर्ट युनिसेफ, विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO), संयुक्‍त राष्‍ट्र विकास और सामाजिक कार्य विभाग के जनसंख्‍या प्रभाग तथा विश्‍व बैंक समूह द्वारा संयुक्त रूप से जारी की गयी है.

इस रिपोर्ट के अनुसार देश में बाल मृत्‍युदर में 1990 और 2019 के बीच निरंतर कमी हो रही है. भारत में 1990 में प्रत्‍येक एक हजार जीवित शिशुओं के जन्‍म के बाद पांच वर्ष की उम्र से पहले के 126 शिशुओं की मृत्‍यु हो जाती थी. यह मृत्‍युदर घटकर 2019 में केवल 34 रह गई.

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में 1990 से 2019 के बीच पांच वर्ष से कम उम्र के बच्‍चों की मृत्‍युदर में सालाना 4.5 प्रतिशत की कमी आई है. 1990 में पांच वर्ष से कम उम्र के 34 लाख शिशुओं की मृत्‍यु हुई, जबकि 2019 में 8.24 लाख शिशुओं की मृत्‍यु हुई.

भारत में प्रत्‍येक एक हजार जीवित जन्‍म पर नवजात मृत्‍युदर 1990 में 89 थी जो घटकर 2019 में 28 रह गई.


पहला विश्‍व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्‍मेलन

अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) द्वारा 8 सितम्बर को प्रथम विश्व सौर प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया. वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित इस सम्मेलन में 149 देशों के 26 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. ISA असेंबली के अध्यक्ष और भारत के ऊर्जा और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह और फ्रांस की पारिस्थितिक मंत्री सुश्री बारबारा पोम्पिली सम्‍मेलन की अध्यक्षता की.

इस सम्‍मेलन में स्‍वच्‍छ हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सौर ऊर्जा के अधिक उपयोग पर मुख्य रूप से चर्चा हुई. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि प्रौद्योगिकी की उपलब्‍धियों से सौर ऊर्जा के मूल्‍य में पहले ही काफी कमी आ चुकी है. प्रधानमंत्री का संदेश बिजली और नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री और अंतर्राष्‍ट्रीय सौर गठबंधन सभा के अध्‍यक्ष आरके सिंह ने पढ़कर सुनाया.


सर डेविड एटनबरो को वर्ष 2019 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया

मशहूर प्रकृतिवादी और प्रसारक सर डेविड एटनबरो को वर्ष 2019 के इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इंदिरा गांधी स्मारक न्यास की ओर से आयोजित डिजिटल कार्यक्रम में एटनबरो को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

2019 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले अन्तर्राष्ट्रीय निर्णायक मंडल ने शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी पुरस्कार के सम्मान हेतु सर एटनबरो का चयन किया था. हाल ही में मुखर्जी का निधन हो गया.

इंदिरा गांधी स्मारक न्यास के अनुसार, प्रकृति जगत के लिए कार्यों के चलते एटनबरो को यह पुरस्कार दिया गया है. इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है. एटनबरो लंबे समय से बीबीसी के साथ जुड़े हैं और उन्हें नाइटहुड सहित कई सम्मान मिले हैं.

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार: एक दृष्टि

  • इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है. 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी.
  • यह पुरस्कार इंदिरा गांधी स्मृति न्यास द्वारा ‘शांति, निरस्त्रीकरण एवं विकास’ के लिए काम करने वाले व्यक्तियों, समूहों एवं संस्थाओं को दिया जाता है.
  • इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपए नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है.
  • पहला इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 1986 में ‘पार्लामेंटेरिअंस फार ग्लोबल ऐक्शन’ नमक संस्था को दिया गया था.
  • वर्ष 2017 का इंदिरा गांधी पुरस्कार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रदान किया गया था. उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 2004 से 2014 के बीच देश का नेतृत्व करने और उनकी उपलब्धियों के लिए दिया गया था.
  • वर्ष 2018 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वाइरन्मन्ट’ (CSE) को दिया गया था. CSE की वर्तमान महानिदेशक सुनीता नारायण हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले भारत की यात्रा पर

फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले आधिकारिक यात्रा पर 10 सितम्बर को भारत आएंगी. वे अंबाला के वायु सेना अड्डे पर रफाल लड़ाकू विमान को वायुसेना की सेवा में शामिल करने के आधिकारिक समारोह में शामिल होंगी. सुश्री पार्ले रक्षा मंत्री पार्ले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात करेंगी. दोनों नेता रक्षा सहयोग विशेष कर हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद को रोकने में सहयोग पर चर्चा करेंगे.

दक्षिण भारत की पहली किसान रेल का शुभारंभ

देश की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली किसान रेल का शुभारंभ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वायएस जगनमोहन रेड्डी के मुख्य आतिथ्य में हुआ. रेल राज्य मंत्री सुरेश सी अंगड़ी ने अध्यक्षता की. बजट में किसान रेल व किसान उड़ान की सुविधाओं की घोषणा की गई थी, ताकि फल-सब्जियां कम समय में एक से दूसरे स्थान पर भेजे जा सकें.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top