EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने महिला विश्व टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप 2020 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया

भारत ने महिला विश्व टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप 2020 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है. यह फैसला कोविड-19 महामारी के कारण तैयारी की कमी और यात्रा की अनिश्चतताओं के कारण किया गया है. भारतीय स्क्वाश रैकेट महासंघ (SRFI) ने यह फैसला खिलाड़ियों से परामर्श के बाद 3 अगस्त को लिया. महिला विश्व टीम स्क्वाश चैम्पियनशिप 2020 प्रतियोगिता 15 से 20 दिसंबर के बीच मलेशिया के कुआलालंपुर आयोजित होना है.

रक्षा उत्‍पादन और निर्यात संवर्द्धन नीति 2020 का मसौदा तैयार

रक्षा मंत्रालय ने रक्षा उत्‍पादन और निर्यात संवर्द्धन नीति 2020 का मसौदा तैयार किया है. इस नीति का उद्देश्‍य आत्‍मनिर्भर भारत अभियान के तहत रक्षा विनिर्माण के क्षेत्र में देश को स्‍वावलम्‍बी बनाना है. प्रस्‍तावित नीति में देश की रक्षा उत्‍पादन क्षमताओं को प्रोत्‍साहित कर उसे आत्‍मनिर्भर और निर्यात में सक्षम बनाने पर जोर दिया गया है.

कोविड-19 वैक्‍सीन ‘कोविशील्‍ड’ को परीक्षण की अनुमति

भारतीय औषध महानियंत्रक (DCGI) ने पुणे के भारतीय सीरम संस्‍थान को कोविड-19 वैक्‍सीन ‘कोविशील्‍ड’ के मनुष्‍य पर दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति दे दी है. यह वैक्‍सीन ब्रिटेन के ऑक्‍सफोर्ड विश्‍वविद्यालय और ऑस्‍ट्रा जेनेका ने विकसित की है.

13वां IPL इंडियन प्रीमियर लीग में आयोजित किया जायेगा

सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League- IPL) 2020 को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित करने की अनुमति दे दी है. यह IPL का 13वां संस्करण है जिसका आयोजन UAE में 19 सितंबर से 10 नवंबर 2020 तक किया जायेगा.

अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया पर चर्चा

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए तालिबान के मुख्य वार्ताकार मुल्ला बरादर अखुंद के साथ अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया पर चर्चा की. दोनों पक्षों ने अफगान वार्ता की शुरुआत और अफगानिस्तान में हालिया स्थिति पर बातचीत की. चर्चा में तालिबानी कैदियों की रिहाई का मुद्दा भी शामिल था, जो कि अंतर-अफगान शांति वार्ता शुरू करने में एक बड़ी बाधा बनी हुई है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top