EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3-4 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

लुइस हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन ब्रिटिश ग्रां प्री 2020 खिताब जीता

ब्रिटेन के मर्सिडीज रेसर लुइस हैमिल्टन ने हाल ही में संपन्न हुई फॉर्मूला वन ब्रिटिश ग्रां प्री (British Grand Prix) 2020 खिताब जीता लिया है. उन्होंने दूसरे स्थान पर रहे रेड बुल के मैक्स वेर्सटाप्पेन से छह सेकंड कम समय लिया. फरारी के चार्ल्स लेक्लर्क तीसरे स्थान पर रहे.

माइकल शूमाकर के रेकॉर्ड के करीब

यह लुइस के फॉर्मूला वन करियर की 87वीं जीत हासिल है. वह महान माइकल शूमाकर के रेकॉर्ड से चार खिताब दूर हैं. लुइस ने घरेलू सिल्वरस्टोन ट्रैक पर रिकॉर्ड सातवीं जीत दर्ज की है.

आखिरी क्षणों में लुइस की टीम मर्सीडीज के साथ वाल्टेरी बोटास दूसरे नंबर पर चल रहे थे, लेकिन जब तीन लैप बाकी थाे तब उनका टायर पंक्चर हो गया और वेर्सटाप्पेन को आगे निकलने का मौका मिल गया.

हमीद बाकायको को आइवरी कोस्ट का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया

आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति अलास्साने कुतारा (Alassane Ouattara) ने हमीद बाकायको को देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. बाकायको मौजूदा रक्षा मंत्री हैं और आइवरी कोस्ट के रिपब्लिक पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं.

आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री एमादू गोन कूलिबली (Amadou Gon Coulibaly) का निधन हो गया था. वह 61 वर्ष के थे. इसके बाद से बाकायको देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे.


उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कमल रानी वरुण का निधन

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का 2 अगस्त को निधन हो गया. वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं. कमल रानी उत्तरप्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं. वह 11वीं और 12वीं लोकसभा की सदस्य थीं. 2017 में कानपुर नगर के घाटमपुर से विधायक चुनी गयीं थी.


श्रावणी पूर्णिमा: संस्कृत दिवस

भारत में प्रतिवर्ष श्रावणी पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानि 2020 में श्रावणी पूर्णिमा 3 अगस्त को था.

सन् 1969 में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आदेश से केन्द्रीय तथा राज्य स्तर पर संस्कृत दिवस मनाने का निर्देश जारी किया गया था. तब से संपूर्ण भारत में संस्कृत दिवस श्रावण पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है.

श्रावणी पूर्णिमा का दिन इसीलिए चुना गया था क्योंकि प्राचीन भारत में इसी दिन शिक्षण सत्र शुरू होता था. इसी दिन वेद पाठ का आरंभ होता था तथा इसी दिन छात्र शास्त्रों के अध्ययन का प्रारंभ किया करते थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top