EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नीदरलैंड की मारिके रिजनेवेल्ड को अन्तर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार दिया गया

वर्ष 2020 का अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार नीदरलैंड की 29 वर्षीय मारिके लुकास रिजनेवेल्ड को दिया गया है. वह यह पुरस्कार जीतेने वाली सबसे कम उम्र की लेखक बन गई हैं.

रिजनेवेल्ड को यह पुरस्कार उनकी की पुस्तक ‘द डिस्कम्फर्ट ऑफ इवनिंग’ (The Discomfort of Evening) के लिए दिया गया है. यह पुस्तक ग्रामीण नीदरलैंड के एक कट्टर ईसाई समुदाय के एक किसान परिवार की कहानी है. इस पुस्तक को पहली बार डच भाषा में 2018 में प्रकाशित किया गया था. मिशेल हचिसन ने इस पुस्तक का अंग्रेजी में अनुवाद किया है.

अन्तर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार: एक दृष्टि

  • यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी भी भाषा के काल्पनिक कथा उपन्यास को दिया जाता है जिसका अनुवाद अंग्रेजी में हुआ है और प्रकाशन ब्रिटेन अथवा आयरलैंड में हुआ हो.
  • इस पुरस्कार का उद्देश्य दुनिया भर से गुणवत्तापूर्ण साहित्य के प्रकाशन और पढ़ने को प्रोत्साहित करना और अनुवादकों के काम को बढ़ावा देना है.
  • यह पुरस्कार मूल बुकर पुरस्कार से अलग है और इसका लक्ष्य विश्वभर में अच्छे उपन्यास के अधिक प्रकाशन और उसे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है.
  • इस पुरस्कार विजेता को 50,000 पाउंड की इनाम राशि प्रदान की जाती है. नियमों के अनुसार यह ईनाम राशि लेखक और अनुवादक मिशेल हचिसन के बीच बराबर-बराबर बांटी जाएगी.

प्रधानमंत्री जनधन योजना के छह वर्ष पूरे, 2014 में यह योजना लागू की गई थी

प्रधानमंत्री जनधन योजना के 28 अगस्त को छह वर्ष पूरे हो गए. देश के सभी लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोडने के लिए 28 अगस्‍त, 2014 को यह योजना लागू की गई थी. योजना का शुभारम्भ करते हुए प्रधानमंत्री ने इस अवसर को देश के गरीब लोगों को निर्धनता के दुष्‍चक्र से निकालने का महत्‍वपूर्ण कदम बताया था.

इस योजना के अंतर्गत अब तक 40.35 करोड बैंक खाते खोले गए हैं. इन खातों में 1.31 लाख करोड रुपये जमा कराए गए हैं. प्रधानमंत्री जनधन योजना के लगभग आठ करोड खाता धारकों को विभिन्‍न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रत्‍यक्ष लाभ अंतरण प्राप्‍त हो रहा है.

इस योजना के तहत खोले गए कुल खातों में से 63.6 फीसदी ग्रामीण इलाकों में खोले गए हैं. वहीं 55.2 फीसदी खाताधारक महिलाएं हैं.


‘उड़ान’ योजना के चौथे दौर में 78 नये मार्गों को मंजूरी

सरकार ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना ‘उड़ान’ (उड़े देश का आम नागरिक) के चौथे दौर में 78 नये मार्गों की मंजूरी दी है. इससे देश के दुर्गम और क्षेत्रीय इलाकों को विमान सेवा मिल सकेगी.

नये मार्गों के चयन में पूर्वोत्‍तर क्षेत्र, पर्वतीय राज्‍यों और द्वीपों को प्राथमिता दी गयी है. मंत्रालय ने बताया कि स्‍वीकृत मार्गों की सूची में 29 कामकाजी हवाई अड्डों, आठ कार्यरहि‍त और दो कम कार्य वाले हवाई अड्डो को शामि‍ल किया गया है. उड़ान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 766 मार्गों की मंजूरी दी गयी है.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पिछले दिसम्‍बर 2019 में पूर्वोत्‍तर क्षेत्रों पर्वतीय राज्‍यों और द्वीपों पर विशेष ध्‍यान देते हुए उड़ान योजना का चौथा चरण आरम्‍भ किया था. इस चरण के शुरू होने के बाद अब तक इस योजना में 274 मार्गों पर विमान सेवा शुरू की जा चुकी है जो 45 हवाई अड्डो पर जुड़े हैं. इसके अलावा तीन हेलिकॉप्‍टर सेवाएं भी काम कर रही है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

पांच रफाल लड़ाकू विमानों को अंबाला एयरबेस में शामिल किया जायेगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 सितंबर को पांच रफाल लड़ाकू विमानों को अंबाला एयरबेस पर अधिकारिक रूप से वायुसेना में शामिल करेंगे. इस आयोजन में फ्रांस के रक्षा मंत्री फ्लोरेंस परली को भी आमंत्रित किया गया है. ये पांच लड़ाकू विमान 29 जुलाई को फ्रांस से भारत पहुंचे थे.

असम में कौशल विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करने को स्‍वीकृति

असम मंत्रिमंडल ने कौशल विश्‍वविद्यालय स्‍थापित करने के लिए ‘असम कौशल विकास विश्‍वविद्यालय विधेयक’ को स्‍वीकृति दी है. इस विश्वविद्यालय की स्थापना 900 करोड़ रुपये की लागत से दरंग जिले के मंगलदोई में किया जायेगा.

अरूणाचल प्रदेश को छठी अनुसूची के अधीन लाने से संबंधित प्रस्‍ताव पारित

अरूणाचल प्रदेश विधानसभा ने प्रदेश को संविधान की छठी अनुसूची के अधीन लाने से संबंधित प्रस्‍ताव पारित किया है. संसदीय कार्यमंत्री बमांग फेलिक्स द्वारा संदन में रखे गए प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया. चर्चा में भाग लेते हुए मुख्‍यमंत्री पेमा खांडू ने इस प्रस्‍ताव को ऐतिहासि बताया.

डॉनल्‍ड ट्रम्‍प रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने नवम्‍बर महीने में होने वाले चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्‍ट्रपति पद की उम्‍मीदवारी औपचारिक रूप से स्‍वीकार कर ली है. श्री ट्रम्‍प ने व्‍हाइट हाउस से कल रिपब्लिकन नेशनल कन्‍वेंशन के अंतिम दिन पद के लिए मनोनयन स्‍वीकार किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top