EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नीति आयोग ने निर्यात तत्‍परता सूचकांक 2020 जारी किया

नीति आयोग ने 26 अगस्त को निर्यात तत्‍परता सूचकांक (Export Preparedness Index- EPI) 2020 जारी किया. इसका उद्देश्‍य चुनौतियों और अवसरों की पहचान करना, सरकारी नीतियों की कारगरता को बढ़ाना और सुविधाजनक नियामक ढांचे को प्रोत्‍साहन देना है. इस रिपोर्ट में भारतीय राज्यों की निर्यात तैयारी और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया है.

गुजरात, महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु शीर्ष तीन स्‍थान पर

  • EPI से पता लगा है कि निर्यात विविधता, यातायात व्‍यवस्‍था और मूलभूत ढांचे के पैमाने पर अधिकांश भारतीय राज्‍यों का प्रदर्शन अच्‍छा रहा है.
  • इसमें यह भी कहा गया है कि अच्छे प्रदर्शन करने वाले राज्यों में अधिकतर तटवर्ती राज्‍य हैं. गुजरात, महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु को शीर्ष तीन स्‍थान प्राप्‍त हुए हैं.
  • केंद्र शासित प्रदेशो में दिल्ली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है जिसके बाद गोवा और चंडीगढ़ हैं.

नीति आयोग उपाध्‍यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि विश्‍व के बाजार में भारत एक मजबूत निर्यातक बनने की क्षमता रखता है. उन्‍होंने कहा कि इस उद्देश्‍य को पूरा करने के लिए EPI सूचकांक विभिन्‍न राज्‍यों की क्षमता को आंकता है.

नीति आयोग के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी अभिताभ कांत ने कहा कि निर्यात तत्‍परता सूचकांक आंकड़ों पर आधारित एक प्रयास है जिससे देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख केंद्र बिंदुओं की पहचान की जाएगी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ASI के 7 नए सर्किल बनाने की घोषणा

संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के 7 नए सर्किल बनाने की घोषणा की है. संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और गुजरात में नए सर्किल बनाए गए हैं. श्री पटेल ने कहा कि नए सर्किलों में त्रिची, रायगंज, राजकोट, जबलपुर, झांसी और मेरठ शामिल हैं.

उधमपुर में स्‍वदेशी उपकरणों की प्रदर्शनी का उद्घाटन

सेना की उत्‍तरी कमान के प्रमुख लेफि़्टनेंट जनरल सी बंसी पोन्‍नप्‍पा ने 26 अगस्त को उत्‍तरी कमान मुख्‍यालय उधमपुर में स्‍वदेशी उपकरणों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. यह प्रदर्शनी मेक इन इंडिया पहल को बढावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई. इसमें ड्रोन प्रतिरोधी प्रणाली, वैकल्पिक उर्जा स्रोत, स्थिति विशेष के बारे में जागरूक बनाने के उपायों और प्रशिक्षण में सहायक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया है.

GST परिषद की 41वीं बैठक

वस्तु और सेवा कर (GST) परिषद की 41वीं बैठक 27 अगस्त को आयोजित की गयी. केन्‍द्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने इस बैठक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अध्‍यक्षता की. बैठक में GST के कार्यान्वयन से राज्‍यों को हुए राजस्व के नुकसान के लिए मुआवजे पर विचार किया गया. GST कानून के तहत, राज्यों को 1 जुलाई, 2017 से GST कार्यान्वयन के पहले पांच वर्षों में राजस्व के किसी भी नुकसान के लिए द्वि-मासिक क्षतिपूर्ति की गारंटी दी गई थी.

लद्दाख में पहला शहीद दिवस

केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में 27 अगस्त को पहला शहीद दिवस मनाया गया. लेह में शहीद स्मारक पर लद्दाख बौद्ध संघ द्वारा आयोजित सादे समारोह में विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित की गयी. इन शहीदों ने लद्दाख को अनुसूचित जनजाति और केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिलाने के संघर्ष के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी.

जेम्स एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर के 600 विकेट पूरे कर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 25 अगस्त को अपने टेस्ट करियर के 600 विकेट पूरे कर लिए. वह टेस्ट इतिहास में 600 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने यह उपलब्धि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में प्राप्त की.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top