EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
26 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिये राष्‍ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद की स्‍थापना

केन्‍द्र सरकार ने एक अधिसूचना के जरिये राष्‍ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद (National Council for Transgender- NCT) की स्‍थापना की है. इसका गठन ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम’ 2019 के तहत किया गया है. सामाजिक न्‍याय और अधिकारिता मंत्री इसके पदेन अध्‍यक्ष और सामाजिक न्‍याय तथा अधिकारिता राज्‍य मंत्री इसके पदेन उपाध्‍यक्ष होंगे.

राष्‍ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद के कार्य

  • राष्‍ट्रीय ट्रांसजेंडर परिषद सरकार को ट्रांसजेंडर व्‍यक्तियों के संदर्भ में नीतियां, कार्यक्रम, कानून और परियोजनाएं तैयार करने के बारे में सलाह देगी.
  • परिषद ट्रांसजेंडरों को समान अवसर और पूर्ण भागीदारी प्रदान करने से संबंधित नीतियों तथा कार्यक्रमों के प्रभाव का मूल्‍यांकन करेगी और उन पर निगरानी रखेगी.
  • राष्‍ट्रीय परिषद ट्रांसजेंडरों से संबंधित मामलों का संचालन करने वाले सभी सरकारी विभागों और अन्‍य सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों की गति‍विधियों की समीक्षा करेगी और उनके बीच समन्‍वय करेगी.

डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी के कार्यकाल को विस्तारित किया गया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के वर्तमान अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी के कार्यकाल को दो वर्ष का विस्तार दिया गया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने DRDO अध्यक्ष के रूप में रेड्डी के कार्यकाल के विस्तार को 24 अगस्त को मंजूरी दी.

उन्हें अगस्त 2018 में दो वर्षों के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया था. इसके अलावा वह 26 अगस्त के बाद दो वर्षों के लिए DRDO के सचिव भी होंगे.

रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (DRDO): एक दृष्टि

  • DRDO, रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation) का संक्षिप्त रूप है. यह भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक संगठन है.
  • यह सैन्य अनुसन्धान तथा विकास से सम्बंधित कार्य करता है. यह देश की सुरक्षा के लिए मिसाइल, रडार, सोनार, टॉरपीडो आदि का निर्माण करती है.
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है. DRDO का आदर्श वाक्य ‘बलस्य मूलं विज्ञानं’ है. पूरे देश में DRDO की 52 प्रयोगशालाओं का नेटवर्क है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अमरीका में डोनाल्ड ट्रंप को रिपब्लिक पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया

अमरीका में रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी का औपचारिक रूप से दोबारा प्रत्याशी घोषित किया गया है. 74 साल के ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति, 77 वर्षीय जो बिडेन से चुनौती मिल रही है. मनोनीत होने के बाद ट्रंप 27 अगस्त को व्हाइट हाउस में साउथ लॉन में अपना पहला चुनावी भाषण देंगे. उपराष्ट्रपति माइक पेंस को ट्रंप के साथ उप-राष्ट्रपति पद के लिए फिर से मनोनीत किया गया है.

रूस में मिलिटरी एंड टेक्निकल फोरम में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन

रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित आर्मी-2020 इंटरनेशनल मिलिटरी एंड टेक्निकल फोरम में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन 23 अगस्त को किया गया. यह फोरम रूस के रक्षा मंत्रालय ने आयोजित किया है और यह 23 से 29 अगस्त तक चलेगा. इस पवेलियन में भारत ने अपने रक्षा उत्पादन के संबंध में जानकारियां दी हैं. इसमें करीब 70 देश शामिल हो रहे हैं और 730 से ज्यादा रूसी हथियार और रक्षा उपकरण प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top