EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
24-25 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

असम में देश का सबसे लंबा रोपवे का उद्घाटन

असम में गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को जोड़ने वाली रोपवे का 24 अगस्त को उद्घाटन किया गया है. यह रोपवे ब्रह्मपुत्र नदी पर बना है और देश में बना सबसे लंबा रोपवे है. इसकी लम्बाई 1.8 किलोमीटर है. यह रोपवे गुवाहाटी में कचहरी घाट से उत्तरी गुवाहाटी के डोल गोविंदा मंदिर तक के लिए है.

कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग को आपदा घोषित किया गया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग को आपदा घोषित कर दिया है. सैन फ्रांसिस्को के खाड़ी क्षेत्र में और उसके आसपास के जंगलों और ग्रामीण इलाकों को आग ने भारी तबाही मचाई है. आग अब तक 1,120 वर्ग मील क्षेत्र को चपेट में ले चुका है. आग से कैलिफोर्निया के सबसे पुराने राज्य पार्क, बिग बेसिन रेडवुड्स बर्बाद हो चुका है.

जर्मन क्लब बायर्न म्युनिख ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल का खिताब जीता

जर्मन क्लब बायर्न म्युनिख ने चैम्पियंस लीग फुटबॉल का खिताब जीत लिया है. 23 अगस्त को खेले गए फाइनल मुकाबले बायर्न ने पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) को 1-0 से हराने में सफलता पाई. बायर्न का ये छठा चैम्पियंस लीग खिताब है. बायर्न चैम्पियंस लीग में एक भी मुकाबला नही गवां कर खिताब जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है. इसी के साथ बायर्न ने हंसी फ्लिक की कोचिंग में इस सत्र में खिताबी हैट्रिक लगाने में सफलता पाई. चैम्पियंस लीग से पहले उन्होने बुंदेसलीगा और जर्मन कप का खिताब भी जीता था.

अमरीकी राष्ट्रपति की शीर्ष सलाहकार केलीऐन कॉनवे का इस्तीफा

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शीर्ष सलाहकार केलीऐन कॉनवे ने इस्तीफा दे दिया है. ट्रम्प अभियान द्वारा जारी एक सूची के अनुसार, 53 वर्षीय कॉनवे आज से शुरू होने वाले रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन के तीसरे दिन के प्रमुख वक्ताओं में से एक हैं. इस सम्‍मेलन में औपचारिक रूप से ट्रम्प को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया जाएगा.

अमरीका चीन के साथ व्यापार बंद सकता है

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि चीन, अमरीका के साथ सही व्यवहार नहीं करता है तो वह चीन के साथ व्यापार बंद सकता है और अपनी अर्थव्यवस्था को उससे अलग कर सकता है. जनवरी 2020 में दोनों देशों के बीच व्यापार संघर्ष को लेकर वार्ता असफल होने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने दूसरे चरण की वार्ता को बंद कर दिए थे. उन्होंने कहा था कि कोविड महामारी को लेकर चीन के रवैये से वे असंतुष्ट हैं.

भारतीय खिलौनों को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार-विमर्श

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलौनों को बढ़ावा देने और वैश्विक स्तर पर इन्हें लोकप्रिय बनाने के उपायों पर वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया है. उन्होंने कहा कि खिलौने बच्चों में शारीरिक और मानसिक कौशल का विकास भी करते हैं. नवाचारी और रचनात्मक उपायों से इन उद्योग समूहों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए. भारतीय खिलौना बाजार के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर इस उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव लाये जा सकते हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top