EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राजीव कुमार को निर्वाचन आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया

पूर्व वित्‍त सचिव राजीव कुमार को निर्वाचन आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया है. वे अशाोक लवासा का स्‍थान लेंगे. श्री लवासा ने इस्‍तीफा दे दिया था. श्री कुमार 31 अगस्‍त को श्री लवासा के कार्य मुक्‍त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे.

राजीव कुमार को विभिन्‍न क्षेत्रों में सार्वजनिक नीति और प्रशासन का तीन दशक से अधिक का अनुभव है. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की वित्‍तीय समावेशन योजना को आगे बढा़ने में भी उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है. वित्‍तीय समावेशन के लक्ष्‍यों में प्रधानमंत्री जनधन योजना, मुद्रा ऋण कार्यक्रम और अन्‍य प्रमुख योजनाओँ के जरिए लोगों की ऋण तक पहुंच कायम करना और रोजगार के अवसर पैदा करना है.

भारत निर्वाचन आयोग और चुनाव आयुक्त का पद

  • भारतीय संविधान का भाग 15 चुनावों से संबंधित है. संविधान के अनुच्छेद 324 से 329 तक चुनाव आयोग और सदस्यों की शक्तियों, कार्य, कार्यकाल, पात्रता आदि से संबंधित हैं.
  • मूल संविधान में निर्वाचन आयोग में केवल एक चुनाव आयुक्त का प्रावधान था. 1 अक्तूबर, 1993 को इसे तीन सदस्यीय आयोग वाला कर दिया गया. तब से निर्वाचन आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं.
  • मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है. इनका कार्यकाल 6 वर्ष या 65 वर्ष की आयु (दोनों में से जो भी पहले हो) तक होता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

1 जून 2021 से सोने के आभूषणों पर हॉलमार्क का चिन्‍ह अनिवार्य

सोने के आभूषणों और अन्‍य सामान पर हॉलमार्क का चिन्‍ह अगले साल 1 जून से अनिवार्य हो जाएगा. हॉलमार्किंग अनिवार्य होने के साथ, पंजीकरण के लिए जौहरियों की संख्या 31 हजार से बढ़कर 5 लाख हो जाने की उम्मीद है. इस समय देश के 234 जिलों में 921 हॉलमार्किंग केंद्र हैं. भारतीय मानक ब्‍यूरो अगले वर्ष जून तक देश के शेष 480 जिलों में हॉलमार्किंग केंद्रों की स्‍थापना पर काम कर रहा है.

बुंदेलखंड क्षेत्र का जल संकट समाप्त करने के लिए इजरायल के साथ समझौता

उत्तरप्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड क्षेत्र का जल संकट समाप्त करने के लिए इजरायल के साथ ‘प्लान ऑफ को-ऑपरेशन’ पर हस्ताक्षर किया है. लखनऊ में 20 अगस्त को इस समझौते पर उत्तर प्रदेश की ओर से कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा व इजरायल के राजदूत डॉ. रॉन मल्का ने हस्ताक्षर किए. यह परियोजना दो वर्ष के लिए हस्ताक्षरित की गई है, जिसे बाद में आवश्यकता अनुसार विस्तारित किया जा सकेगा. इस प्रोजेक्ट से उन्नत कृषि को बढ़ावा मिलेगा तथा ड्रिप इरीगेशन से जल प्रबंधन बेहतर होगा.

अगले दो साल से कम समय में कोरोना महामारी से उबरने की उम्मीद

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अगले दो साल से कम समय में दुनिया के कोरोना महामारी से उबरने की उम्मीद जताई है. संगठन प्रमुख डॉ टेड्रोस गेब्रियेसस ने कहा कि 1918 के स्पेनिश फ़्लू की तुलना में कोरोना वायरस से फैली महामारी पर जल्दी काबू पाया जा सकता है.

विजयपुर में एक जैविक अपशिष्ट कनवर्टर संयंत्र

केंद्र सरकार के उर्वरक विभाग का सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड, मध्य प्रदेश के विजयपुर में एक जैविक अपशिष्ट कनवर्टर संयंत्र स्थापित करेगा. इस संयत्र में जैविक अपशिष्‍ट को खाद में बदलने में लगभग 10 दिन लगेंगे. स्वच्छ भारत पहल के अंतर्गत शुरू की गई इस परियोजना का उद्देश्य प्रतिदिन लगभग दो हजार किलोग्राम अपशिष्‍ट को खाद में बदलना है. इस उर्वरक का उपयोग सार्वजनिक उद्यानों के अलावा नागरिक अपने लॉन और किचन गॉर्डन में भी कर सकेंगे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top