EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कारों की घोषणा: रोहित शर्मा सहित 5 खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

खेल मंत्रालय ने 21 अगस्त को राष्‍ट्रीय खेल पुरस्‍कारों (National Sports Awards) 2020 की घोषणा की. इन पुरस्‍कारों की घोषणा खेल मंत्रालय की 12 सदस्यीय चयन समिति के सिफारिश पर की गयी है. समिति में पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग और पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भी शामिल थे. समिति ने इस वर्ष 5 खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और 29 खिलाड़ियों की अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की थी.

खेल रत्न के लिए 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2019 की उपलब्धियों पर विचार किया गया. पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 29 अगस्त को खेल दिवस पर इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है.

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

इस वर्ष क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरा ऐथलीट मरियप्पन थंगवेलु को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा.

राजीव गान्धी खेल रत्न पुरस्कार देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है. इस पुरस्कार की शुरुआत 1991–92 में हुई थी. इस पुरस्कार के विजेता को ₹7.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में मिलते हैं.

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता

रोहित शर्मा: रोहित को उनकी शानदार बल्लेबाजी के कारण इस पुरस्कार के लिए चुना गया है. 33 वर्षीय रोहित खेल रत्न पाने वाले केवल चौथे क्रिकेटर हैं. उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को यह सम्मान दिया जा चुका है. तेंडुलकर पहले भारतीय क्रिकेटर थे जिन्हें 1998 में खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था. धोनी को 2007 और कोहली को 2018 में भारोत्तोलक मीराबाई चानू के साथ यह पुरस्कार मिला था.

विनेश फोगाट: विनेश को 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और 2019 में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए यह पुरस्कार दिया गया.

मरियप्पन थंगवेलु: मरियप्पन थंगवेलु को 2016 रियो ओलिंपिक खेलों में T42 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीतने के लिए पुरस्कार दिया गया है.

मनिका बत्रा: टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका के नाम की सिफारिश 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए की गई है. उन्होंने उस वर्ष राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था.

रानी रामपाल: रानी रामपाल तीसरी महिला और पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं जिनके नाम की सिफारिश इस सम्मान के लिए चुना गया है. रानी से पहले धनराज पिल्लै (2000) और सरदार सिंह (2017) को खेल रत्न पुरस्कार मिला था. रानी की अगुवाई में भारतीय टीम ने महिला एशियाई कप 2017 में ऐतिहासिक जीत दर्ज की तथा 2018 में एशियाई खेलों में रजत पदक जीता.

अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार

अर्जुन पुरस्कार के लिए 27 नामो की सिफारिश की गई है, जिसमे उभरती युवा महिला पहलवान दिव्या काकरान का नाम भी शामिल है. हॉकी कोच रमेश पठानिया समेत आठ प्रशिक्षकों को आजीवन योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

आसियान-भारत नेटवर्क थिंक टैंकों की 6ठी गोलमेज बैठक

आसियान-भारत नेटवर्क थिंक टैंकों (AINTT) की 6वीं गोलमेज बैठक 20 अगस्त को विडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम से आयोजित की गयी. बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हिस्सा लिया.

बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि कोरोना महामारी से दुनिया की अर्थव्यवस्था और समाजिक जीवन पर इतना घातक असर हुआ है, वह हमारी कल्पना से परे है. यह संकट 1930 के दशक में आई बड़ी आर्थिक मंदी जैसा ही है जिसने पूरी अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी के सामने अभूतपूर्व संकट पैदा किया है.

विदेश मंत्री ने कहा, वर्तमान अनुमानों के अनुसार कुल नुकसान 58 से 88 खरब अमरीकी डालर या वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 6.5-9.7 प्रतिशत है.

जयशंकर ने कहा कि आसियान वैश्विक अर्थव्यवस्था के क्रॉस-रोड में से एक है. भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. हम न केवल एक-दूसरे के समीप हैं, बल्कि साथ मिलकर एशिया और दुनिया को आकार देने में मदद करते हैं.

आसियान क्या है?

‘आसियान’ दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (Association of Southeast Asian Nations- ASEAN) का संक्षिप्त रूप है. यह दक्षिण-पूर्व एशिया के दस देशों का समूह है, जो आपस में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के लिए भी कार्य करते हैं.
आसियान का मुख्यालय इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में है. इसके सदस्य देश इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, लाओस, वियतनाम, म्यांमार और कंबोडिया हैं.


21 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय, आतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं श्रद्धांजली दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को ‘अंतर्राष्ट्रीय, आतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं श्रद्धांजली दिवस’ (International Day of Remembrance and Tribute to the Victims of Terrorism) मनाया जाता है. आतंकवाद के शिकार हो गए और जीवित बचे लोगों की आवाज़ें सुनने और उन्हें अपनी आवाज़ बुलंद करने में सहयोग देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस को मनाये जाने की घोषणा 2017 में की थी. 21 अगस्त 2018 को पहला ‘अंतर्राष्ट्रीय, आतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं श्रद्धांजली दिवस’ मनाया गया था. इस वर्ष यानी 2020 में तीसरा ‘अंतर्राष्ट्रीय, आतंकवाद पीड़ित स्मृति एवं श्रद्धांजली दिवस’ मनाया गया.


21 अगस्त: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 21 अगस्त को ‘विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’ (World Senior Citizen’s Day) मनाया जाता है. यह दिवस बुजुर्गों को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस का इतिहास

विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन द्वारा स्थापित किया गया था. उन्होंने 19 अगस्त, 1988 को इस पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे 21 अगस्त को वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में प्रकट किया गया था. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के रूप में मनाने की घोषणा 14 दिसंबर 1990 को की थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच निरस्‍त्रीकरण पर विचार-विमर्श

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच निरस्‍त्रीकरण और परमाणु अप्रसार के बारे में वर्चुअल विचार-विमर्श हुआ. भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व विदेश मंत्रालय में निरस्‍त्रीकरण और अंतर्राष्‍ट्रीय सुरक्षा मामलों के अपर सचिव इन्‍द्रमणि पांडेय ने किया. दोनों पक्षों ने निरस्‍त्रीकरण और परमाणु अप्रसार क्षेत्र में आपसी हित के वैश्विक और समकालीन मुद्दों पर चर्चा की. दोनों पक्ष सार्थक विचार-विमर्श जारी रखने और अगले दौर की वार्ता आपसी सुविधानुसार तिथि पर करने पर सहमत हुए.

भारत और इस्राइल ने सांस्‍कृतिक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए

भारत और इस्राइल ने दोनों देशों के बीच महत्‍वपूर्ण संबंधों को और सुदृढ बनाने के लिए तीन वर्ष के सहयोग की रूपरेखा वाले एक सांस्‍कृतिक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं. यरूशमल में इस समझौते पर इस्राइल के विदेश मंत्री गैबी अशकेनाज़ी और इजराइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला ने हस्‍ताक्षर किए.

पहली बार 100 से अधिक महिला सांसद

आजाद भारत के इतिहास में पहली बार 100 से अधिक महिला सांसद सत्र में शामिल हाेंगी. उल्लेखनीय है कि 17वीं लोकसभा के लिए देश ने सबसे अधिक 78 महिला सदस्य चुनकर भेजी थीं. हाल ही में राज्यसभा में 61 नए सांसद चुने गए हैं. इनमें 4 महिला सांसद भी हैं. नई महिला सांसदाें के साथ ही संसद में कुल महिला सदस्यों की संख्या 103 हाे गई है. जिसमें लोकसभा में 78 और राज्यसभा में 25 महिला सांसद हैं. लोकसभा में 14.36% और राज्यसभा में 10% से अधिक महिला सदस्य हाे गई हैं.

तेलंगाना लेफ्ट बैंक कनाल ऊर्ज संयंत्र में भीषण आग

तेलंगाना में नगरकुर्नूल जिले के पातालगंगा अंबराबद जोन स्थित लेफ्ट बैंक कनाल ऊर्ज संयंत्र में भीषण आग लग गई. आग लगने पर कुल मिलाकर 17 कर्मचारी प्लांट के अंदर काम कर रहे थे. सभी छह इकाइयाँ, जिनकी बिजली उत्पादन की क्षमता 150 मेगावाट है वह दुर्घटना के समय कार्यरत थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top