EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
21 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विश्‍व की संसदों के अध्‍यक्षों का 5वां सम्‍मेलन आयोजित किया गया

विश्‍व की संसदों के अध्‍यक्षों का 5वां सम्‍मेलन 19-20 अगस्त को वर्चुअल माध्‍यम से आयोजित किया गया. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस सम्मलेन में भारत का प्रतिनधित्व किया. इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘Parliamentary leadership for more effective multilateralism’ था.

इस सम्‍मेलन में उन्होंने आतंक फैलाने की पाकिस्तानी साजिशों पर जोर दिया और आतंक को समर्थन और प्रोत्साहन देने की पाकिस्तानी नीतियों को दुनिया के सामने उजागर किया.

स्पीकर ने ये भी कहा कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा. उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान करते हैं कि लेकिन हमारी पहल को कमजोरी के संकेत के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए.

स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2020: मध्‍य प्रदेश के इंदौर को प्रथम पुरस्‍कार

स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण 2020 पुरस्‍कार 20 अगस्त को प्रदान किया गया. शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ये पुरस्‍कार प्रदान किए. यह वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण का पांचवां संस्करण था. इस वर्ष सर्वेक्षण में 4242 शहरों के करीब 1.87 करोड़ लोगों ने भाग लिया.

इंदौर को प्रथम पुरस्कार

इस वर्ष का प्रथम पुरस्‍कार मध्‍य प्रदेश के इंदौर शहर को दिया गया है. इंदौर ने यह पुरस्‍कार लगातार चौथी बार प्राप्‍त किया है. स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण में गुजरात का सूरत दूसरे और महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा है. गंगा नदी के किनारे बसे हुए शहरों में वाराणसी को सबसे स्‍वच्‍छ शहर का पुरस्‍कार मिला. वहीं नई दिल्‍ली को, देश की सबसे स्‍वच्‍छ राजधानी, शहर के लिए पुरस्‍कृत किया गया.

40 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में अहमदाबाद और 10-40 लाख की आबादी वाले शहर में विजयवाड़ा सबसे स्वच्छ शहर बना. 3-10 लाख की आबादी वाले शहर में मैसूर और दिल्ली शहर ने सबसे स्वच्छ राजधानी शहर का पुरस्कार जीता.

छत्‍तीसगढ़ को सौ से अधिक शहरों वाले राज्‍यों की श्रेणी में पहला स्‍थान मिला, जबकि झारखंड को सौ से कम शहरों वाले राज्‍य की श्रेणी में प्रथम पुरस्‍कार मिला है. जालंधर छावनी बोर्ड को देश के सबसे स्‍वच्‍छ छावनी बोर्ड का पुरस्‍कार दिया गया है. चालीस लाख से अधिक आबादी वाले, सबसे स्‍वच्‍छ शहरों में गुजरात का अहमदाबाद सबसे ऊपर रहा.

केन्‍द्र सरकार ने स्‍वच्‍छ सर्वेक्षण की शुरूआत, व्‍यापक पैमाने पर नागरिकों की भागीदारी और देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर बनने के लिए प्रतिस्‍पर्धा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से की गई थी.


संयुक्‍त पात्रता परीक्षा के लिए राष्‍ट्रीय भर्ती संस्था के गठन को मंजूरी

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी नौकरियों के लिए संयुक्‍त पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test) के आयोजन के लिए राष्‍ट्रीय भर्ती संस्था (National Recruitment Agency) के गठन को मंजूरी दी है. यह संस्था समूह ‘ख’ और समूह ‘ग’ में गैर-तकनीकी पदों के लिए उम्‍मीदवारों की जांच और चयन के लिए सामान्‍य पात्रता परीक्षा संचालित करेगी. भारत सरकार ने NRA के लिए 1517.57 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं.

इस एजेंसी में रेल मंत्रालय, वित्‍त मंत्रालय, कर्मचारी चयन आयोग (SSC), रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) और बैंकिंग कर्मी चयन संस्‍थान (IBPS) के प्रतिनिधि होंगे.

राष्‍ट्रीय भर्ती संस्था: मुख्य बिंदु

  • राष्‍ट्रीय भर्ती संस्था (NRA) समूह सरकार के सभी ‘ख’ और समूह ‘ग’ में गैर-तकनीकी पदों के लिए एक सामान्य योग्यता परीक्षा (CET) आयोजित करेगी.
  • स्नातक, उच्च-माध्यमिक (12वीं पास) और मैट्रिक (10वीं पास) वाले उम्‍मीदवारों के लिए अलग-अलग CET का संचालन किया जाएगा.
  • CET के अंक परिणाम घोषित होने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए मान्‍य होंगे. मान्‍य अंकों में सर्वश्रेष्‍ठ अंकों को उम्‍मीदवार के मौजूदा अंक माना जाएगा. उम्‍मीदवार अधिकतम आयु सीमा से पहले CET कितनी बार भी दे सकेगा.
  • सरकार की मौजूदा नीति के अनुसार अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्‍य पिछडा वर्ग और अन्‍य श्रेणी के उम्‍मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
  • उम्‍मीदवारों को सामान्‍य पात्रता परीक्षा के पोर्टल पर पंजीकरण कराने और अपनी पंसद का केन्‍द्र चुनने की सुविधा होगी.

20 अगस्त 2020: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती (सद्भावना दिवस)

20 अगस्त 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 76वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. यह दिन साम्प्रदायिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को बढावा देने के लिए ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है.

श्री राजीव गांधी 1984 में माता इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद देश के छठे प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. वह 40 वर्ष की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने थे. उन्होंने 1989 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की.

21 मई 1991 को लिट्टे उग्रवादियों द्वारा श्रीपेरंबदूर में उनकी हत्या कर दी गई थी. उन्हें 1991 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत-रत्न से सम्मानित किया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

CII के मेड्टेक ग्लोबल शिखऱ सम्मेलन का 12वां अधिवेशन

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के मेड्टेक ग्लोबल शिखऱ सम्मेलन का 12वां अधिवेशन नई दिल्ली में आयोजित किया गया. वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सम्मलेन का उद्घाटन किया. श्री गोयल ने कहा कि औषधि निर्माण उद्योग ने भारत और विश्व में औषधि आपू्र्ति को सुनिश्चित करने के मामले में निरंतर प्रयासरत रहा है.

कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

अमरीकी सेनेटर कमला हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए अपना नामांकन स्वीकार कर लिया है.

ईरान पर सभी यूएन प्रतिबंधों को फिर से बहाल

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने संयुक्त राष्ट्र को सूचित किया कि अमेरिका ईरान पर सभी यूएन प्रतिबंधों को फिर से बहाल करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर रहा है जो पहले ओबामा के शासन काल के दौरान परमाणु समझौते के तहत उठाए गए थे. ईरान के खिलाफ़ उन प्रतिबंधों का विस्तार किया जाएगा जो अक्टूबर 2020 में समाप्त होने वाले थे.

ADB ने RRTS के निर्माण के लिए 1 बिलियन डालर का ऋण मंजूर किया

‘एशियाई विकास बैंक’ (ADB) और भारत ने उत्तर प्रदेश रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के निर्माण के लिए 1 बिलियन अमरीकी डालर के ऋण पर हस्ताक्षर किये हैं. इस ट्रांजिट सिस्टम परियोजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के मेरठ को दिल्ली से जोड़ने वाले NCR के घनी आबादी वाले वर्गों के माध्यम से शहर को बदलने और क्षेत्रीय संपर्क को बेहतर बनाने में मदद करना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top