EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
20 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

समुद्री खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता की जाँच के लिए पोरबंदर में प्रयोगशाला शुरू की गयी

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (MPEDA) ने समुद्री खाद्य उत्पादों का प्रसंस्करण और निर्यात करने वालों के लिए पोरबंदर में एक गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला (Quality Control Lab) शुरू की है. इसका उद्देश्य समुद्री खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता को अन्तर्राष्ट्रीय नियामक जरूरतों के अनुसार सुनिश्चित करना है. MPEDA के अध्यक्ष के एस श्रीनिवास ने 15 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रयोगशाला का उद्घाटन किया गया.

इस प्रयोगशाला में उन्नत परीक्षण उपकरण हैं, जो एंटीबायोटिक अवशेषों, भारी धातुओं, जैसे कैडमियन, सीसा, पारा और आर्सेनिक आदि का पता लगा सकते हैं. प्रयोगशाला ने राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL) और निर्यात जांच परिषद (EIC) की मान्यता हासिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

गुजरात के समुद्री खाद्य उत्पादों के निर्यात में एंटीबायोटिक अवशेषों के मामले अपेक्षाकृत कम आए हैं, लेकिन भारी धातुओं, मुख्य रूप से कैडमियम की उपस्थिति के कारण विदेशों में कई खेप को खारिज किया जा चुका है.

माली के राष्‍ट्रपति इब्राहिम बोबुकार केइता ने अपने पद से इस्‍तीफा दिया

पश्चिम अफ्रीकी देश माली के राष्‍ट्रपति इब्राहिम बोबुकार केइता ने 18 अगस्त को अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया है. राष्‍ट्रपति इब्राहिम बोबुकार को वहां सैनिकों ने उन्‍हें बंधक बना लिया था.

पिछले दो महीने से अधिक समय से चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद सामने आए नाटकीय घटनाक्रम ने राष्‍ट्रपति केइता को अपने निर्धारित कार्यकाल से पहले ही पद छोडने पर मजबूर कर दिया.


अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए कई देशों के साथ द्व‍िपक्षीय एयर बबल समझौते पर बातचीत

भारत, अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए ऑस्‍टेलिया, जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और सिंगापुर सहित 13 देशों के साथ द्व‍िपक्षीय एयर बबल समझौते पर बातचीत कर रहा है. पड़ोसी देश श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्‍तान, नेपाल और भूटान के साथ भी इस समझौते का प्रस्‍ताव किया गया है.

जुलाई से भारत ने अमरीका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, संयुक्‍त अरब अमारात, कतर और मालदीव के साथ एयर बबल समझौता किया है. कोरोना महामारी के कारण 23 मार्च से ही भारत में नियमित अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ानें स्‍थगित हैं.

क्या है एयर बबल?

एयर बबल कोविड महामारी के दौरान नियमित उड़ानों के स्‍थगित होने के कारण अस्‍थायी वाणिज्‍यिक उड़ानें संचालित करने का समझौता है. इस समझौते के अंतर्गत संबंधित दो देशों की विमान कंपनियां कुछ प्रतिबंधों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन कर सकती है.


RBI ने खुदरा भुगतान को नियंत्रत करने के लिए एक अखिल भारतीय संगठन आरंभ करने की रूपरेखा जारी की

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने खुदरा भुगतान को नियंत्रत करने के लिए एक अखिल भारतीय संगठन आरंभ करने की रूपरेखा जारी की है. इसके अनुसार 500 करोड़ रुपये की शुद्ध लागत वाली कंपनियां इस तरह की खुदरा भुगतान प्रणाली का गठन करने और उसके प्रबंधन तथा संचालन करने की पात्र होंगी. इसके अंतर्गत ATM, POS, आधार से जुड़ी भुगतान और प्रेषण सेवाओं को शामिल किया जाएगा.

इस संगठन को धोखाधड़ी और जालसाजी से निपटने के लिए राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय घटनाक्रम की निगरानी भी करनी होगी ताकि इस प्रणाली और समूची अर्थव्‍यवस्‍था पर इसका बुरा असर न पड़े.

RBI ने इसके लिए कंपनियों से फरवरी 2021 तक आवेदन आमंत्रित किये हैं और कहा है कि इस तरह के संगठन के प्रमोटर देश में रहने वाले भारतीय नागरिक ही हो सकते हैं.


वर्ष 2020 के लिए ARIIA रैंकिंग जारी, IIT-मद्रास ने पहला स्थान प्राप्त किया

वर्ष 2020 के लिए अटल नवाचार संस्थानों की रैंकिंग (Atal Rankings of Institutions on Innovation Achievements- ARIIA) 18 अगस्त को जारी की गयी. इस रैंकिंग-में एक बार फिर IIT-मद्रास ने केंद्र पोषित श्रेष्ठ संस्थानों में पहला स्थान प्राप्त किया है. इसके बाद IIT-बम्बई और IIT-दिल्ली का स्थान है.

स्वपोषित श्रेणी में एसआर इंजीनियरिंग कॉलेज, तेलंगाना ने शीर्ष स्थान हासिल किया. निजी क्षेत्र के संस्थानों की श्रेणी में ओडिसा का कलिंग औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान शीर्ष पर रहा. इसके बाद SRM विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान तथा वेल्लोर प्रौद्योगिकी संस्थान का स्थान है.

राज्य पोषित स्वायत्त संस्थानों की सूची में महाराष्ट्र के पुणे इंजीनियरिंग कॉलेज को पहला स्थान मिला. ARIIA ने पहली बार केवल महिलाओं के लिए उच्चतर शैक्षिक संस्थानों की श्रेणी में विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया.


गुजरात के पांच शहरों में 70 मंजिला या इससे अधिक ऊंची इमारतें बनाये जाने को मंजूरी

गुजरात सरकार ने राज्य के पांच शहरों में 70 मंजिला या इससे अधिक ऊंची इमारतें बनाये जाने को मंजूरी दी है. ये पांच शहर – अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट और गांधीनगर हैं. इन पांच शहरों में दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर गगनचुंबी इमारतों का निर्माण किया जा सकेगा.

फिलहाल राज्‍य में 22-23 मंजिलों से अधिक ऊंची इमारतें बनाने पर पाबंदी है. शहरों में जमीन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए ऊंची बहुमंजिला इमारतों के निर्माण को मंजूरी दी गयी है. इस तरह की इमारतों के निर्माण से जमीन की कीमतों में कमी आएगी और लोगों को किफायती लागत पर मकान मिल सकेंगे.

राज्‍य सरकार ने इस तरह की इमारतों के निर्माण के लिए 2017 के मौजूदा नियमों में संशोधन का फैसला किया है. नये नियमों के अनुसार पांच बड़े शहरों में 100 से 150 मीटर तक की ऊंचाई वाली इमारतों के लिए भूखंड का आकार ढाई हजार वर्ग मीटर से अधिक होना जरूरी होगा. 150 मीटर से अधिक ऊंचाई की इमारत बनाने के लिए साढ़े तीन हजार वर्ग मीटर से अधिक भूखंड की आवश्‍यकता होगी.

गगनचुंबी इमारतों में गाडि़यों की पार्किंग में विद्युत चालित वाहनों को चार्ज करने की सुविधा होना जरूरी होगा. ऐसी इमारतों के लिए आपदा प्रबंधन योजना बनाना और इमारत को हवा के थपेड़ों से बचाव के लिए विंड टनल टेस्‍ट पास करना भी जरूरी होगा.


19 अगस्त: विश्व मानवतावादी दिवस से संबंधित जानकारी

प्रत्येक वर्ष 19 अगस्त को ‘विश्व मानवतावादी दिवस’ (World Humanitarian Day- WHD) के रूप में मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य उन मानवीय कर्मियों को उचित सम्मान देना है, जिन्होंने मानव मात्र की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया है.

विश्व मानवतावादी दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 में WHD का विषय (थीम) ‘RealLifeHeroes, who have “committed their lives to helping others’ है.

विश्व मानवतावादी दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2008 में यह दिवस मनाए जाने की शुरूआत की थी. यह दिवस 19 अगस्त को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन वर्ष 2003 को बगदाद में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर बमबारी हुई थी. इस बमबारी में इराक में संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष दूत सर्जियो विएरा डी मेल्लो समेत 22 अन्य मानवतावादी कर्मी मारे गए थे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

उत्‍तर प्रदेश में इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स विनिर्माण नीति-2020 की घोषणा

इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स सामान का आयात पूरी तरह रोकने के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आह्वान पर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने नई इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स विनिर्माण नीति-2020 की घोषणा की है. इस नीति में अगले पांच वर्षों में चालीस हजार करोड़ रुपये का निवेश आमंत्रित करने और चार लाख नौकरियां सृजित करने का लक्ष्‍य रखा गया है.

विदेश सचिव ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के साथ वार्ता की

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच परस्पर हितों के सुरक्षा संबंधी मुद्दों, कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने में सहयोग और कोविड-19 के बाद अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के उपायों पर चर्चा की.

नौसेना के कमांडरों का वार्षिक सम्‍मेलन

नौसेना के कमांडरों का तीन दिन का वार्षिक सम्‍मेलन नई दिल्‍ली में 19-21 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया. इसमें नौसेनाध्‍यक्ष कमांडर्स-इन-चीफ के साथ वर्ष के दौरान की गयी संचालन प्रकियाओं, साजो-सामान और लॉजिस्टिक्‍स संबंधी प्रमुख गतिविधियों के साथ-साथ मानव संसाधन, प्रशिक्षण और प्रशासनिक कामकाज की समीक्षा करेंगे और भविष्‍य में अपनाये जाने वाले उपायों पर चर्चा करेंगे.

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए चार खिलाड़ियों की सिफारिश

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए चार खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की है. ये खिलाडी हैं- भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालम्पियन एम थंगावेलु.

गन्ना का FRP 285 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCA) ने चीनी मिलों द्वारा भुगतान-योग्य गन्ने के ‘उचित एवं लाभकारी मूल्य’ (FRP) निर्धारण को मंजूरी दी है. यह मंजूरी कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CSP) की सिफारिशों के अनुसार दी गयी है. गन्ना सीजन 2020-21 (अक्‍तूबर-सितंबर) के लिए FRP 10 प्रतिशत की रिकवरी के आधार पर 285 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है.

तीन हवाई अड्डों की जिम्मेदारी PPP को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के जयपुर, गुवाहाटी व तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों को सार्वजनिक निजी भागीदारी (PPP) योजना के तहत पट्टे पर दिए जाने को मंजूरी दे दी है.

ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस वैक्सीन तैयार करने का दावा किया

ऑस्ट्रेलिया ने दावा किया है कि वह कोरोना वायरस की सटीक वैक्सीन तैयार करने के करीब पहुंच गया है और अपनी ढाई करोड की आबादी को इसकी मुफ्त खुराक देने में सक्षम होगा. यह वैक्सीन दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित जा रही है.

गणेश विलास लिंगरे को स्‍टार 2020 सार्टिफिकेट

वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, लंदन ने महाराष्‍ट्र में सोलापुर के सामाजिक कार्यकर्ता गणेश विलास लिंगरे को स्‍टार 2020 सार्टिफिकेट प्रदान किया है. 2017 में स्‍थापित यह संगठन मानवता और सार्वभौमिक शांति के लिए उल्‍लेखनीय योगदान करने वाले व्‍यक्तियों को यह सम्‍मान प्रदान करता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top