EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
2 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

चौथे स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जा रहा है

चौथे ‘स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन’ (#SmartIndiaHackathon2020) के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 1 से 3 अगस्त तक किया जा रहा है. इस वर्ष सॉफ्टवेयर संस्‍करण का ग्रेंडफेनाले पूरे देश में सभी प्रतिभागियों को एक विशेष रूप से निर्मित उन्‍नत प्‍लेटफार्म पर ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है.

केन्‍द्र सरकार के 37 विभागों, राज्‍य सरकारों के 17 विभागों के अलावा 20 उद्योगों के 243 समस्‍याओं को सुलझाने के लिए 10 हजार से अधिक छात्र हिस्‍सा ले रहे हैं. यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. इसका उद्देश्य सरकारी विभागों और उद्योगों की जटिल समस्याओं का तकनीकी संसाधनों की मदद से नए और प्रभावी समाधान निकालना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसके प्रतिभागियों के साथ संवाद किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर भी चर्चा की.

स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन

स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन एक राष्‍ट्रव्‍यापी पहल है, जो छात्रों को दैनिक जीवन में आने वाली बडी समस्‍याओं को हल करने के लिए एक मंच प्रदान करता है.

2017 में इस हैकाथॉन के पहले संस्‍करण में 42 हजार छात्रों ने भाग लिया था. वहीं 2018 में एक लाख और 2019 में दो लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था. स्‍मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2020 के पहले दौर में साढे चार लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया है.

प्रमुख ढांचागत उद्योगों के उत्पादन में गिरावट

जून माह में देश के आठ प्रमुख ढांचागत उद्योगों के उत्पादन में 15 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई है. ये आंकड़े वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा 31 जुलाई को जारी किये गये.

जारी आंकडों के अनुसार जून 2020 में कोयला क्षेत्र में 15.5 प्रतिशत, कच्चे तेल के उत्पादन में 6 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस में 12 प्रतिशत, रिफाइनरी उत्पादन में 8.9 प्रतिशत, स्टील क्षेत्र के उत्पादन में 33.8% प्रतिशत, सीमेंट उत्पादन में 6.9 प्रतिशत और बिजली उत्पादन में 11 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई. मई के दौरान ढांचागत क्षेत्र के उत्पादन में 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई थी.

अप्रैल से जून तिमाही के दौरान इस क्षेत्र के उत्पादन में 24.6 प्रतिशत की गिरावट रही जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 3.4 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई थी. देश के सकल औद्योगिक उत्पादन में इन 8 उद्योगों की 40.3% हिस्सेदारी है.


राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन

राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 1 अगस्त को निधन हो गया. वह 64 वर्ष के थे. अमर सिंह राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी से जुड़े थे. अमर सिंह वर्तमान में उत्तरप्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top