EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
18 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

लुईस हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन स्पेनिश ग्रां प्री 2020 का खिताब जीता

ब्रिटेन के मर्सिडीज रेसर लुईस हैमिल्टन ने फॉर्मूला वन स्पेनिश ग्रां प्री (Spanish Grand Prix) 2020 का खिताब जीत लिया है. हैमिल्टन ने दूसरे स्थान पर रहे नीदरलैंड के रेड बुल रेसर मैक्स वेरस्टापेन को पराजित किया. फिनलैंड के मर्सिडीज रेसर वालटेरी बोटास ने तीसरा स्थान हासिल किया.

यह हैमिल्टन की इस सीजन की चौथी और उनके फॉर्मूला वन करियर की 88वीं जीत है. हैमिल्टन अब माइकल शूमाकर के फॉर्मूला वन में सर्वाधिक जीत के रिकॉर्ड से सिर्फ तीन जीत पीछे हैं. शूमाकर का फॉर्मूला वन में 91 जीत का रिकॉर्ड है. इस जीत के साथ हैमिल्टन ने ड्राइवरों की अंक तालिका में 37 अंक की बढ़त बना ली है.

पूर्व अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेटर और उत्तरप्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का निधन

पूर्व अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेटर और उत्तरप्रदेश के मंत्री चेतन चौहान का 16 अगस्त को निधन हो गया. वे 73 वर्ष के थे. चेतन चौहान को पिछले महीने लखनऊ के PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वो कोरोना संक्रमित पाए गए थे.

चेतन चौहान उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में युवा और खेल मंत्री थे और उन्होंने यूपी मंत्रिमंडल में सैनिक कल्याण, होम गार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्री के रूप में भी कार्य किया है.

12 साल के करियर में चेतन चौहन ने 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए थे. उनके नाम 16 अर्धशतक दर्ज हैं. सुनील गावस्कर के साथ उनकी सलामी जोड़ी दुनियाभर में मशहूर रही. 1981 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था. चौहान उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 1991 और 1998 में दो बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारतीय रेल द्वारा मणिपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण

भारतीय रेल मणिपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण कर रही है. यह पुल नोनी के पास इजाई नदी पर बनाया जा रहा है जो इंजीनियरिंग का एक नायाब नमूना है. पुल के सबसे बड़े खंभे की ऊँचाई 141 मीटर होगी. फिलहाल दुनिया का सबसे बड़ा पुल यूरोप में मोंटेनीग्रो में माला-रिजेका वायाडक्ट को माना जाता है जिसकी ऊंचाई 139 मीटर है. इस पुल पर लगभग 280 करोड़ रुपए की लागत आई है और यह मार्च 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा. इस पुल की कुल लम्बाई 703 मीटर होगी.

UAE ने ईरान की बयानबाज़ी का विरोध किया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इजरायल के साथ शांति समझौते को लेकर ईरान की बयानबाज़ी का विरोध किया है. गौरतलब है कि ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने इस शांति समझौते की निंदा की है. रूहानी ने यूएई और इस्राइल के बीच हुए समझौते को फिलिस्तीन के साथ विश्वासघात बताया है. अपने टेलीविजन भाषण में रूहानी ने कहा कि यूएई ने शांति समझौता कर बड़ी गलती की है.

स्पेन में फेस मास्क की अनिवार्यता पर विरोध प्रदर्शन

स्पेन में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क की अनिवार्यता के विरोध में राजधानी मेड्रिड के कोलोन स्क्वायर पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. कोरोना महामारी की रोकथाम के मद्देनजर देश में नए उपायों की घोषणा के बाद ये प्रदर्शन शुरू हुए.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top