EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
14 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

फोर्ब्स अक्षय कुमार को सबसे अधिक कमाई करने वाले की सूची में शामिल किया

फोर्ब्स पत्रिका ने सबसे अधिक कमाई करने वाले दुनिया के फिल्म अभिनेता की सूची (Highest-Paid Actors of 2020) जारी की है. इस सूची में भारतीय फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार को शामिल किया गया है. फोर्ब्स की टॉप-10 स्टार्स की सूची में शामिल होने वाले वह एक मात्र भारतीय हैं.

इस सूची में 48 मिलियन डॉलर (362 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ अक्षय कुमार छठे स्थान पर हैं. फोर्ब्स के अनुसार अक्षय की अधिकतर कमाई प्रोडक्ट इंडोर्समेंट से होती है.

ड्वेन जॉनसन पहले स्थान पर

फोर्ब्स की टॉप-10 स्टार्स की सूची में पहले स्थान पर ड्वेन जॉनसन यानी रॉक हैं. उन्होंने 87.5 मिलियन डॉलर (1402 करोड़ रुपए) की कमाई की है. फिल्म ‘रेड नोटिस’ में रॉक के को-स्टार रहे हॉलिवुड एक्टर रयान रेनॉल्ड्स दूसरे नंबर हैं. रेनॉल्ड्स की कमाई 71.5 मिलियन डॉलर यानी (534 करोड़ रुपए) है.

एक्टर-प्रोड्यूसर मार्क वॉलबर्ग 58 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर हैं. चौथे नंबर पर एक्टर-डायरेक्टर बेन एफ्लेक हैं, जिनकी कमाई 55 मिलियन डॉलर है. वहीं, 54 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ ‘ट्रिपल एक्स’ और फास्ट एंड फ्यूरियस जैसे सुपरहिट फ्रेंचाइजी के एक्टर विन डीजल हैं.

13 अगस्त: विश्व अंगदान दिवस

प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस (World Organ Donation Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सामान्य मनुष्य को मृत्यु के बाद अंगदान करने की प्रतिज्ञा दिलाने के लिए प्रोत्साहित करना हैं. जागरूकता की कमी के कारण, लोगों के मन में अंगदान के बारे में भय और मिथक विद्यमान हैं.

अंगदान में अंगदाता के अंगों जैसे कि हृदय, लीवर (यकृत), गुर्दे, आंत, फेफड़े, और अग्न्याशय का दान उसकी मृत्यु के पश्चात ज़रूरतमंद व्यक्ति में प्रत्यारोपित करने के लिए किया जाता है.

27 नवम्बर को राष्ट्रीय अंगदान दिवस मनाया जाता है

27 नवम्बर को भारत में राष्ट्रीय अंगदान दिवस मनाया जाता है. 27 नवम्बर 2019 को राष्ट्रीय अंग और ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (नोट्टो) ने देश में 10वां अंगदान दिवस (10th Organ Donation Day) मनाया था.

भारत सरकार ने 1994 में ‘मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम’ पारित किया था. इस अधिनियम का उद्देश्य मानव अंग व्यापार को रोकना तथा मृत्यु के बाद अंगदान को बढ़ावा देना था. 2011 में इस अधिनियम में संशोधन किया गया था.


मणिपुर में 13 अगस्त को देशभक्‍तों का दिवस मनाया गया

मणिपुर में 13 अगस्त को देशभक्‍तों का दिवस मनाया गया. वर्ष 1891 में अंग्रेजों और मणिपुर के बीच युद्ध के दौरान मणिपुर के निवासियों ने अपने राज्‍य की स्‍वतंत्रता को बचाए रखने के लिए प्राणों की आहूति दी थी.

मणिपुर में प्रत्येक वर्ष आज के दिन महान शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है. इसी दिन मणिपुर के राजकुमार वीर टिकेन्‍द्रजीत बीर थंथाल जनरल सहित मणिपुर के बहादुर निवासियों को इम्‍फाल में आम जनता के सामने फांसी दी गई थी.


12 अगस्त: विश्‍व हाथी दिवस

प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को विश्‍व हाथी दिवस (World Elephant Day) मनाया जाता है. इस दिवस का आयोजन हाथियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जाता है.

एशियाई और अफ्रीकी हाथियों की घटती संख्‍या की ओर तत्‍काल ध्‍यान आकृष्‍ट करने के लिए यह दिवस 2012 से मनाया जा रहा है. वर्ष 2011 में ‘एलीफैंट रिइंट्रोडक्शन फाउंडेशन’ (Elephant Reintroduction Foundation) और कनाडाई फिल्म निर्माता पेट्रीसिया सिम्स एवं माइकल क्लार्क द्वारा विश्व हाथी दिवस की कल्पना की गई थी.

भारत में हाथियों का संरक्षण

एशियाई हाथी की तीन उप-प्रजातियाँ हैं: भारतीय, सुमात्रन तथा श्रीलंकन. भारत में हाथी को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (Wildlife (Protection) Act, 1972) की अनुसूची 1 में शामिल करते हुए भारतीय वन्यजीव कानून के तहत उच्चतम संभव संरक्षण प्रदान किया गया है. सरकार ने वर्ष 2011 में भारतीय हाथी को देश का राष्ट्रीय विरासत पशु घोषित किया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

पारदर्शी कर प्रणाली के प्‍लेटफॉर्म का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ईमानदार करदाताओं को सम्‍मानि‍त करने वाली पारदर्शी कर प्रणाली के प्‍लेटफॉर्म (पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्‍मान) का 13 अगस्त को उद्घाटन किया. कर प्रणाली को सहज बनाने और ईमानदार करदाताओं को पुरस्‍कृत करने के लिए प्रत्‍यक्ष कर सुधारों के अगले चरण का लोकापर्ण भी किया.

असम में वित्‍तीय सहायता उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से अरुणोदय योजना

असम सरकार, राज्‍य में लगभग 17 लाख परिवारों को वित्‍तीय सहायता उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से 2 अक्‍तूबर से अरुणोदय योजना लागू करेगी. इस योजना के तहत आवश्‍यक वस्‍तुएं खरीदने के लिए पात्र परिवारों को 830 रुपये प्रति महीने दिए जायेंगे.

लोकसभा में फ्रेंच पाठ्यक्रम का शुभारंभ

भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिये प्रारंभिक स्तर पर एक फ्रांसीसी भाषा पर आधारित पाठ्यक्रम शुरू किया गया है. इस पहल को संसदीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान लोकतंत्र द्वारा लागू किया जायेगा. भविष्य में लोकसभा में जर्मन, रूसी, स्पेनिश और अन्य महत्वपूर्ण वैश्विक भाषाओं पर आधारित पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top