EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमरीका में भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया

अमरीका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस को उप-राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कमला हैरिस को मनोनीत किया है। अब 7 अक्टूबर को उनकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस से डिबेट होगी. पेंस रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उप-राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं. अमेरिका में 59वां राष्ट्रपति चुनाव 3 नवंबर को होने हैं.

अमरीका में उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने वाली वह पहली अश्वेत महिला हैं। कमला हैरिस वर्तमान में कैलिफोर्निया से सीनेटर हैं। चुने जाने पर कमला हैरिस अमरीका की उप-राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला होंगी।

कमला हैरिस की पहचान भारतीय-अमेरिकन के तौर पर है. उनकी मां श्यामला गोपालन भारत के तमिलनाडु राज्य की थीं. वे कैंसर रिसर्चर थीं. कमला हैरिस के नाना पीवी गोपालन भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे. कमला के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के हैं.

12 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (International Youth Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य युवाओं के मुद्दों और उनकी बातों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है.

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘वैश्विक गतिविधियों में युवाओं की प्रतिबद्धता’ (Youth Engagement for Global Action) है.

इतिहास

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1999 में यह दिवस मनाये जाने का फैसला किया था. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन पहली बार साल 2000 में किया गया था. संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1985 में अन्तर्राष्ट्रीय युवा वर्ष घोषित किया गया था.


जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी का निधन

जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी का 11 अगस्त को निधन हो गया. वह 70 वर्ष के थे और कोरोना संक्रमित थे.

अपने लगभग 50 साल के करियर के दौरान राहत साहब ने मुन्ना भाई एमबीबीएस, करीब, घातक और इश्क जैसी अनेक हिट फिल्मों के गीत लिखे हैं.

राहत इन्दौरी ने अपनी स्कूलिंग इंदौर के नूतन स्कूल से और स्नातक की पढ़ाई इस्लामिया करीमिया कॉलेज, इंदौर से की थी. 1975 में उन्होंने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल से उर्दू साहित्य में एमए और 1985 में भोज विश्वविद्यालय से उर्दू साहित्य में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्‍मान इस वेब पोर्टल

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 13 अगस्त को पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्‍मान इस वेब पोर्टल की शुरूआत करेंगे. प्रत्‍यक्ष कर सुधारों की दिशा में सरकार के महत्‍वपूर्ण उपायों के अंतर्गत इस पोर्टल की शुरूआत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी. केंद्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने हाल के वर्षों में प्रत्‍यक्ष कर प्रणाली के क्षेत्र में कई बड़े सुधार किए हैं. पिछले साल कॉरपोरेट कर की दरों को 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत किया गया था. नई विनिर्माण इकाइयों पर कर की दर 15 प्रतिशत कर दी गई.

121 पुलिसकर्मियों को केन्‍द्रीय गृह मंत्री पदक

121 पुलिसकर्मियों को जांच पड़ताल के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट योगदान के लिए वर्ष 2020 के केन्‍द्रीय गृह मंत्री पदक से सम्‍मानित किया गया है. अपराध की व्‍यवसायिक जांच के उच्‍च मानकों और जांच अधिकारियों द्वारा उत्‍कृष्‍ट जांच कार्यों को बढावा देने के लिए 2018 में यह पुरस्‍कार शुरू किया गया था.

पिता की संपत्ति में बेटियों का बराबर अधिकार

उच्चतम न्यायालय ने एक ऐतिहासिक फैसले में कहा है कि 1956 के कानून के संशोधन के अनुरूप, पिता और दादा की संपत्ति में बेटियों को भी बेटे के बराबर अधिकार प्राप्त होगा. उच्चतम न्यायालय ने कहा कि अधिनियम की धारा-6 के तहत प्राप्त समानता के अधिकार से बेटियों को वंचित नहीं रखा जा सकता.

इस्राइल द्वारा एम्‍स को चिकित्‍सा उपकरण

इस्राइल ने इस्राइल-भारत सहयोग के तहत कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) को कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता प्रौद्योगिकी युक्त अत्‍याधुनिक और उच्‍च गुणवत्‍ता वाले चिकित्‍सा उपकरण सौंपे हैं.

डेटा रिकवरी केंद्र ‘कृषि मेघ’ का उद्घाटन

कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के डेटा रिकवरी केंद्र ‘कृषि मेघ’ का उद्घाटन किया. इस केंद्र का उद्देश्य परिषद् के महत्वपूर्ण डेटा का संरक्षण करना है. इसकी स्थापना हैदराबाद की राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी में की गयी है. फिलहाल, परिषद का मुख्य डेटा केंद्र दिल्ली के भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान में है.

8722 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्‍तावों को मंजूरी

रक्षा खरीद परिषद ने 8722 करोड़ रुपये से अधिक के खरीद प्रस्‍तावों को मंजूरी दे दी है. इनमें भारतीय वायुसेना के लिए 106 बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट की खरीद के प्रस्‍ताव शामिल हैं. यह फैसला आत्‍मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने में स्‍वदेश में उत्‍पादन कर सैन्‍य बलों को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्‍यक्षता में नई दिल्ली में परिषद की बैठक में लिया गया. हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट प्रोटोटाइप का विकास किया है, परिषद ने इस कम्‍पनी से ये विमान खरीदने की मंजूरी दी है.

औद्योगिक उत्‍पादन में 16.6 प्रतिशत की गिरावट

जून में देश के औद्योगिक उत्‍पादन में 16.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई. प्रमुख रूप से विनिर्माण, खनन और बिजली उत्‍पादन के क्षेत्रों में उत्‍पादन गिरने के कारण औद्योगिक उत्‍पादन में यह गिरावट आई. औद्योगिक उत्‍पादन सूचकांक से जुड़े जारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र का उत्‍पादन 17.1 प्रतिशत कम हो गया, जबकि खनन क्षेत्र का उत्‍पादन 19.8 प्रतिशत गिर गया. बिजली उत्‍पादन में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top