EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1 सितम्बर 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, 2019 में ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था

पूर्व राष्ट्रपति और देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत-रत्न से सम्मानित प्रणब मुखर्जी का 31 अगस्त को निधन हो गया. वे 84 वर्ष के थे. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें दिल्ली में आर्मी रिसर्च ऐंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उनके दिमाग में बने खून के थक्के को हटाने के लिए उनकी ब्रेन सर्जरी की गई थी, जिसके बाद से ही वह वेंटिलेटर पर थे.

प्रणब मुखर्जी का जन्म 1 दिसंबर 1935 को पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले (मिराती गांव) में हुआ था. वह कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से थे. 2019 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से विभूषित किया था. वह जुलाई 2012 से जुलाई 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे थे.

प्रणब मुखर्जी ने 1969 में राजनीति की शुरुआत की थी. उसी साल वह राज्यसभा के लिए चुने गए थे. उसके अलावा वह 1975, 1981, 1993 और 1999 में राज्य सभा के लिए चुने गए. वह 2004 और 2009 में पश्चिम बंगाल की जंगीपुर सीट से 2 बार लोकसभा के लिए भी चुने गए थे.

1973 में वह पहली बार केंद्र सरकार में मंत्री बने. तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार में उन्हें इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट मंत्रालय में डेप्युटी मिनिस्टर बनाया गया. 1982 से 1984 तक वह केंद्रीय वित्त मंत्री रहे.

1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव ने उन्हें योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाया. उसके बाद 1993 से 1995 तक वह वाणिज्य मंत्री रहे. 1995 से 1996 तक वह नरसिंह राव सरकार में भारत के विदेश मंत्री रहे.

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान वह 2004 से 2006 तक वह रक्षा मंत्री, 2006 से 2009 तक वह विदेश मंत्री और 2009 से 2012 तक वित्त मंत्री रहे.

भारत और रूस ऑनलाइन फिडे शतरंज ओलंपियाड, 2020 के संयुक्त विजेता घोषित

भारत और रूस को ऑनलाइन फिडे शतरंज ओलंपियाड (FIDE online Chess Olympiad) 2020 का संयुक्त विजेता घोषित किया गया है. 30 अगस्त को तकनीकी खराबी के कारण के कारण बाधित फाइनल मैच में दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया.

कोरोना महामारी को देखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने पहली बार ऑनलाइन चेस ओलंपियाड करवाया था. शतरंज में यह सबसे बड़ी टीम चैम्पियनशिप थी. इस ऑनलाइन टूर्नामेंट में 163 देशों ने हिस्सा लिया था।

सर्वर में खराबी के कारण फाइनल में दो भारतीय खिलाड़ियों- निहाल सरीन और दिव्या देशमुख का समय समाप्‍त होने जाने के बाद पहले रूस को विजेता घोषित कर दिया गया था. भारत ने इस विवादास्पद निर्णय के खिलाफ अपील की. अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) के अध्यक्ष अरकडी दर्वोकोविच ने दोनों टीमों को स्वर्ण पदक देने का फैसला किया.


भारत ने रूस में होने वाले बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘कावकाज-2020’ से हटने की घोषणा की

भारत ने रूस में अगले महीने होने वाले बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘कावकाज-2020’ से अलग हटने की घोषणा की है. इस अभ्यास का आयोजन 15 से 26 सितंबर 2020 तक रूस के अस्त्रखान प्रांत में आयोजित किया जाना था। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगले सप्ताह रूस यात्रा से पहले यह निर्णय लिया गया है.

‘कावकाज-2020’ सैन्य अभ्यास में SCO और मध्य एशियाई देशों के सदस्य देशों को आमंत्रित किया गया है। इस अभ्यास में लगभग 20 देशों के भाग लेने की उम्मीद है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारत और रूस नजदीकी और विशिष्ट रणनीतिक साझीदार हैं और रूस के निमंत्रण पर भारत कई अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेता रहा है. लेकिन कोविड महामारी और इसके कारण अभ्यास में साजो-सामान की व्यवस्था सहित संबंधित कठिनाईयों को लेकर भारत ने कावकाज 2020 में सैन्य टुकड़ी नहीं भेजने का निर्णय लिया है.


संयुक्त राष्ट्र में भारत ने महिला शांति सैनिकों पर इंडोनेशिया के प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने महिला शांति सैनिकों पर इंडोनेशिया के प्रस्ताव को सह-प्रायोजित किया है. इसका उद्देश्य महिलाकर्मियों की पूर्ण, प्रभावी और सार्थक हिस्सेदारी को सामने लाना है. इसके साथ ही मिशन ने शांति व्यवस्था में महिलाओं के लिए संकल्प 2,538 को अपनाने के लिए सुरक्षा परिषद को बधाई दी है.

भारत के स्थायी मिशन ने यह भी कहा है कि भारत हर क्षेत्र में महिलाओं की और अधिक भागीदारी के लिए जोर देता रहेगा. 2007 में भारत ने उस समय इतिहास बनाया था, जब लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन में पहली महिला पुलिस इकाई तैनात की गई थी.

इस साल (2020) शुरू में भारतीय महिला शांतिदूत मेजर सुमन गवानी ने ‘UN Military Gender Advocate’ अवॉर्ड जीता था. उन्होंने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ शांतिदूत की भूमिका निभाई थी.


भारत और आसियान देशों के आर्थिक मंत्रियों का सम्‍मेलन

भारत और आसियान देशों के आर्थिक मंत्रियों का सम्‍मेलन 30 अगस्त को विडियो कांफ्रेंसिंग माध्यम से आयोजित किया गया. केन्‍द्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सम्‍मेलन की सह-अध्‍यक्षता की. इस बैठक में भारत और आसियान देश के बीच व्‍यापार पर समीक्षा की गयी. बैठक में आसियान के सभी 10 देशों के व्‍यापार मंत्रियों ने हिस्‍सा लि‍या.

बैठक में भारत और आसियान देश, मुक्‍त व्‍यापार समझौते की समीक्षा करने को राजी हुए हैं ताकि इसे अधिक आसान, सुविधाजनक और अनुकूल बनाया जा सके. समीक्षा से आसियान और भारत के बीच विभिन्‍न वस्‍तुओं के व्‍यापार का समझौता अद्यतन हो जाएगा और व्‍यापार, सीमा-शुल्‍क तथा विनियामक प्रक्रियाओं को सुचारु बनाया जा सकेगा.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मुस्‍तफा अदीब को लेबनान का प्रधानमंत्री बनाए जाने की संभावना

जर्मनी में लेबनान के राजदूत मुस्‍तफा अदीब को पर्याप्‍त राजनीतिक समर्थन मिलने के बाद लेबनान का अगला प्रधानमंत्री बनाए जाने की संभावना है. इस पद के लिए अपनी पसंद बताने के लिए राष्‍ट्रपति और संसदीय पक्षों के बीच अनिवार्य परामर्श पूरा होने से ठीक पहले चार पूर्व प्रधानमंत्रियों ने उन्‍हें इस पद के लिए नामजद किया. यह घोषणा फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमानुएल मैक्रों के दो दिन की यात्रा पर लेबनान पहुचने से एक दिन पहले की गयी है. समझा जाता है कि श्री मैक्रों लेबनान के अधिकारियों से देश को अनेक संकटों से उबारने के लिए नया राजनीतिक समझौता करने को कहेंगे.

इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से हुए लेन-देन शुल्क नहीं लगाने का निर्देश

वित्तमंत्री ने बैंकों से कहा है कि आईटी अधिनियम के तहत दिये गये इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से हुए लेन-देन पर इस साल पहली जनवरी के बाद वसूले गये शुल्क तुरंत रिफंड करें. मंत्रालय ने बैंकों से यह भी कहा कि भविष्य में इलेक्ट्रोनिक माध्यम से किये गये किसी भी लेन-देन पर कोई शुल्क न लगायें. आईटी अधिनियम के अनुसार अगर लेनदेन रुपे कार्ड, भीम-यूपीआई, यूपीआई QR कोड द्वारा किया जाता है तो कोई भी बैंक या सिस्टम, प्रदाता पर कोई शुल्क नहीं लगायेगा.

केरल में ओणम का त्योहार

केरल में ओणम का त्योहार मनाया गया. यह त्योहार पूरे दस दिनों तक चलता है. ओणम पर खास तौर पर चावल, नारियल के दूध और गुड़ डालकर खीर बनाई जाती है. यह त्योहार समाज में समरसता की भावना और भाईचारे का संदेश देता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top