EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1 अगस्त 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नासा ने मंगल ग्रह के लिए अभी तक का सबसे बड़ा रोवर ‘Perseverance’ रवाना किया

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने 30 जुलाई को मंगल ग्रह के लिए रोवर ‘Perseverance’ रवाना किया. यह रोवर 48 करोड़ किलोमीटर की यात्रा कर फरवरी 2021 में मंगल ग्रह पर पहुंचेगा और बहुत सारे नमूने लेकर 2031 में धरती पर लौटेगा.

मार्स रोवर Perseverance: मुख्य बिंदु

  • अमेरिका द्वारा भेजा गया यह रोवर अभी तक का सबसे बड़ा और वजनी रोवर है. कार के आकार का वाहन 25 कैमरों, दो माइक्रोफोन, ड्रिल मशीन और लेजर उपकरण के साथ मंगल ग्रह के लिए भेजा गया है. अमेरिका अपने इस अभियान पर आठ अरब डॉलर (60 हजार करोड़ रुपये) खर्च कर रहा है.
  • प्लूटोनियम चालित छह पहियों का यह रोवर मंगल ग्रह की जमीन (मार्टियन चट्टान) ड्रिलिंग का काम करेगा और वह टुकड़े एकत्रित करेगा, जिनके अध्ययन से पता चल सकेगा कि वहां पर कभी जीवधारी रहते थे और मानव जीवन क्या वहां पर संभव है.
  • अमेरिका अकेला देश है जिसने मंगल के लिए नौवीं बार अभियान शुरू किया है. इससे पहले के उसके सभी आठ अभियान सफल और सुरक्षित रहे हैं. इस बार के अभियान में चीन ने भी रोवर और ऑर्बिटर मंगल के लिए रवाना किया है, जो वहां से कई तरह की जानकारियां एकत्रित करेंगे.

ब्रिक्‍स के सदस्य देशों के पर्यावरण मंत्रियों की वर्चुअल बैठक

ब्रिक्‍स के सदस्य देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 30 जुलाई को वर्चुअल (विडियो कांफ्रेंसिंग) बैठक हुई. इसकी अध्‍यक्षता रूस ने की थी. सभी सदस्य देश ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के पर्यावरण मंत्री इस बैठक में शामिल हुए.

भारत का प्रतिनिधित्‍व केन्‍द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने किया. उन्होंने ब्रिक्‍स के तहत विभिन्‍न उपायों को लागू करने तथा ब्रिक्‍स सहमति पत्र के तेजी से कार्यान्‍वयन की आवश्‍यकता पर बल दिया. उन्‍होंने यह प्रस्‍ताव भी किया कि भारत, ब्रिक्‍स देशों में पर्यावरण प्रबन्‍धन के लिए सभी श्रेष्‍ठ परिपाटियों को दर्शाने वाला मंच उपलब्‍ध करा सकता है.

श्री जावडेकर ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के भारत के प्रयासों के बारे में कहा कि 2015 में भारत ने दस शहरों में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक निगरानी व्‍यवस्‍था शुरू की थी, जिसे अब 122 शहरों तक बढ़ा दिया गया है.

उन्‍होंने बताया कि पिछले वर्ष देश में राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छ वायु कार्यक्रम आरंभ किया गया था. इसका लक्ष्‍य 2024 तक प्रदूषण को 2017 की तुलना में बीस से तीस प्रतिशत कम करना है.

भारत 2021 में ब्रिक्‍स की अध्‍यक्षता संभालेगा.


पी हरिकृष्णा ने 53वें बील अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में दूसरा स्थान प्राप्त किया

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी हरिकृष्णा ने 53वें बील अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव (53rd Biel International Chess Festival) में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. 29 जुलाई को इस प्रतियोगिता के सातवें और आखिरी दौर में हरिकृष्णा ने स्पेन के डेविड एंटोन गुइजारो को हराया था. अंक के आधार पर वे दूसरे स्थान पर रहे. पोलैंड के राडोस्लाव वोज्ताजेक ने स्विटजरलैंड के नोएल स्टुडेर को हरा कर पहले स्थान पर रहे.

53वें बील अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महोत्सव का आयोजन स्विटजरलैंड में किया गया था.


31 जुलाई: मुंशी प्रेमचंद की जयंती

31 जुलाई को उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती है. उनका जन्म 31 जुलाई 1880 को बनारस के निकट लमही गांव में हुआ था. प्रेमचंद की कहानियां समाज के सच से सामना कराती हैं. उन्होंने अपनी रचनाओं में गरीबी, अभाव और शोषण के खिलाफ आवाज मुखर की.

प्रेमचंद की प्रमुख कहानियां/ उपन्‍यास: प्रेमचंद की कफन, नमक का दरोगा, पंच परमेश्‍वर, पूस की रात, बूढ़ी काकी और ईदगाह जैसी कहानियां तथा गबन, गोदान, सेवा सदन और रंगभूमि जैसे उपन्‍यास हमेशा प्रासंगिक और कालजयी रहेंगे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के चौथे संस्करण का आयोजन

दुनिया के सबसे बड़े स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (#SmartIndiaHackathon2020) के चौथे संस्करण के ग्रैंड फिनाले का आयोजन 1 से 3 अगस्त तक होगा. इसका उद्देश्य सरकारी विभागों और उद्योगों की जटिल समस्याओं का तकनीकी संसाधनों की मदद से नए और प्रभावी समाधान निकालना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसके प्रतिभागियों के साथ संवाद करेंगे. यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. इस दौरान प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर भी चर्चा करेंगे. 36 घंटे तक चलने वाले इस ऑनलाइन ग्रैंड फिनाले में 10 हजार से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे.

हिंद महासागर क्षेत्र के विकास कार्यों में भारत का सहयोग

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हिंद महासागर क्षेत्र के विकास कार्यों में भारत के सहयोग के दृष्टिकोण के संकल्प को दोहराया है. प्रधानमंत्री ने समूचे क्षेत्र की सुरक्षा और विकास की अवधारणा पर भारत की आस्‍था का भी उल्‍लेख किया जिसे ‘सागर’ के नाम से भी जाना जाता है. ‘सागर’ की परि‍कल्‍पना प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में की थी.

हार्दिक सतीशचंद्र शाह को प्रधानमंत्री का निजी सचिव नियुक्त किया गया

हार्दिक सतीशचंद्र शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है. गुजरात काडर के 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी शाह वर्तमान में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के तौर पर कार्यरत हैं. गत वर्ष PMO में भेजे जाने से पहले शाह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के निजी सचिव के तौर पर कार्यरत थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top