EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
8 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वाल्टेरी बोटास ने फार्मूला 1 ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स का खिताब जीता

मर्सिडीज रेसर फिनलैंड के वाल्टेरी बोटास ने फॉर्मूला वन ऑस्ट्रियन ग्रैंड प्रिक्स (F1 Austrian Grand Prix) 2020 का खिताब जीत लिया है. यह प्रतियोगिता ऑस्ट्रिया के स्पीलबर्ग में रेड बुल रिंग ट्रैक पर 5 जुलाई को संपन्न हुई थी.

यह 2020 फॉर्मूला वन की पहली रेस थी. इस प्रतियोगिता में फेरारी के चार्ल्स लेक्लर दूसरे और मैकलारेन के लैंडो नॉरिस तीसरे स्थान पर रहे.

फार्मूला 1 क्या है?

फार्मूला-1 यानि F-1 दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल रेस प्रतियोगिता है. इसका आयोजन फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल (FIA) ऑटोमोबाइल नाम की संस्‍था करती है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

सरकार और विश्वबैंक ने MSME के लिए 75 करोड़ डॉलर का करार किया

केंद्र सरकार और विश्वबैंक ने सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योग आपात प्रतिक्रिया योजना के लिए 75 करोड़ डॉलर के करार पर हस्‍ताक्षर किए हैं. इसका उद्देश्‍य कोविड-19 संकट से प्रभावित सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्योगों (MSME) में वित्‍त का प्रवाह बढ़ाने में समर्थन देना है.

हिमाचल प्रदेश सभी घरों में एलपीजी कनेक्शन देने वाला देश का पहला राज्य

हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां शत-प्रतिशत घरों में एलपीजी कनेक्शन है. मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इसकी घोषणा 6 जुलाई को की. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ के तहत राज्य में 1.36 लाख परिवारों को इस योजना से लाभ हुआ. राज्य सरकार ने केंद्र की इस योजना के तहत लाभ नहीं पा सके परिवारों के लिए ‘हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना’ शुरू की थी. राज्य की इस योजना के तहत 2.8 लाख परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मुहैया कराए गए.

कर्नाटक में बुनकरों के लिए ‘नेकर सम्मान योजना’

कर्नाटक सरकार ने राज्य के बुनकरों के लिए ‘नेकर सम्मान योजना’ की घोषणा की है. इस योजन के लिए 1610 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है. योजना के पहले चरण में 19,744 हथकरघा बुनकरों को 2,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. इसके अलावा राज्य सरकार ने पावरलूम क्षेत्र में के श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये का भुगतान किया जायेगा.

इजरायल ने जासूसी उपग्रह ‘ओफेक-16’ का प्रक्षेपण किया

इजरायल ने 6 जुलाई को एक नए जासूसी उपग्रह ‘ओफेक-16’ (OFEK 16) का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया. ईरान और इजरायल में पुरानी शत्रुता है. इजरायल ईरान को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा मानता है और लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों के इसके निर्माण, पड़ोसी देश सीरिया में सैन्य मौजूदगी और संदिग्ध परमाणु कार्यकर्म को देखते हुए इजराइल ईरान पर करीबी नजर रखता है.

लद्दाख में सेनाओं को पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू

भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में सेनाओं को पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच फोन पर बातचीत के बाद यह कदम उठाया गया है. इस बातचीत में पूर्वी लद्दाख में तनाव कम करने और वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से सेनाओं को पीछे हटाने की प्रक्रिया पर सहमति बनी थी.

आपात ऋण सुविधा गारंटी य़ोजना

वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि चार जुलाई तक शत-प्रतिशत आपात ऋण सुविधा गारंटी य़ोजना के तहत 1.14 लाख करोड़ रुपये के ऋण की मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के बैंक ऋण उपलब्ध करा रहे हैं. इस योजना के तहत चार वर्ष के लिए ऋण दिया जाता है. यदि कर्जदार जल्दी ऋण चुकाना चाहे तो उस पर कोई शुल्क नहीं लगेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top