EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
5 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

यात्री रेलगाडि़यों के परिचालन में निजी निवेश की पहल

रेल मंत्रालय ने 151 आधुनिक यात्री रेलगाडि़यों के परिचालन के लिए निजी क्षेत्र से अर्हता अनुरोध आमंत्रित किये हैं. ये रेलगाडि़यां भारतीय रेल के पूरे नेटवर्क पर 12 समूहों में चलाई जायेंगी. प्रत्‍येक रेलगाडी में 16 डिब्‍बे होंगे. भारतीय रेल नेटवर्क पर यात्री रेलगाडि़यों के परिचालन में निजी निवेश का यह पहला प्रयोग है.

निजी निवेश के लाभ

इस परियोजना में निजी क्षेत्र से तकरीबन तीस हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा. परियोजना में ज्‍यादातर रेलगाडि़यां भारत में निर्मित होंगी और निजी कंपनियां इनकी खरीद, संचालन तथा रखरखाव के लिए जिम्‍मेदार होंगी. इन रेलगाडि़यों को अधिकतम 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ने के अनुरूप बनाया जायेगा. इससे यात्रा समय में उल्‍लेखनीय कमी आयेगी.

निजी निवेश के उद्देश्य

इस पहल का उद्देश्‍य रेलगाडि़यों में आधुनिक तकनीक लाना और रखरखाव के खर्च में कटौती करना, यात्रा समय कम करना, रोजगार सृजित करना, यात्रियों को सुरक्षा उपलब्‍ध कराना तथा वैश्विक स्‍तर की सुविधा देना है. इससे लोगों की यात्रा मांग और आपूर्ति के अंतर में भी कमी लाना है.

12 क्लस्टर चलाये जाने का प्रस्ताव

सभी निजी यात्री रेलगाडि़यों को 12 क्लस्टर में चलाई जाएंगी. ये क्लस्टर- बेंगलुरू, चंडीगढ़, जयपुर, दिल्ली, मुंबई, पटना, प्रयागराज, सिकंदराबाद, हावड़ा और चेन्नै होंगे.

चीन के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डैन ने संन्‍यास लेने की घोषणा की

चीन के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लिन डैन ने 4 जुलाई को बैडमिंटन से संन्‍यास लेने की घोषणा की. डैन सर्वकालिक महान बैडमिंटन खिलाड़‍ियों की श्रेणी में शामिल हैं. उन्होंने अपने करियर में बैडमिंटन के 9 प्रमुख खिताब जीते हैं, जिसमें विश्‍व चैंपियनशिप के पांच स्वर्ण पदक शामिल हैं.

36 वर्षीय इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने 2000 से खेलना शुरू किया था. लिन डैन ओलंपिक खेलों में दो बार और वर्ल्ड चैंपियन में पांच बार विजेता रह चुके हैं. उन्होंने 2008 में बीजिंग और 2012 में लंदन ओलंपिक्‍स खेलों में पुरुष एकल के स्वर्ण पदक जीते हैं.

लिन डैन ने 2006, 2007, 2009, 2011 और 2013 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. 2005, 2006 में उन्होंने वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. 2019 में लिन डैन ने अपने करियर का दूसरा मलेशिया ओपन खिताब जीता था.


4 जुलाई: अमेरिका का स्वतंत्रता दिवस

अमेरिका प्रत्येक वर्ष 4 जुलाई को अपना स्वतंत्रता दिवस (Independent Day) मनाता है. 4 जुलाई 1776 को संयुक्त राज्य अमेरिका (United State Of America) की स्वतंत्रता की घोषणा हुई थी. इस उपलक्ष्य में इस दिन बहुत से शहरों में परेड, आतिशबाजी आदि का भी आयोजन किया जाता है.

ब्रिटिश साम्राज्‍य का हिस्सा था

भारत की ही तरह अमेरिका भी ब्रिटिश साम्राज्‍य का एक हिस्सा था. 4 जुलाई 1776 को अमेरिका को ब्रिटिश साम्राज्य से पूर्ण स्वतंत्रता मिली थी. जॉर्ज वॉशिंगटन देश के पहले राष्ट्रपति बने थे. इसके बाद 1789 में यहाँ दुनिया का पहला लिखित संविधान लागू हुआ था. अमेरिका विश्‍व का पहला देश बना, जिसने व्यक्ति की समानता और मौलिक अधिकारों की घोषणा की.

अमेरिकी स्‍वतंत्रता संग्राम का आंदोलन 1765 से 1783 तक चला था. तत्कालीन ब्रिटिश-अमेरिका के 13 उपनिवेशों ने 4 जुलाई 1776 को स्वयं को स्वतंत्र घोषित कर दिया था. इन उपनिवेशों ने यूनाइटेड स्‍टेट्स ऑफ अमेरिका की स्‍थापना की. जिसके बाद से ही हर साल 4 जुलाई को अमेरिका में राष्ट्रीय अवकाश रहता है.


जुलाई माह का प्रथम शनिवार: अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस

प्रत्येक वर्ष जुलाई माह के प्रथम शनिवार को ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस’ (International Day of Cooperatives) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष यानी 2020 में यह दिवस 4 जुलाई को मनाया गया. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सहकारिता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है.

सहकारिता के माध्यम से नागरिक, उनके समुदाय और राष्ट्र की राजनीतिक उन्नति के लिए आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक योगदान देकर अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं.

संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष यानी 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘Coops4ClimateAction’ रखा है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को प्रत्येक वर्ष मनाने की घोषणा 1992 में की गयी थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गलवान घाटी में संघर्ष के मुद्दे पर जापान ने भारत का समर्थन किया

गलवान घाटी में चीन के साथ संघर्ष के मुद्दे पर जापान ने भारत का समर्थन किया है. जापान के राजदूत सातोशी सुजुकी ने कहा है कि वह इस क्षेत्र में यथास्थिति बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का विरोध करता है. उन्‍होंने कहा कि जापान शांतिपूर्ण समाधान की भारत सरकार की नीति की सराहना करता है. जापान और भारत हिन्‍द प्रशांत क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण सामरिक भागीदार हैं और चतुर्भुज सुरक्षा संवाद का भी हिस्‍सा है. भारत ने इस मुद्दे पर अमरीका, रूस, ऑस्‍ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस और जापान सहित अपने अन्‍य रणनीतिक भागीदारों के साथ भी विचार-विमर्श किया.

स्वच्छता सर्वेक्षण के छठे संस्करण की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 3 जुलाई को ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2021’ की शुरुआत की. यह स्वच्छता सर्वेक्षण का छठा संस्करण है. स्वच्छता सर्वेक्षण के प्रत्येक संस्करण में एक नए आयाम जोड़े जाते हैं. इस संस्करण में पानी की बर्बादी को रोकने, उसे दोबारा इस्तेमाल करने और व्यवहार परिवर्तन के इस कार्यक्रम को सतत बनाए रखने पर जोर दिया गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top