EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

प्रधानमंत्री ने लद्दाख की यात्रा कर मौजूदा रक्षा तैयारियों का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 जुलाई को लद्दाख की यात्रा कर मौजूदा रक्षा तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने लेह में सेना, वायुसेना और ITBP के जवानों को संबोधित किया. इस दौरे में उनके साथ प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष (CDS) जनरल बिपिन रावत और सेना अध्‍यक्ष मनोज मुकुन्‍द नरवणे भी थे.

चीन के साथ तनाव के बीच निमू में अग्रिम चौकी पर मौजूद वरिष्‍ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को मौजूदा स्थिति की जानकारी दी. करीब 11 हजार फुट की उंचाई पर स्थित निमू सबसे दुर्गम क्षेत्रों में शामिल है. यह क्षेत्र जन्‍सकार रेंज से घिरा है और सिन्‍धु नदी के तट पर है. प्रधानमंत्री ने एक बार फिर गलवान घाटी में बहादुर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

रिनपोछे की चर्चा: एक दृष्टि

  • प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बकुला रिनपोछे की चर्चा की. उन्होंने कहा कि लद्दाख ने कुशल बकुला रिनपोछे जैसे महान राष्ट्रभक्त देश को दिये हैं.
  • 19वें कुशक बकुला रिनपोछे कुशक बकुला रिनपोछे के अवतार माने जाते हैं. उनका जन्म 19 मई, 1917 को लेह (लद्दाख) में हुआ था. वे लद्दाख के सर्वाधिक प्रसिद्ध लामाओं में से एक थे.
  • रिनपोछे भारत के अन्तर्राष्ट्रीय राजनयिक भी थे. उन्होने मंगोलिया एवं रूस में बौद्ध धर्म के पुनरुत्थान के लिये उल्लेखनीय योगदान दिया था.
  • 1922 में 13वें दलाई लामा ने उन्हें 19वाँ कुशक बकुला घोषित किया. तिब्बत की राजधानी ल्हासा के द्रेपुंग विश्वविद्यालय में उन्होंने 14 वर्ष तक बौद्ध दर्शन का अध्ययन किया था.
  • 1947-48 में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर पर आक्रमण कर दिया. श्री रिम्पोछे ने भारतीय सेना के साथ मिलकर इसे विफल किया और लद्दाख को बचा लिया था.

फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप ने अपने पद से इस्तीफा दिया

फ्रांस के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप (Edouard Philippe) ने 3 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. देश के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों द्वारा सरकार में फेरबदल की संभावनाओं के बीच उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है. यह फेरबदल ऐसे समय में किया जाएगा, जब कुछ दिन पहले स्थानीय चुनावों में मैक्रों की पार्टी को फ्रांस के बड़े शहरों में हार का सामना करना पड़ा था.

राष्ट्रपति मैक्रों अपने कार्यकाल के अंतिम दो साल में कोरोना वायरस संकट से बुरी तरह प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था को पुन: पटरी पर लाने के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.


जाइडुस कैडिल्‍ला द्वारा बनाये जा रहे कोविड-19 वैक्‍सीन के मानवीय परीक्षण की अनुमति दी गयी

केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन ने जाइडुस कैडिल्‍ला द्वारा बनाये जा रहे कोविड-19 वैक्‍सीन ‘जाईकोव-डी’ के मानवीय परीक्षण की अनुमति दी है. यह अनुमति वैक्‍सीन के मनुष्‍य पर फेज-1 और फेज-2 क्‍लीनिकल परीक्षण के लिए दी गयी है. यह भारत बायोटैक की ‘कोवैक्‍सीन’ के बाद दूसरी संभावित वैक्‍सीन है जिसे मनुष्‍य पर क्‍लीनिकल परीक्षण की मंजूरी मिली है.

जाइडुस वैक्‍सीन ‘जाईकोव-डी’ को भारत में विकसित किया गया है. प्री-क्‍लीनिकल फेज-5 पूरा होने के बाद अहमदाबाद में कंपनी के वैक्‍सीन प्रौद्योगिकी केंद्र में यह वैक्‍सीन विकसित की गई है. पशुओं पर अध्‍ययन में इस वैक्‍सीन को रोग प्रतिरोधी प्रणाली में प्रभावशाली पाया गया था. यह परीक्षण चूहों, गिनी पिग और खरगोशों पर किया गया था.

इस वैक्‍सीन से उत्‍पन्‍न एंटीबॉडीज वायरस न्‍यूट्रलाइजेशन एस्‍से में वाइल्‍ड टाइप वायरस को पूरी तरह से निष्क्रिय करने में सक्षम पाई गई. इससे संकेत मिलता है कि इसमें सुरक्षात्‍मक वैक्‍सीन की अच्‍छी संभावना है. भारत में कई स्‍थानों पर एक हजार से अधिक मरीजों पर इस महीने क्‍लीनिकल परीक्षण शुरू होने की संभावना है.


रक्षा खरीद परिषद ने सेना के लिए 38.9 हजार करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा खरीद परिषद ने भारतीय सैन्य बलों के लिए 38.9 हजार करोड़ रुपये के आवश्यक रक्षा उपकरणों की खरीद के प्रस्तावों को मंजूरी दी है. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 2 जुलाई को हुई इस बैठक में उत्पादों के स्वदेशी डिजाइन और विकास पर जोर दिया गया.

इन प्रस्तावों में भारतीय उद्योगों से 31.10 हजार करोड़ रुपये तक की खरीद शामिल है. उपकरणों का निर्माण भारत में किया जाएगा. इसमें विभिन्न सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की भागीदारी शामिल है.


जानी-मानी नृत्‍य निर्देशक सरोज खान का 3 जुलाई को देहांत

सिनेमा जगत की जानी-मानी नृत्‍य निर्देशक सरोज खान का 3 जुलाई को देहांत हो गया. वे 71 वर्ष की थीं. सरोज खान ने चार दशक से अधिक समय तक दो हजार से अधिक गीतों के लिए नृत्‍य निर्देशन किया.

उनका बचपन का नाम निर्मला था. विभाजन के बाद उनके माता-पिता भारत आए उन्‍होंने तीन वर्ष की उम्र में बाल कलाकार के रूप में नजराना फिल्‍म से अपने कैरियर की शुरूआत की. बाद में 1950 के दशक में उन्‍होंने नृत्‍य निर्देशक के रूप में काम किया. उन्‍होंने फिल्‍म कोरियोग्राफर बी सोहन लाल से नृत्‍य का प्रशिक्षण लिया. बाद में वे स्‍वयं कोरियोग्राफी की ओर उन्‍मुख हुई.

सरोज खान ने 1974 में बनी गीता मेरा नाम फिल्‍म में पहली बार स्‍वतंत्र कोरियोग्राफर के रूप में काम किया था. 1987 में बनी मिस्‍टर इंडिया में हवा-हवाई गीत और 1986 में नगीना, 1989 में चांदनी जैसी फिल्‍मों और 1988 में माधुरी दीक्षित के साथ तेजाब फिल्‍म के सुपरहिट गीत एक-दो-तीन से उन्‍हें ख्‍याति प्राप्‍त हुई.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अमरीका के चीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने भारत-चीन सीमा पर गतिरोध के लिए चीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है. व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव केलीग मैकनेनी ने कहा है कि भारत-चीन सीमा पर चीनी अतिक्रमण विश्‍व के अन्‍य भागों के बड़े हिस्‍से पर चीन के अतिक्रमण के अनुरूप ही है. उन्‍होंने कहा कि इस कार्रवाई से चीन की कम्‍युनिस्‍ट पार्टी का वास्‍तविक चेहरा सामने आ गया है.

65 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता को डाक से वोट देने की अनुमति

निर्वाचन आयोग ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में डाक से मतदान के लिए आयु सीमा 80 वर्ष से घटा कर 65 वर्ष कर दी गई है. आयोग ने कोरोना संक्रमित तथा इसके संदिग्ध रोगियों को भी डाक से वोट देने की अनुमति दी है. आयोग ने कहा है कि यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कोरोना संक्रमित, लोगों के बीच न जाएं और वोट देने के अधिकार से भी वंचित न रहें.

दवाओं की खोज के लिए हैकथॉन प्रतियोगिता का शुभारंभ

मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने दवाओं की खोज के लिए वर्ष 2020 की हैकथॉन प्रतियोगिता का संयुक्‍त रूप से शुभारंभ किया. यह ऑनलाइन प्रतियोगिता है और देश या विदेश से कोई भी इसमें भाग ले सकता है. इस हैकाथॉन प्रतियोगिता का उद्देश्‍य सार्स और कोविड जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाओं का पता लगाना और उनका जैव परीक्षण करना है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top