EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
31 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

नई शिक्षा नीति 2020 को मंजूरी

सरकार ने देश में नई शिक्षा नीति (New Education Policy) 2020 को मंजूरी दे दी है. यह मंजूरी 29 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दी गयी.

सरकार ने नई शिक्षा नीति के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष के. कस्तूरीरंगन की अगुआई में एक समिति का गठन किया था.

इस समिति ने पिछले साल मानव संसाधन मंत्रालय में नई शिक्षा नीति के मसौदे को प्रस्तुत किया था. बाद में उस मसौदे को लोगों के सुझावों के लिए रखा गया. मंत्रालय को इसके लिए करीब सवा 2 लाख सुझाव आए थे. उच्च शिक्षा और स्कूली शिक्षा के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थी. पढ़ें पूरा आलेख…»

भारतीय जलवायु कार्यकर्ता अर्चना सोरेंग को UN महासचिव का सलाहकार नामित किया गया

भारतीय जलवायु कार्यकर्ता, अर्चना सोरेंग को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने अपने नए सलाहकार समूह के लिए नामित किया है. अर्चना सोरेंग विश्व के उन छह अन्य युवा जलवायु नेताओं के साथ शामिल होंगी जिन्हें गुतारेस ने जलवायु परिवर्तन पर युवा सलाहकार समूह के लिए नामित किया है.

सोरेंग वकालत और अनुसंधान में अनुभवी हैं और वह जातीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और सांस्कृतिक आचार-व्यवहार को कलमबंद करने, संरक्षण देने और बढ़ावा देने के लिए काम कर रही हैं. उन्होंने टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS), मुंबई से नियामक प्रशासन की पढ़ाई की है और TISS छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष रही हैं.

महासचिव का युवा सलाहकार समूह

महासचिव के युवा सलाहकार समूह के सदस्य सभी क्षेत्रों के साथ ही छोटे द्वीप देशों से युवा लोगों की विविध आवाजों का प्रतिनिधित्व करते हैं. वे जलवायु परिवर्तन पर दृष्टिकोण और समाधान उपलब्ध कराएंगे.


मॉरिशस में भारत के सहयोग से निर्मित सुप्रीम कोर्ट के नये भवन का संयुक्त रूप से उद्धाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रवि‍न्‍द जुगनाथ ने 30 जुलाई को मॉरिशस में सुप्रीम कोर्ट के नये भवन का संयुक्त रूप से उद्धाटन किया. मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुई में इस भवन का निर्माण भारत के भारत आर्थिक सहयोग से किया गया है.

मॉरिशस में सुप्रीम कोर्ट का नवीन भवन 2016 में मॉरिशस को भारत सरकार के 35 करोड तीस लाख डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज के अंतर्गत पांच परियोजनाओं में से एक है. अक्‍टूबर 2019 में प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री प्रविन्द जुगनाथ ने मॉरिशस मेट्रो एक्‍सप्रेस परियोजना के पहले चरण और एक नये अस्‍पताल का संयुक्‍त रूप से उद्धाटन किया था.


30 जुलाई: मानव तस्करी के विरूद्ध जागरूकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को मानव तस्करी के विरूद्ध जागरूकता दिवस (World Day against Trafficking in Persons) मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य मानव तस्करी के विरूद्ध जागरूकता और पीडि़त व्यक्तियों के अधिकारों की रक्षा करना है.

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2013 में प्रतिवर्ष विश्व भर में 30 जुलाई को मानव तस्करी के विरूद्ध विश्व दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था.

वर्ष 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 में मानव तस्करी के विरूद्ध जागरूकता दिवस का मुख्य विषय (थीम) Committed to the Cause – Working on the Frontline to End Human Trafficking है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

ITER के सत्र की शुरुआत पर फ्रांस में एक भव्य आयोजन

अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर संगठन (International Thermonuclear Experimental Reactor- ITER) के सत्र की शुरुआत 29 जुलाई को फ्रांस में हुई. इस संगठन के सत्र की शुरुआत के अवसर पर फ्रांस में एक भव्य आयोजन हो रहा है. इसका आयोजन राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने किया है. इस सत्र में दुनिया भर के वैज्ञानिक और इंजीनियर शामिल हो रहे हैं.

पूरे देश को ऑप्टिक फाइबर के दायरे में लाने का लक्ष्य

सरकार अगले दो वर्षों में पूरे देश को ऑप्टिक फाइबर के दायरे में लाने का लक्ष्य तय किया है. आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए कारोबार सुगम बनाने के बारे में भारतीय उद्योग परिसंघ के राष्ट्रीय डिजिटल सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने यह बात कही. उन्होंने उद्योग जगत और सरकार से साझेदार के रूप में कार्य करने का आग्रह किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top