EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
3 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के बीच एक नया मुक्त व्यापार समझौता लागू हुआ

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा के बीच एक नया मुक्त व्यापार समझौता (United States–Mexico–Canada Agreement) 1 जुलाई, 2020 से लागू हो गया. तीनों देशों ने मैक्सिको सिटी में 10 दिसम्बर को इस समझौते पर हस्ताक्षर किया थे, जिसे संबंधित देशों की संसद ने अनुमोदित किया था.

अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा नया मुक्त व्यापार समझौता (USMCA)

USMCA दो साल से अधिक समय तक चली सघन बातचीत के बाद हुआ था. यह नया समझौता 25 साल पुराने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौता (NAFTA) का स्थान लिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने NAFTA को भेद-भाव पूर्ण बताया था.

USMCA में श्रम सुधार, पर्यावरण संबंधी मसलों की निगरानी आदि को कठोर बनाने के प्रावधान शामिल किये गये हैं. इसमें औषधियों के सस्ते जेनेरिक संस्करणों की राह में बाधा बनने वाले प्रावधानों को भी दूर करने के उपाय किये गये हैं.

उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (NAFTA) क्या है?

NAFTA, उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (North American Free Trade Agreement का संक्षिप्त रूप है. यह एक व्यापार समझौता था जो मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका के बीच 1 जनवरी, 1994 से प्रभाव में आया था. इस संधि का उद्देश्य उपरोक्त तीन उत्तर अमेरिकी देशों के बीच मुक्त व्यापार को बढ़ावा देना था.

शशांक मनोहर ने ICC के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष शाशंक मनोहर ने 2 july को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वो दो बार 2-2 साल तक इस पद पर रहे. ICC ने उत्तराधिकारी न चुने जाने तक उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है.

ICC के नियमों के अनुसार ICC का अध्यक्ष को अधिकतम 3 कार्यकाल की इजाजत है. इस प्रकार शशांक मनोहर ICC अध्यक्ष पद पर 2 साल और रह सकते थे. ICC के नए अध्यक्ष के लिए चुनाव की घोषणा की जाएगी. ICC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मनु साहनी है.


भारत और पाकिस्‍तान ने अपनी हिरासत में मौजूद नागरिकों की सूची का आदान-प्रदान किया

भारत और पाकिस्तान ने 1 जुलाई को एक-दूसरे को अपनी हिरासत में मौजूद कैदियों और मछुआरों की सूची का आदान-प्रदान किया. सूची का आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक माध्यम से एक साथ किया गया.

भारत ने अपनी हिरासत में मौजूद 265 पाकिस्‍तानी आम नागरिकों और 97 मछुआरों की सूची सौंपी. पाकिस्‍तान ने अपनी हिरासत में मौजूद 54 आम नागरिकों और 270 मछुआरों की सूची सौंपी.

भारत और पाकिस्‍तान ने एक-दूसरे की जेलों में बंद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान प्रत्‍येक वर्ष पहली जनवरी और पहली जुलाई को करते हैं. कैदियों की सूची का आदान-प्रदान 21 मई, 2008 को हुए राजनयिक पहुंच संबंधी समझौते के तहत किया जाता है.


रूस में राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने 2036 तक सत्‍ता में बने रहने का जनादेश हासिल किया

रूस में राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने 2036 तक सत्‍ता में बने रहने का जबरदस्‍त जनादेश हासिल किया है. रूस में 1 july को हुए जनमत संग्रह में जनता ने भारी बहुमत के साथ देश में राजनीतिक यथास्थिति बनाए रखने का समर्थन किया.

रूस में हुए संवैधानिक संशोधनों पर राष्‍ट्रव्‍यापी जनमत संग्रह के परिणाम से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राष्‍ट्रपति पद पर 2036 तक बने रहने का मार्ग प्रशस्‍त हुआ है.


इन्‍द्रमणि पांडे को संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत का अगला राजदूत और स्‍थायी प्रतिनिधि नियुक्‍त किया गया

वरिष्‍ठ राजनयिक इन्‍द्रमणि पांडे को संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत का अगला राजदूत और स्‍थायी प्रतिनिधि नियुक्‍त किया गया है. वह जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र के 25 से अधिक महत्वपूर्ण संगठनों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस संगठनों में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) शामिल हैं.

श्री पांडे 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी हैं और फिलहाल विदेश मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं. वह राजीव कुमार चन्द्र का स्थान लेंगे.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत और रूस के बीच रक्षा सौदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की फोन पर बातचीत हुई. इस बातचीत के बाद रक्षा मंत्रालय ने रूस से 33 फाइटर जेट खरीदने की घोषणा की. इसके लिए कुल बजट 18 हजार 148 करोड़ रखा गया है. इसमें भारत रूस से सुखोई-30 और मिग-29 विमान खरीदेगा.

मिजोरम के पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष उपा रोकामलोवा का निधन

मिजोरम के पूर्व विधानसभा अध्‍यक्ष उपा रोकामलोवा का आइजोल में निधन हो गया. वे 79 वर्ष के थे. रोकामलोवा तीन बार राज्‍य विधानसभा के लिए चुने गए और 1990 में विधानसभा अध्‍यक्ष निर्वाचित हुए थे. वे ललथनहावला सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री भी रहे.

कोविड-19 क्षेत्र में योगदान के लिए दो भारतीय अमरीकी को सम्‍मान

अमरीका में भारतीय मूल के दो जाने-माने अमरीकी उन 38 प्रवासियों में शामिल हैं जिन्‍हें अमरीका की कारनेगी कारर्पोरेशन द्वारा सम्‍मानित किया जायेगा. ये हैं–पुलित्‍जर पुरस्‍कार विजेता लेखक सिद्धार्थ मुखर्जी और हारवर्ड विश्‍वविद्यालय में अर्थशास्‍त्र के प्रोफेसर राज शेट्टी. उन्‍हें अमरीका में कोविड-19 के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्‍मान दिया जायेगा.

PLA और भारतीय सेना के कमांडरों की चुशुल में बातचीत

चीन की पीपुल्‍स लि‍बरेशन आर्मी (PLA) और भारतीय सेना के कमांडरों के बीच भारत के चुशुल में बातचीत हुई. बातचीत में दोनों पक्ष स्थिति से निपटने के लिए वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर प्राथमिकता के आधार पर तनाव घटाने पर जोर दिया है. कमांडरों की यह तीसरी बैठक थी.

अमरीका ने चीनी कम्पनियों के साथ काम करने वाली कम्पनियों के लिए परामर्श जारी किया

अमरीका ने चीन के शिनचियांग सहित तमाम शहरों में जबरन श्रम और मानवाधिकार हनन के आरोपों से घिरी कम्पनियों के साथ मिलकर काम करने वाली अमरीकी कम्पनियों के लिए कारोबारी परामर्श जारी किया है. अमरीकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने हांगकांग और ब्रिटेन से किए वायदों का उल्लंघन करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून लागू किया है.

कोविड 19 के रोगियों के इलाज के लिए दिल्‍ली में प्‍लाजमा बैंक

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड 19 के रोगियों के इलाज के लिए प्‍लाजमा बैंक का उद्घाटन किया. केवल वही लोग प्‍लाज्‍़मा दे सकते हैं जो पहले कोरोना वायरस से संक्रमित थे और अब ठीक हो चुके हैं. 50 किलोग्राम से अधिक वजन वाले 18 से 60 आयु वर्ग के लोग कोविड-19 रोगियों के लिए प्‍लाज्‍़मा दान कर सकते हैं. जो महिलाएं मां बन चुकी हैं और ऐसे लोग जिन्‍हें गम्‍भीर बिमारी हैं, वो प्‍लाज्‍़मा देने के लिए पात्र नहीं हैं. दिल्‍ली उन चुनिंदा राज्‍यों में से एक है जहां ICMR ने प्‍लाज्‍़मा थैरेपी का परीक्षण करने की अनुमति दी थी.

कोविड​​-19 से निपटने के लिए संघर्षों को खत्‍म करने की मांग

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव में कोविड​​-19 से निपटने के लिए सीरिया, यमन, लीबिया, दक्षिण सूडान और कांगो सहित प्रमुख संघर्षों में दुश्‍मनी को तुरंत खत्‍म करने की मांग की है. फ्रांस और ट्यूनीशिया द्वारा प्रायोजित इस प्रस्ताव में कहा गया है कि ये उपाय इस्लामिक स्टेट और अल-कायदा आतंकवादी गुटों और उनके सहयोगियों के खिलाफ सैन्य अभियानों पर लागू नहीं होगें.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top