EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने श्रीलंका के साथ 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा विनिमय का अनुबंध किया

भारत और श्रीलंका ने हाल ही में 40 करोड डॉलर के मुद्रा विनिमय (अदला-बदली) समझौता किया था. इस समझौते में दोनों पड़ोसी देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने के उपायों पर विचार किया गया था.

इस समझौते के अनुबंध दस्‍तावेज पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और श्रीलंका के केंद्रीय बैंक ने 26 जुलाई को हस्‍ताक्षर किये. समझौते पर हस्ताक्षर दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के फ्रेमवर्क तहत किया गया है.

दोनों देशों के बीच मुद्रा विनिमय का उपयोग विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ाने और देश की वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जाएगा. यह मुद्रा विनिमय समझौता नवम्‍बर 2022 तक मान्य होगा.

मुद्रा विनिमय (Currency Swap) क्या है?

मुद्रा विनिमय दो देशों के बीच एक विदेशी मुद्रा विनिमय अनुबंध है. यह अनुबंध दोनों देशों के केंद्रीय बैंकों के बीच होता है. इस अनुबंध में एक देश का केंद्रीय बैंक दूसरे देश के केंद्रीय बैंक को विदेशी मुद्रा (सामान्यतः अमेरिकी डॉलर) प्रदान करता है.

विदेशी मुद्रा प्राप्त करने वाले देश का केंद्रीय बैंक पूर्व निर्धारित समय में बाजार विनिमय दर के अनुसार उस देश की मुद्रा के समान धनराशि लौटा देता है. यह समझौता एक मुद्रा के बदले दूसरी मुद्रा प्राप्त करने हेतु एक निश्चित समय के लिये किया जाता है.

लड़ाकू विमान रफाल के पहले बेड़े ने फ्रांस से उडान भरी

लड़ाकू विमान रफाल के पहले बेड़े ने 27 जुलाई को फ्रांस के बॉरडियोक्‍स से उडान भरी. इसमें पांच विमान हैं, जो 29 जुलाई को भारत पहुंचेंगे. इन विमानों को हरियाणा के अंबाला में वायु सेना की 17वीं बटालियन में आधिकारिक रूप से शामिल किया जाएगा.

फ्रांस से लगभग सात हजार किलोमीटर की उड़ान के दौरान ये पांच विमान कुछ समय तक संयुक्‍त अरब अमारात में फ्रांस के वायु सेना के अड्डे पर रुकेंगे और हवा में ही इनमें ईंधन भरा जाएगा. इन विमानों को फ्रांस की कंपनी दसाल्‍ट ने बनाया है.

दस विमानों की डिलीवरी निर्धारित अवधि के अनुसार हो रही है. पांच विमान प्रशिक्षण के लिए फ्रांस में ही रहेंगे. भारत 59 हजार करोड़ रुपये के 2016 के सौदे के तहत 36 रफाल विमान खरीद रहा है.

भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत ये सभी 36 विमान 2021 के आखिर तक सौंपे जाने हैं. पहला रफाल विमान अक्‍टूबर 2019 में भारत को सौंपा गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

नोएडा, मुंबई और कोलकाता में कोविड परीक्षण केन्‍द्रों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 27 जुलाई को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये नोएडा, मुंबई और कोलकाता में कोविड परीक्षण केन्‍द्रों का उद्घाटन किया. इन तीनों केन्‍द्रों को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के सहयोग से बनाया गया है और यह आधुनिक सुविधाओं से लैस है. कोरोना महामारी के बाद इन केन्‍द्रों पर हेपिटाइटिस B और C, तपेदिक, डेंगू के अलावा दूसरी जटिल बीमारियों की भी जांच हो सकेगी.

CRPF का 82वां स्‍थापना दिवस

केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 27 जुलाई को अपना 82वां स्‍थापना दिवस मनाया. 1939 में इसी दिन CRPF को अंग्रेजों के अधीन क्राउन प्रतिनिधि पुलिस के रूप में स्थापित किया गया था. CRPF भारत में सबसे बड़ी केंद्रीय सशस्त्र अर्ध-सैनिक बल है. यह गृह मंत्रालय (MHA) के तहत काम करता है. भारतीय स्वतंत्रता के बाद यह 28 दिसंबर 1949 को CRPF अधिनियम के लागू होने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया. CRPF का मुख्य कार्य पुलिस कार्रवाई में राज्य/संघ शासित प्रदेशों की सहायता, कानून-व्यवस्था और आतंकवाद के खिलाफ कार्यवाही करना है.

डॉक्‍टर एपीजे अब्‍दुल कलाम की पुण्‍यति‍थि

27 जुलाई को पूर्व राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर एपीजे अब्‍दुल कलाम की पुण्‍यति‍थि थी. जन राष्‍ट्रपति और भारत के मिसाइल मैन के रूप में लोकप्रिय डॉक्‍टर कलाम का शिलंग में विद्धार्थ‍ियों को व्‍याख्‍यान देते समय 27 जुलाई 2015 को निधन हो गया था.

सरकार ने चीन की 47 एप पर प्रतिबंध लगाया

सरकार ने चीन की 47 एप पर प्रतिबंध लगा दिया है. इससे पहले राष्‍ट्रीय सुरक्षा और डाटा की निजता के मद्देनजर चीन की 59 एप को प्रतिबंधित किया गया था. ये 47 एप असल में पहले प्रतिबंधित एप के क्‍लोन्‍स हैं. सरकार ने पिछले महीने ही टिक टॉक और हेलो सहित एप्‍स पर प्रतिबंध लगाया था.

भारत-बंगलादेश संबंध

बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री डॉक्टर एके अब्दुल मोमेन ने इस बात से पूरी तरह से इंकार किया है कि बंगलादेश पाकिस्तान और चीन के करीब आ रहा है. डॉक्टर मोमेन ने कहा कि पाकिस्तान अगर बंगलादेश के साथ राजनयिक संबंधों को बेहतर बनाना चाहता है तो सबसे पहले उसे सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करना होगा कि आजादी के पहले बंगलादेश में हुए लाखों लोगों के नरसंहार में उसका हाथ था. भारत के साथ बंगलादेश के संबंध ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ रहे हैं और उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता जबकि चीन उसका विकास में साझेदार नया सहयोगी है.

रूस ने अपना वार्षिक नौसेना दिवस मनाया

रूस ने 26 जुलाई को सेंट पीटर्सबर्ग में एक प्रमुख जल सैन्य परेड के साथ अपना वार्षिक नौसेना दिवस मनाया. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी परेड में भाग लिया. रूस में परंपरागत रूप से जुलाई के अंतिम रविवार को मनाये जाने वाले नौसेना दिवस पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश होता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top