EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

चीन ने मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए अपना पहला यान ‘तिआनवेन-1’ को प्रक्षेपित किया

चीन ने मंगल ग्रह के अध्ययन के लिए अपना पहला यान ‘तिआनवेन-1’ (Tianwen-1) को प्रक्षेपित किया है. यह प्रक्षेपण दक्षिण चीन के हेनान प्रांत के वेनचांग स्‍पेस लॉन्‍च सेंटर से किया गया. इस प्रक्षेपण में चीनी रॉकेट ‘लॉन्‍ग मार्च-5-Y4’ के माध्यम से ‘तिआनवेन-1’ को मंगल के लिए भेजा गया था. ‘तिआनवेन-1’ अपने साथ एक रोवर ले गया है जो मंगल की सतह पर लैंड करेगा.

चीन के नैशनल स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन ने अनुसार 2000 सेकंड की उड़ान के बाद यह रॉकेट पृथ्‍वी-मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया. इसके बाद अब यह मंगल ग्रह की ओर रवाना हो गया है. चीन का अंतरिक्ष यान करीब 7 महीने की यात्रा के बाद फरवरी 2021 में मंगल ग्रह के गुरुवत्‍वाकर्षण वाले इलाके में प्रवेश कर जाएगा.

चीन का यह मिशन अगर सफल रहता है तो यह मानव के इतिहास में पहली बार में मंगल की कक्षा में चक्‍कर लगाने, लैंडिंग करने का एक ही मिशन में पहला अभियान होगा. इस मिशन का लक्ष्‍य मंगल की सतह पर बर्फ का पता लगाना है. इसके अलावा सतह की संरचना, जलवायु और पर्यावरण के बारे में पता लगाना है.

मंगल के लिए अन्य देशों के प्रयास

मंगल मिशन पर अब तक अमेरिका, रूस, भारत और यूरोपीय संघ ने अपने यान को सफलतापूर्वक भेजा है. भारत मंगल की परिक्रमा पर यान भेजने वाला पहला एशियाई देश है. भारत के इस मंगल मिशन का नाम ‘मंगलयान’ है. चीन ने रूस के सहयोग से मंगल ग्रह को लेकर 2011 में अपना यान ‘यिंगहुओ -1’ को लॉन्च किया था. यह मिशन असफल रहा था.

भारत और इस्राइल ने कोविड 19 की त्‍वरित जांच किट विकसित की

भारत और इस्राइल ने मिलकर कोविड 19 की जांच के लिए एक त्‍वरित जांच किट विकसित की है. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) तथा इस्राइल की रक्षा अनुसंधान इकाई के वैज्ञानिकों ने संयुक्‍त रूप से इस कोविड जांच किट को तैयार किया है.

इस त्‍वरित जांच किट से तीस सेकेंड के भीतर कोविड संक्रमण की जांच के शुरूआती परिणाम मिल जाते हैं. इस जांच किट का विकास कई नवीनतम तकनीकों को मिलाकर किया गया है. इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्‍ता आधारित ऑन लाइन वॉयस टेस्ट, श्वासनली परीक्षण, आइसो थर्मल परीक्षण और पॉलीमिनो एसिड परीक्षण शामिल हैं.

भारत और इज़राइल कोविड वैक्सीन पर काम करने वाले वैज्ञानिकों के विश्व संघ के सदस्य भी हैं.


वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस के प्रोटीन का नया संस्‍करण डिजाइन किया

वैज्ञानिकों ने नोवल कोरोना वायरस के प्रोटीन का नया संस्‍करण डिजाइन किया है. यह प्रोटीन मानव कोशिका में प्रवेश कर उसे संक्रमित करता है.

इस प्रोटीन को री-डिजाइन करने का उद्देश्य कोविड-19 के लिए वैक्‍सीन विकसित करने का काम अधिक तेजी लाना है. यह कोविड-19 वैक्‍सीन में पहले से इस्‍तेमाल हो रहे कृत्रिम एस प्रोटीन की तुलना में कोशिकाओं में दस गुना ज्‍यादा उत्‍पादन कर सकता है.

शोधकर्ताओं के अनुसार कोविड-19 की ज्‍यादातर वैक्‍सीन मनुष्‍य के प्रतिरोधक तंत्र को इस प्रोटीन को पहचानने में मदद करती हैं. ये प्रोटीन नोवल कोरोना वायरस सार्स कोविड-2 की सतह पर पाया जाता है. ये स्‍पाइक प्रोटीन संक्रमण से लड़ता है. शोधकर्ताओं में अमरीका के ऑस्टिन में टैक्‍सास विश्‍वविद्यालय के शोधकर्ता भी शामिल हैं.

वैक्‍सीन के प्रकार के आधार पर प्रोटीन का ये उन्‍नत संस्‍करण प्रत्‍येक खुराक की मात्रा को कम कर सकता है, जिससे वैक्‍सीन के उत्‍पादन में तेजी ला सकता है. प्रोटीन के नये संस्करण से अब ज्‍यादा से ज्‍यादा रोगियों को यह वैक्‍सीन शीघ्रता से मिल सकेगी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

‘सिप्‍ला’ कोविड-19 की दवा ‘फैवि-पिराविर’ का उत्पादन करेगी

भारतीय दवा कंपनी ‘सिप्‍ला’ ने कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए एंटी वायरल दवा ‘फैवि-पिराविर’ के उत्पादन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्‍नोलाजी ने दवा के निर्माण की किफायती प्रक्रिया विकसित कर सिप्‍ला को दिया गया. भारत के औषधि महानियंत्रक ने कंपनी को आपात स्थितियों में सीमित रूप से इस्‍तेमाल के लिए फैविपिराविर के उपयोग की इजाजत दी है.

न्यायालय ने अयोग्यता संबंधी नोटिस की याचिका स्‍वीकार की

राजस्थान उच्च न्यायालय ने पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस के 18 अन्य बागी विधायकों को भेजे गए अयोग्यता संबंधी नोटिस को चुनौती देने वाली उनकी याचिका सुनवाई के लिए स्‍वीकार कर ली. यह नोटिस विधानसभा अध्यक्ष ने भेजा था.

कोरियोग्राफर अमला शंकर का निधन

प्रख्यात नृत्यांगना और कोरियोग्राफर अमला शंकर का कोलकाता में निधन हो गया. वे 101 वर्ष की थी. अमला शंकर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बंग विभूषण से सम्मानित किया गया था.

सीमा से लगे देशों से सरकारी खरीद पर प्रतिबंध

सरकार ने सुरक्षा कारणों से भारतीय सीमा से लगे देशों से सरकारी खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस पाबंदी लगाने के लिए सामान्य वित्तीय नियम 2017 में संशोधन किया गया है. आदेश के अनुसार भारत की सीमा से लगे देशों की कंपनियां सक्षम प्राधिकरण से पंजीकृत होने पर ही वस्तुओं, सेवा या परियोजना कार्यों की सरकारी खरीद और नीलामी प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगी. सरकारी बैंक और वित्तीय संस्थाएं, स्वायत्त निकाय, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम, सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त सार्वजनिक और निजी भागीदारी परियोजनाएं तथा उपक्रम भी इस आदेश के दायरे में आएंगे.

रेल डिब्‍बों में की पहचान के लिये रेडियो फ्रीक्‍वेंसी पहचान टैग

रेलवे अपने डिब्‍बों, इंजनों और कोचों के संचालन में इनकी पहचान आसान बनाने के लिये रेडियो फ्रीक्‍वेंसी पहचान टैग इस्‍तेमाल में लायेगी. इन उपकरणों के इस्‍तेमाल से ये जानना और आसान होगा कि कौन-सा डिब्‍बा या इंजन कहां पर है. इस समय यह काम डिब्‍बे के पास जाकर उनकी गिनती करने से हो रहा है. फ्रीक्‍वेंसी पहचान टैग पहिये के पास लगाया जायेगा और पटरी के बगल उसकी गिनती वाले उपकरण स्‍टेशनों पर लगे होंगे.
केन्‍द्रीय कम्‍प्‍यूटर अपने नेटवर्क से 2 मीटर की दूरी पर लगे टैग की पहचान कर डिब्‍बों और अन्‍य दूसरे डिब्‍बों के टैग की गिनती कर मुख्‍य कम्‍प्‍यूटर नेटवर्क को सारी जानकारी भेजता रहेगा.

विवेक राम चौधरी पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख नियुक्त

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी को पश्चिमी वायु कमान का प्रमुख नियुक्त किया गया है. वह 1 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे. एयर मार्शल विवेक राम चौधरी 29 दिसंबर, 1982 को फाइटर पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ब्रांच से जुड़े थे. वह एक क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर है.

चीनी राष्ट्रपति को आलोचक पार्टी से निष्कासित

चीन में कोविड-19 से निपटने के मुद्दे पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आलोचना करने वाले रेन झिकियांग को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मुकदमा चलाया जाएगा. झिकियांग सरकारी रियल एस्टेट कंपनी के पूर्व अध्यक्ष हैं. चीन में 2012 में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता बने शी ने आलोचनाओं को दबाने, सेंसरशिप को सख्त करने और गैर आधिकारिक संगठनों पर नकेल कसने का काम किया है. दर्जनों पत्रकार, श्रम और मानवाधिकार कार्यकर्ता और अन्य लोग कैद किए गए हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top