EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
20 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को बेअसर करने वाले लामाओं से दो एंटीबॉडी की पहचान की

वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को बेअसर करने वाले दो एंटीबॉडी की पहचान की है. ये एंटीबॉडी दक्षिण अमेरिकी स्तनधारियों लामाओं से प्राप्त किया गया है. इन दो छोटे, स्थिर एंटीबॉडी से प्रयोगशाला-संवर्धित कोशिकाओं में कोरोना वायरस को बेअसर किया जा सकता है. इसे कोविड-19 के खिलाफ एक नयी चिकित्सा पद्धति को हासिल करने की दिशा में प्रगति के रूप में देखा जा रहा है.

यह अध्ययन ‘नेचर स्ट्रक्चरल एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी’ नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. इसमें कहा गया है कि ‘नैनोबॉडीज’ प्रोटीन ACE2 के साथ अंतःक्रिया को रोककर कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 के साथ संक्रमण को रोक सकता है. इस अध्ययन में सार्स-सीओवी-2 को बेअसर करने में दक्षिण अमेरिकी स्तनधारियों लामाओं से प्राप्त एंटीबॉडी की क्षमता का परीक्षण किया गया है.

अध्ययन में कहा गया है कि अधिकांश स्तनधारियों की तरह मानव एंटीबॉडी में भी दो श्रृंखलाएं होती हैं- भारी और हल्की. लेकिन लामा जैसे जीवों में एक अतिरिक्त एकल भारी श्रृंखला एंटीबॉडी भी होती है, जिसे नैनोबॉडी के रूप में जाना जाता है.

चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिका में विधेयक

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने हांगकांग के खिलाफ दमनकारी कानून लागू करने पर चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने के विधेयक पर हस्‍ताक्षर किए हैं. चीन द्वारा हांगकांग सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद ट्रंप ने यह आदेश जारी किया है.

इस विधेयक के पारित होने से ट्रंप प्रशासन को हांगकांग की स्वायत्तता को खत्म कर रहे विदेशी लोगों और बैंकों पर प्रतिबंध का अधिकार देगा.

श्री ट्रम्‍प ने चीन के खिलाफ सख्‍त कदम उठाते हुए हांगकांग के लिए अलग से प्राथमिकता व्‍यवहार समाप्‍त करने के आदेश पर भी हस्‍ताक्षर किए. इससे हांगकांग को वर्षों से प्राथमिकता के आधार पर मिल रहे व्‍यापार अवसर भी समाप्‍त होंगे.

राष्ट्रपति ट्रम्‍प और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कोरोना महामारी फैलाने और हांगकांग के खिलाफ दमनकारी नीतियों के लिए चीन की आलोचना की.

हांगकांग में नया सुरक्षा कानून

चीन ने हांगकांग का विशेष दर्जा समाप्‍त करने के लिए हाल में नया सुरक्षा कानून लागू किया था. इस विशेष दर्जे पर चीन और ब्रिटेन के बीच 1984 के समझौते के तहत सहमति बनी थी. हांगकांग पहले ब्रिटेन का उप-निवेश रहा था.
हांगकांग 1997 में अभिव्‍यक्ति और प्रेस की आज़ादी की रक्षा से संबंधित कानून के साथ 2047 तक के लिये चीन के अंतर्गत आ गया था.


रीयल मैड्रिड ने 34वीं बार ला लीगा ट्रॉफी जीती

रीयल मैड्रिड ने ला लीगा फुटबॉल खिताब (La Liga Football league) जीत लिया है. इस प्रतियोगिता के फाइनल में रीयल मैड्रिड ने विलारीयल को 2-1 से पराजित किया. रीयल मैड्रिड ने 37 मैचों में से 26 मैचों में जीत दर्ज की है.

रीयल मैड्रिड लीग ला लीगा में पिछले तीन साल में पहला और कुल 34वां खिताब जीतने में सफल रहा है. यह स्पेनिश फुटबॉल क्लब है. रियल मैड्रिड का पूरा नाम ‘रियल मैड्रिड क्लब दे फुटबॉल’ है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

इंडिया आईडियॉज समिट

भारतीय व्‍यापार सम्‍मेलन 22 जुलाई को इंडिया आईडियॉज समिट आयोजित करेगी. इस शिखर सम्‍मेलन में व्‍यापार और सरकार से जुड़े प्रमुख नेता भारत और अमरीका की भावी साझेदारी पर चर्चा करेंगे. सम्‍मेलन में वैश्‍विकरण के रूझानों, व्‍यापार और निवेश तथा कोविड-19 के बाद के समय की कार्यशैली के मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और अमेरिका के विदेशमंत्री माइक पोंपियो सम्‍मेलन में प्रमुख भाषण देंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ट्विटर पर दुनिया के शीर्ष पसंदीदा नेता

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 6 करोड फॉलोअर के साथ ट्विटर पर दुनिया के शीर्ष पसंदीदा नेता बने हुए हैं. श्री मोदी के ट्विटर अकाउंट ने 19 जुलाई को 6 करोड का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे वे दुनियाभर में सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले भारतीय नेता के रूप में सामने आए हैं. श्री मोदी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके उत्तराधिकारी डोनाल्ड ट्रम्प के बाद कुछ वैश्विक नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोअर के मामले में 6 करोड का आंकड़ा पार किया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top