EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
2 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

वैज्ञानिकों ने रंगीन कपास को विकसित करने में सफलता पाई

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने रंगीन कपास को विकसित करने में सफलता का दावा किया है. इसके विकसित होने से अब कपड़ाें में रासायनिक रंगाें के इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ेगी.

वैज्ञानिकों ने कपास के आणविक रंग के जेनेटिक कोड में बदलाव कर यह सफलता प्राप्त की है. जेनेटिक कोड में बदलाव कर वैज्ञानिकों ने अलग-अलग रंगों के पौधों के टिश्यू काे तैयार किया गया है. अब इसे खेतों में उगाया जा रहा है.

शरीर व पर्यावरण के अनुकूल

विश्व में अभी 60% से ज्यादा पॉलिएस्टर कपड़ों का निर्माण हो रहा है, जो 200 सालों तक नष्ट नहीं होते. साथ ही एक किलो कपड़े को रंगने के लिए एक हजार लीटर पानी बर्बाद होता है. अब इस कपास से बने धागे को रासायनिक रंगों से रंगने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही यह शरीर व पर्यावरण के अनुकूल होंगे.

उन्नत कपास की किस्म का विकास

वैज्ञानिक अब ऐसे प्राकृतिक कपास की किस्म तैयार कर रहे हैं, जिसके धागों से बने कपड़ाें में सिलवट नहीं पड़ेगी और उसे स्ट्रैच करना भी आसान हाेगा. इससे सिंथेटिक कपड़ाें का उपयाेग कम करने में आसानी हाेगी.

भारत में भी प्रयोग किया जा रहा है

रंगीन कपास को लेकर भारत में भी काफी प्रयोग हुए हैं. वैज्ञानिकों को भूरे और हरे रंग के कपास पाने में सफलता भी पाई है. नॉर्दर्न इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन ने रंगीन कपास के 15 पेटेंट भी हासिल किए हैं.

विश्व बैंक ने भारतीय राज्यों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिये ऋण स्वीकृत किये

विश्व बैंक (World Bank) ने छह भारतीय राज्यों में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और संचालन में सुधार के लिये 50 करोड़ डॉलर (लगभग 3,700 करोड़ रुपये) के ऋण स्वीकृत किये हैं. जिन राज्यों को यह लाभ मिलेगा उनमें हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और राजस्थान शामिल हैं.

विश्व बैंक ने यह राशि देश में चल रहे ‘टीचिंग-लर्निंग एंड रिजल्ट्स फोर स्टेट्स प्रोग्राम’ (STARS Programme) के लिए दिया जायेगा. यह राज्यों के साथ भागीदारी में मूल्यांकन प्रणालियों को बेहतर बनाने, कक्षा निर्देश और पदावनति को मजबूत करने में मदद करेगा.

15 लाख स्कूलों में पढ़ रहे छह से 17 वर्ष की उम्र के 25 करोड़ विद्यार्थी तथा एक करोड़ से अधिक शिक्षक इस कार्यक्रम से लाभान्वित होंगे.

STARS Programme क्या है?

STARS का पूरा रूप Strengthening Teaching-Learning and Results for States है. यह कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा विश्वबैंक से चलाया जा रहा है. सरकारी स्कूलों में शिक्षा को मजबूती देने तथा हर किसी को शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1994 में यह कार्यक्रम शुरू किया गया था.


सिद्धार्थ खोसला को ASCAP स्क्रीन म्यूजिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया

भारतीय-अमेरिकी संगीतकार सिद्धार्थ खोसला को ASCAP स्क्रीन म्यूजिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया हिया. उन्हें यह अवॉर्ड NBC के ड्रामा सीरिज ‘दिस इज अस’ के लिए दिया गया है. खोसला को इससे पहले इस सीरिज के लिए एमी अवॉर्ड के लिए भी नामित किया गया था.

स्क्रीन म्युजिक अवॉर्ड का आयोजन अमेरिकी सोसाइटी फॉर कम्पोजर, ऑथर्स एंड पब्लिशर्स की ओर से किया जाता है. यह गायकों, संगीतकारों और गीतकारों के लिए सदस्यता आधारित पेशेवर संगठन है.


1 जुलाई: सनदी लेखाकार दिवस (चार्टर्ड अकाउंटेंट डे)

प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को सनदी लेखाकार दिवस (Chartered Accountants Day) मनाया जाता है. चार्टर्ड अकाउंटेंट को सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है.

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना के अवसर पर यह दिवस मनाया जाता है. ICAI की स्थापना 1949 में आज के दिन ही हुई थी.

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI): एक दृष्टि

  • ICAI को संसद में पास एक एक्ट के तहत स्थापित किया गया था. ICAI भारत की राष्ट्रीय प्रोफेशनल अकाउंटिंग बॉडी है.
  • अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक अकाउंटेंट्स के बाद ICAI दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पेशेवर लेखा संस्थान है.
  • ICAI के आधिकारिक चिन्ह पर गरुड़ बना हुआ है.
  • ICAI चार्टर्ड एकाउंटेंट (CA) बनने की योग्यता को निर्धारित करता है, परीक्षा लेता है तथा लेखांकन की प्रेक्टिस करने का लाइसेंस देता है.

1 जुलाई: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस

प्रत्येक वर्ष 1 जुलाई को भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctors Day) मनाया जाता है. डॉक्टर्स की उपलब्धियों और चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम हासिल करने वाले डॉक्टर्स के सम्मान के लिए यह दिवस मनाया जाता है. पहला राष्‍ट्रीय डॉक्‍टर दिवस जुलाई 1991 में मनाया गया था.

डॉ बिधान चंद्र रॉय का जन्मदिन

भारत के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन पर यह दिवस मनाया जाता है. उनका जन्म 1882 में आज के दिन ही हुआ था. वह पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में भी जाने जाते हैं. डॉ बिधान चंद्र रॉय को 1961 में देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था.

डॉक्‍टर्स दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 के डॉक्‍टर्स दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ‘कोविड महामारी की मृत्‍यु दर कम करना’ (Lessen the mortality of COVID 19) है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

बांग्लादेश में LPG व्यवसाय के लिए संयुक्त उद्यम कंपनी का गठन

भारत और बांग्लादेश ने बांग्लादेश में LPG व्यवसाय के लिए बराबर की भागीदारी से संयुक्त उद्यम कंपनी के गठन के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौते के अनुसार, बांग्लादेश में LPG व्यवसाय के लिए 50:50 संयुक्त उद्यम कंपनी (LPG) का गठन किया जाएगा.

झारखंड में हूल विद्रोह की जयंती मनाई गयी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हूल विद्रोह की जयंती के अवसर पर स्‍वतंत्र सैनानियों को श्रृद्धांजलि अर्पित की. हूल दिवस झारखंड में ऐतिहासिक क्रांति का स्‍मरण करने का अवसर है. उन्‍होंने कहा कि जिस साहस और पराक्रम के साथ सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो समेत तमाम वीर-वीरांगनाओंने क्रांति का नेतृत्‍व किया, उससे अंग्रेजी हुकूमत के पैर उखड़ गए. इसमें हजारों आदिवासियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी, लेकिन उन्‍होंने अन्याय के खिलाफ घुटने नहीं टेके.

नगालैंड को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया

केन्‍द्र सरकार ने इस वर्ष के अंत तक पूरे नगालैंड को अशांत क्षेत्र घोषित किया है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार समूचा नागालैंड अशांत और खतरनाक स्थिति में है और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों का उपयोग करना आवश्यक है. सशस्त्र बल (विशेष अधि‍कार) अधिनियम, 1958 की धारा 3 तीन के तहत केंद्र सरकार ने पूरे राज्य को 30 जून, 2020 से छह महीने की अवधि के लिए अशांत क्षेत्र घोषित किया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top