EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
14 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने चार सालों में बाघों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी का रिकॉर्ड बनाया

बाघों के संरक्षण मामले में भारत ने एक नए तरीके का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. चार सालों में बाघों की संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी के साथ ही ‘ऑल इंडिया टाइगर एस्टीमेशन’ का ‘कैमरा ट्रैप’ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है. इसके साथ ही भारत ने 2022 तक बाघों की संख्या दोगुनी करने के अपने संकल्प को समय से पहले पूरा किया.

देश में बाघों की अनुमानित संख्या 2,967

नवीनतम गणना के अनुसार, देश में बाघों की अनुमानित संख्या 2,967 हैं. वैश्विक संख्या का लगभग 75% बाघ भारत में निवास करते हैं. भारत ने 2010 में सेंट पीटर्सबर्ग सम्मलेन में वर्ष 2022 बाघों की संख्या दोगुनी करने का संकल्प निर्धारित किया था.

कैमरा ट्रैप विधि से सर्वेक्षण

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, 2018-19 में किए गए सर्वेक्षण की चौथी पुनरावृत्ति- संसाधन और डेटा दोनों के हिसाब से अब तक का सबसे व्यापक रहा है. वन्यजीवों का सर्वेक्षण ‘कैमरा ट्रैप’ विधि से किया गया है. इस विधि में कैमरे में मोशन सेंसर्स लगा होता है, जो किसी भी जानवर के गुजरने पर रिकॉर्डिंग शुरू कर देते हैं

कैमरा ट्रैप को 141 विभिन्न साइटों में 26,838 स्थानों पर रखा गया था. इन कैमरा ट्रैप के माध्यम से 1,21,337 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का सर्वेक्षण किया गया. कुल मिलाकर कैमरा ट्रैप ने वन्यजीवों की 3,48,58,623 तस्वीरों को खींचा (जिनमें 76,651 बाघों के, 51,777 तेंदुए के, शेष अन्य जीव-जंतुओं के थे). इन तस्वीरों के माध्यम से, 2,461 बाघों (शावकों को छोड़कर) की पहचान स्ट्राइप-पैटर्न- रिकॉग्नाइज सॉफ्टवेयर का उपयोग करके की गई.

गूगल भारत में डिजिटल अर्थव्यस्था को बढ़ावा देने के लिए 75 हज़ार करोड़ का निवेश करेगी

गूगल भारत में गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के तहत 10 अरब अमरीकी डॉलर (लगभग 75 हज़ार करोड़ रुपये) का निवेश करेगी. यह निवेश भारत की डिजिटल अर्थव्यस्था को बढ़ावा देने के लिए किया जायेगा.

गूगल फ़ॉर इंडिया वार्षिक कार्यक्रम

कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने 13 जुलाई को ‘गूगल फ़ॉर इंडिया’ (Google For India) के वार्षिक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की.

गूगल फ़ॉर इंडिया सबसे पहली बार साल 2015 में आयोजित किया गया था. उसके बाद से हर साल ये कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है. इन कार्यक्रमों में गूगल कंपनी भारत में अपने भविष्य की योजना के बारे में लोगों को बताती है.


लुईस हैमिल्टन ने स्टायरियन ग्रां प्री का खिताब जीता

मर्सिडीज के रेसर लुईस हैमिल्टन ने स्टायरियन ग्रां प्री (Styrian Grand Prix) 2020 का खिताब जीता लिया है. यह हैमिल्टन के करियर की 85वीं जीत है और वह माइकल शूमाकर के फार्मूला वन के रिकार्ड से छह जीत दूर रह गए हैं. माइकल शूमाकर ने अपनी अधिकतर जीत फेरारी के साथ दर्ज की थी.

वलटारी बोटास दूसरे स्थान पर

ब्रिटेन के लुईस हैमिल्टन मर्सीडीज के अपने साथी वलटारी बोटास से 13.7 सेकेंड के लिए आगे रहे. रेड बुल के मैक्स वर्सटाप्पन तीसरे स्थान पर रहे. बोटास ने पिछले महीने आस्ट्रियाई ग्रां प्री का खिताब जीता था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

रेलवे ने शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य रखा

भारतीय रेलवे ने वर्ष 2030 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य रखा है. लाइनों का विद्युतीकरण, ट्रेनों की ऊर्जा दक्षता में सुधार, स्टेशनों के लिए हरित प्रमाणन, कोचों में जैव शौचालय और ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों का इस्तेमाल शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रेलवे की रणनीति का हिस्सा हैं. भारतीय रेल ने 40 हजार किलोमीटर से अधिक लाइनों का विद्युतीकरण पूरा कर लिया है जो कि कुल बडी लाइनों का 63 प्रतिशत है.

गुजराती लेखक नगीदास संघवी का निधन

गुजराती के वरिष्‍ठ पत्रकार, स्‍तंभकार और लेखक नगीदास संघवी का कल सूरत में देहांत हो गया. वे एक प्रबुद्ध लेखक-विचारक थे. वे 100 साल के थे और दमे की बीमारी से पीडि़त थे. श्री संघवी को 2019 में पद्मश्री से सम्‍मानित किया गया था. उन्‍होंने महात्‍मा गांधी, गुजरात और अन्‍य विषयों पर अनेक पुस्‍तकें लिखीं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top