EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
13 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

इंडिया ग्‍लोबल वीक वर्चुअल सम्मेलन आयोजित किया गया

‘इंडिया ग्‍लोबल वीक’ 2020 वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन 9-11 जुलाई को किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मेलन का उद्घाटन किया था.

इस सम्मेलन में तीस देशों से करीब पांच हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस सम्मेलन का विषय- ‘पुन: प्रवर्तक बनें : भारत और बेहतर नया विश्‍व’ (Be The Revival: India and a Better New World) था.

प्रधानमंत्री के अलाबा इस आयोजन में भाग लेने वाले अन्य गणमान्‍य वक्ताओं में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर, रेल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब और गृह सचिव प्रीति पटेल, भारत में अमेरिकी राजदूत केन जस्टर और अन्य शामिल थे.

इस वर्चुअल सम्मेलन में आत्म निर्भार भारत अभियान पर “never-seen-before” कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें सुप्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर के 100वें जन्‍मदिन पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

उच्चतम न्यायालय ने वाट्सएप, ईमेल और फैक्स से समन भेजने की इजाजत दी

उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने वाट्सएप, ईमेल और फैक्स से लगभग सभी कानूनी प्रक्रियाओं के लिए अनिवार्य समन और नोटिस भेजने की इजाजत दे दी है. मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे की अगुआई में पीठ ने फोन मैसेंजर सेवाओं के माध्यम से उसी दिन नोटिस और समन भेजे जाने की इजाजत दी. इस पीठ में जस्टिस एएस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी भी शामिल हैं,

पीठ ने वाट्सएप को विशेष रूप से प्रभावी सेवा के रूप में नामित करने के अटॉर्नी जनरल के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया. पीठ ने कहा, दो नीले निशान बताएंगे कि प्राप्तकर्ता ने नोटिस देख लिया है.


हिमाचल प्रदेश के नादौन पुलिस थाने को भारत के श्रेष्ठ पुलिस थानों में शामिल किया गया

हिमाचल प्रदेश के नादौन पुलिस थाने को देश के श्रेष्ठ पुलिस थानों में शामिल किया गया है. यह थाना प्रदेश के हमीरपुर जिले में है. इस थाने को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुना गया है.

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा इस पुलिस थाने को उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र दिया गया है. पुलिस थानों की रेंकिंग भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा की जाती है. केन्द्रीय गृहमंत्री ने हाल ही में पुलिस महानिदेशकों के सम्मेलन के दौरान इस रेंकिंग को जारी किया था.

19 मानकों के आधार पर अवार्ड

नेशनल क्राइम ब्यूरो के 19 मानकों के आधार पर महिला क्राइम, पब्लिक सर्विस, प्रॉपर्टी क्राइम, पुलिस की लोगाें से सहभागिता और जनता के राय के बाद ही नादौन थाने को श्रेष्ठ थाने का अवार्ड दिया गया है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

बोइंग इंडिया ने अपाचे हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति पूरी की

अमेरिका के बोइंग इंडिया ने भारतीय वायु सेना (IAF) को सभी AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति पूरी कर ली है. भारत ने 2015 में बोइंग से 22 अपाचे हेलीकॉप्टरों और 15 चिनूक हेलीकॉप्टरों खरीदने के लिए 3 अरब डॉलर का सौदा किया था. यह सौदा अमेरिकी सरकार के विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के जरिए किया गया था. 22 AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टरों में से आखरी बचे पांच हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर की गयी. इसके अलावा बोइंग ने 15 CH-47F(I) चिनूक हेलीकॉप्टरों को भी भारतीय वायुसेना को सौंप दिया है.

विदेशी मुद्रा भंडार 513.25 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर

3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.47 अरब डॉलर बढ़कर 513.25 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया. वहीं, विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां 5.66 अरब डॉलर बढकर 473.26 अरब डॉलर की हो गईं. समग्र मुद्रा भंडार में, विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियों का हिस्सा प्रमुख होता है. देश का स्वर्ण भंडार 49.50 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.2 अरब डॉलर हो गया. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से भारत का विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर बढ़कर 1.45 अरब डॉलर हो गया है.

ISRO ब्राज़ील के उपग्रह ‘अमेज़ोनिया-1’ का प्रक्षेपण करेगी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अगस्त में ब्राज़ील द्वारा विकसित उपग्रह ‘अमेज़ोनिया-1’ (Amazonia-1) का प्रक्षेपण करेगी. ISRO द्वारा इस उपग्रह का प्रक्षेपण अपने अन्तरिक्ष यान PSLV के माध्यम किया जाएगा. अमेज़ोनिया-1 एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है. ब्राज़ील के इस उपग्रह से अमेज़न वन में वृक्षों की कटाई की निगरानी करने में मदद मिलेगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top