EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
12 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

UNIFIL में तैनात भारतीय बटालियन को पर्यावरण संबंधी प्रथम पुरस्कार

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र के अंतरिम बल (UNIFIL) में तैनात एक भारतीय बटालियन (INDBATT) को पर्यावरण संबंधी प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. भारतीय बटालियन को यह पुरस्कार कचरा कम करने, प्लास्टिक का दोबारा इस्तेमाल करने, ग्रीन हाऊस और जैविक खाद के गड्ढे बनाने के उद्देश्य वाली एक परियोजना के लिए दिया गया है.

आयरिश-पोलिश बटालियन को दूसरा पुरस्कार

मिशन के सेक्टर वेस्ट मुख्यालय और आयरिश-पोलिश बटालियन (IRISHPOLBATT) ने दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया है. आयरिश-पोलिश बटालियन को यह पुरस्कार सेक्टर वेस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रबंधन केंद्र (IMC) की परियोजना के लिए दिया गया है. इसका उद्देश्य कचरे को जैविक खाद में बदलना और स्थानीय समुदायों को देना है.

UNIFIL के मिशन प्रमुख तथा बल के कमांडर मेजर जनरल स्टीफानो डेल कोल ने पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से नवोन्मेषी परियोजना को शुरू करने और क्रियान्वित करने के लिए सात मिशन इकाइयों को वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार प्रदान किए.

UNIFIL पर्यावरण पुरस्कार

UNIFIL पर्यावरण पुरस्कार की शुरुआत दिसंबर 2019 में की गई थी. इसका उद्देश्य मिशन के परिचालन क्षेत्रों में पर्यावरण संबंधी उपलब्धियों की पहचान करना है.

WHO ने कोरोना से निपटने के उसके तौर-तरीक़ों की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना से निपटने के उसके तौर-तरीक़ों और सरकारों की प्रतिक्रिया की समीक्षा के लिए एक स्वतंत्र समिति का गठन किया है. संगठन के महानिदेशक टेड्रॉस एढेनॉम ग़ेब्रेसस ने कहा है कि इस महामारी का व्यापक मूल्यांकन किया जाना ज़रुरी है.

न्यूज़ीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलेन क्लार्क और लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति एलेन जॉनसन सरलीफ इस समिति के संयुक्त अध्यक्ष होंगे और अन्य सदस्यों का चयन करेंगे. यह समिति नवम्बर 2020 में स्वास्थ्य मंत्रियों की वार्षिक बैठक में अपनी अंतरिम रिपोर्ट जबकि मई 2021 में अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी.

यह कदम अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प की प्रतिक्रिया के बाद उठाया गया है. उन्होंने कोरोना को लेकर संगठन की कड़ी आलोचना की थी और संगठन पर चीन की कठपुतली की तरह काम करने का आरोप लगाया था.


भारत, ब्रिटेन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने वाला दूसरा सबसे बड़ा निवेशक देश बना

भारत, ब्रिटेन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) करने वाला दूसरा सबसे बड़ा निवेशक देश बन गया है. वर्ष 2019 में भारत ने ब्रिटेन में 120 परियोजनाओं में निवेश और 5429 रोज़गार सृजित किया था.

ब्रिटेन सरकार के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत FDI में चार प्रतिशत की वृद्धि कर तीसरे से दूसरे पायदान पर आ गया है. वर्तमान में ब्रिटेन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के लिहाज से अमरीका पहले स्थान पर है. दूसरे स्थान पर भारत और तीसरे स्‍थान पर जर्मनी है.


हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने त्यागपत्र दिया, ज्ञानेंद्रो कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है. खेल मंत्रालय ने उनके चुनाव को राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल संबंधी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करार देते हुए उनसे पद छोड़ने के लिए कहा था.

मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त

हॉकी इंडिया कार्यकारी बोर्ड ने महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मणिपुर के ज्ञानेंद्रो निगोमबाम को अहमद के स्थान पर कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है. उन्होंने 2009 से 2014 के बीच मणिपुर हॉकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया है.


11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस

प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) के रूप में मनाया जाता है. बढ़ती आबादी से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.

विश्व जनसंख्या दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 के विश्व जनसंख्या दिवस की थीम (मुख्य विषय)- Putting the brakes on COVID-19: Safeguarding the health and rights of women and girls है. इस वर्ष का विषय विशेष रूप से कोरोना महामारी के समय में दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा पर आधारित है.

इतिहास

संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के तौर पर मनाने की घोषणा 1989 में की थी. इस दिवस को पहली बार 11 जुलाई 1990 को मनाया गया था. उस समय विश्व की जनसंख्या लगभग 5 अरब थी. विश्व बैंक में कार्यरत डॉ के सी ज़कारिया ने विश्व की आबादी 5 अरब होने की स्थिति में यह दिवस मनाने का सुझाव दिया था. वर्तमान में विश्व की जनसंख्या लगभग 7.8 अरब है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

सिंगापुर चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने विजय प्राप्त की

सिंगापुर के आम चुनावों में मौजूदा प्रधानमंत्री ली सिएन लूंग ने विजय प्राप्त की है. श्री लूंग ‘पीपल्स एक्शन पार्टी’ के उम्मीदवार हैं. इस विजय के बाद उनका लगातार चौथी बार प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है.

भारत-चीन सीमा मामलों पर 16वीं बैठक

भारत-चीन सीमा मामलों पर वार्ता और समन्‍वय के लिए रणनीति बनाने संबंधी 16वीं बैठक 10 जुलाई को सम्‍पन्‍न हुई. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति को यथाशीघ्र सामान्‍य बनाने के लिए कूटनीतिक और सैन्‍य स्‍तर पर हो रहे संवाद को जारी रखा जाए.

स्किल्ड वर्कफोर्स के रोजगार के लिए ASEEM डिजिटल प्लेटफॉर्म

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ‘आत्मनिर्भर स्किल्ड एम्प्लॉई मैपिंग (ASEEM)’ डिजिटल प्लेटफॉर्म को शुरू किया है. इसका उद्देश्य रोजगार क्षेत्रों में कुशल कार्यबल (स्किल्ड वर्कफोर्स) की मांग-आपूर्ति के अन्तर को कम करना है. ASEEM की मदद से स्किल मजदूरों को रोजगार ढूंढने में और एंप्लॉयर को उन्हें ढूंढने में आसानी होगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top