EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

रीवा में एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन

मध्यप्रदेश के रीवा में 10 जुलाई को एशिया की सबसे बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया गया. यह उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वीडियो कान्‍फ्रेंस के माध्यम से किया गया. इस कार्यक्रम में राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कई केन्‍द्रीय मंत्री उपस्थित थे.

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सौर ऊर्जा को 21वीं सदी के लिए ऊर्जा का सबसे महत्‍वपूर्ण स्रोत बताया. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा, श्योर, प्योर और सिक्योर है.

रीवा सौर ऊर्जा परियोजना: एक दृष्टि

  • इस सौर उर्जा पार्क को मध्यप्रदेश उर्जा विकास निगम लिमिटेड (MPUVNL) और सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के संयुक्त उपक्रम रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (RUMSL) ने 1590 हैक्‍टेयर क्षेत्र में विकसित किया गया है.
  • इस परियोजना की लागत लगभग 4000 करोड़ रुपये है. इसमें कुल तीन इकाईयां है. प्रत्येक इकाई में 250 मेगावाट यानी कुल 750 मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा है.
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 22 दिसम्बर 2017 को इस परियोजना का शिलान्यास किया था. परियोजना को लगभग ढाई साल के रिकार्ड समय में पूरा किया गया.
  • यह परियोजना इस मायने में भी महत्वपूर्ण है क्योकि इसमें प्रति यूनिट की क्रय दर 2 रुपये 97 पैसे है, जो अब तक की न्यूनतम दर है.
  • पर्यावरण की दृष्टि से देखे तो रीवा सौर परियोजना से प्रतिवर्ष 15.7 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) के उर्त्सजन को रोका जायेगा जो 2 करोड़ 60 लाख पेड़ों को लगाने के बराबर है.
  • दिल्ली मेट्रो सहित राज्य के बाहर संस्थागत ग्राहकों को आपूर्ति करने वाली यह पहली अक्षय ऊर्जा परियोजना है. दिल्ली मेट्रो को इस परियोजना से 24 प्रतिशत ऊर्जा प्राप्त होगी.

उत्तरप्रदेश राज्य कैबिनेट ने स्टार्टअप नीति-2020 को मंजूरी दी

उत्तरप्रदेश राज्य कैबिनेट ने ‘स्टार्टअप नीति-2020’ को मंजूरी दी है. यह मंजूरी 8 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक दी गयी.

नयी स्टार्टअप नीति के तहत स्टार्टअप इकाइयों की स्थापना के मामले में उत्तरप्रदेश को देश के शीर्ष तीन राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य रखा गया है. सरकार के अनुमान के अनुसार, यह स्टार्टअप नीति पूरे राज्य में 50,000 प्रत्यक्ष और 1,00,000 अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगी.

उत्तरप्रदेश में अभी तक ‘सूचना प्रौद्योगिकी एवं स्टार्टअप नीति-2017’ प्रचलन में है. इसकी परिकल्पना सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की स्टार्टअप इकाइयों को देखते हुए की गई थी.

नई ‘स्टार्टअप नीति-2020’ में प्रोत्साहनों के तहत इन्क्यूबेटर्स को पूंजीगत अनुदान, परिचालन व्यय में सहायता, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना, नवरत्न इन्क्यूबेटर्स की व्यवस्था, स्टार्टअप्स को सरकारी खरीद में वरीयता, भरण-पोषण भत्ता, पेटेंट फाइलिंग लागत की प्रतिपूर्ति, स्टार्टअप फंड, विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में नवाचार व उद्यमिता पाठ्यक्रम के लिए पूर्वांचल और बुंदेलखंड के स्टार्टअप के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहनों को शामिल किया गया है.


एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जून 2021 तक स्‍थगित

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जून 2021 तक स्‍थगित कर दिया गया है. कोविड-19 के बढते संक्रमण को देखते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने यह निर्णय किया है.

एशियाई क्रिकेट परिषद कोविड महामारी के असर का व्‍यापक आकलन करने के बाद परिषद की कार्यकारिणी ने टूर्नामेंट स्‍थगित करने का निर्णय लिया.

यह टूर्नामेंट सितम्‍बर 2020 में आयोजित किया जाना तय किया गया था. इस बार एशिया कप टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्‍तान को करनी थी लेकिन सुरक्षा करणों से बाद में इसे श्रीलंका में कराना तय किया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत-यूरोपीय संघ 15वीं शिखर बैठक

भारत और यूरोपीय संघ के बीच 15वीं शिखर बैठक 15 जुलाई को होगी. यह बैठक वर्चुअल तरीके से आयोजित की जायेगी. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष चाल्‍स माइकल और यूरोपीय कमीशन के अध्‍यक्ष उर्सुला वान डेर लेयन बैठक की संयुक्‍त रूप से अध्‍यक्षता करेंगे. बैठक में भारत और यूरोपीय संघ के बीच राजनीति, सुरक्षा, व्‍यापार, निवेश और आर्थिक क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की जायेगी. भारत और यूरोपीय संघ का 14वां शिखर सम्‍मेलन 6 अक्‍टूबर 2017 को नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया था.

कोविड संक्रमण की प्रकृति के आकलन के लिए राष्‍ट्रव्‍यापी सीरो सर्वेक्षण

भारतीय चिकित्‍सा अनुसंधान परिषद, कोविड संक्रमण के फैलाव की प्रकृति के आकलन के लिए राष्‍ट्रव्‍यापी सीरो सर्वेक्षण कराने पर विचार कर रहा है. इस प्रकार का क्षेत्र आधारित सर्वेक्षण पहले भी कराया जा चुका है. सीरो सर्वेक्षण अध्‍ययन के पहले चरण में देश के तिरासी जिलों में से पैंसठ जिलों से एकत्र डेटा के आधार पर आबादी के 0.73 प्रतिशत में कोविड संक्रमण के प्रमाण मिले हैं.

आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री एमादू गोन कूलिबली का निधन

आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री एमादू गोन कूलिबली का 8 जुलाई को निधन हो गया. वह 61 वर्ष के थे और फ्रांस में दो महीने तक इलाज कराने के बाद देश लौटे थे. वे छह वर्षों तक राष्ट्रपति के महासचिव के रूप में सेवा देने के बाद, जनवरी 2017 में आइवरी कोस्ट के प्रधान मंत्री बने थे. कूलिबली आईवरी कोस्ट की सत्तारूढ़ पार्टी ‘हुफाउटिस्ट्स फॉर डेमोक्रेसी एंड पीस’ (RHDP) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top