EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
9 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2020 जारी, भारत 168वें और डेनमार्क पहले स्थान पर

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) ने हाल ही में ‘पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक’ (Environment Performance Index- EPI) 2020 जारी किया है.

भारत 168वें स्थान पर

EPI-2020 में भारत में 168वें स्थान पर है. भारत 2018 में 177वें जबकि 2016 में 141वें स्थान पर था. EPI-2020 में भारत का प्रदर्शन वायु गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पेयजल, भारी धातु, अपशिष्ट प्रबंधन आदि में अन्य देशों की तुलना में खराब रहा है.

डेनमार्क पहले स्थान पर

180 देशों के जारी इस सूचकांक में डेनमार्क पहले और लक्ज़मबर्ग दूसरे स्थान पर है. सूचकांक में अमेरिका 42वें और चीन 120वें स्थान पर रहा है. लाइबेरिया सबसे अंतिम 180वें स्थान पर है.

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI): एक दृष्टि

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा प्रत्येक दो वर्ष में जारी किया जाता है. यह सूचकांक येल विश्वविद्यालय के ‘सेंटर फॉर एनवायरनमेंटल लॉ एंड पॉलिसी’ तथा कोलंबिया विश्वविद्यालय के ‘सेंटर फॉर इंटरनेशनल अर्थ साइंस इंफॉर्मेशन नेटवर्क’ द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया जाता है.

‘पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक’ 11 विभिन्न श्रेणियों तथा 32 प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर तैयार किया जाता है. इनमें वायु की गुणवत्ता, जल एवं स्वच्छता, कार्बनडाई ऑक्साइड उत्सर्जन तीव्रता, जंगलों (वनों की कटाई) और अपशिष्ट जल उपचार शामिल हैं.

तमिलनाडु की एम नेत्रा को UNADAP का ‘गुडविल एम्बेसडर टू द पुअर’ नियुक्त किया गया

तमिलनाडु के एम नेत्रा को यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन फॉर डेवलपमेंट एंड पीस (UNADAP) के लिए ‘गुडविल एम्बेसडर टू द पुअर’ नियुक्त किया गया है. 13 साल की एम नेत्रा ने पिता मोहन के उसकी पढ़ाई के लिए बचाए 5 लाख रुपए से गरीबों की मदद की थी. इस काम के लिए नेत्रा ने अपने पिता को भी राजी किया था.

UNADAP के गुडविल एंबेसडर नियुक्त किए जाने पर नेत्रा को दुनियाभर के नेताओं- राजनेताओं, शिक्षाविदों और नागरिकों से बात करने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही गरीब लोगों तक पहुंचने के लिए दूसरों को प्रोत्साहित करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी.


दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर वेद मारवाह का निधन, कई राज्यों के राज्यपाल रह चुके थे

दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर वेद मारवाह का 6 जून को गोवा में निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. वह झारखंड, मणिपुर और मिजोरम के राज्यपाल भी रह चुके थे.

मारवाह 1985 से 1988 तक दिल्ली पुलिस आयुक्त रहे और उन्होंने 1988 से 1990 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तीसरे महानिदेशक के तौर पर भी सेवाएं दीं. उन्होंने ‘Uncivil Wars: Pathology of Terrorism in India’ नाम से एक पुस्तक भी लिखी थी.


कन्नड़ फिल्म के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सरजा का निधन

कन्नड़ फिल्म के मशहूर अभिनेता चिरंजीवी सरजा का 7 जून को बेंगलुरू में निधन हो गया. वह 39 वर्ष के थे. उन्होंने साल 2009 में फिल्म ‘वायुपुत्र’ से अभिनय की शुरुआत की थी.

अपने फिल्म करियर के दौरान करीब 20 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. उनकी आखिरी कन्नड़ फिल्म एक्शन-ड्रामा शिवार्जुना थी.


8 जून: विश्व महासागर दिवस

प्रत्येक वर्ष 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) मनाया जाता है. महासागरों के महत्व को जानने, समझने और महासागरों में बढ़ते प्रदूषण के खतरों और उनके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.

विश्व महासागर दिवस 2020 की थीम

प्रति वर्ष विश्व महासागर दिवस की एक खास थीम (मुख्य विषय) रखी जाती है. इस वर्ष यानी 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘एक सतत महासागर के लिए नवाचार’ (Innovation for a Sustainable Ocean) है. नवाचार का मतलब नए तरीकों और विचारों से है.

विश्व महासागर दिवस का इतिहास

संयुक्त राष्ट्र संघ ने आधि‍कारिक तौर पर इस दिवस को मनाने की मान्यता वर्ष 2008 में दी थी. पहला विश्व महासागर दिवस 8 जून, 2009 को मनाया गया था.


कोविड-19 की जांच के लिए एक कम लागत वाली AI परीक्षण किट

IIT-हैदराबाद के अनुसंधानकर्ताओं ने कोविड-19 की जांच के लिए एक कम लागत वाली आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (AI) परीक्षण किट विकसित की है. यह किट करीब 20 मिनट में ही परिणाम दे सकती है. इन परीक्षण किटों का ट्रायल ESIC अस्‍पताल में पहले ही किया जा चुका है और इनके परिणाम उत्‍साहजनक हैं.

ये परीक्षण किट रिजर्व ट्रांसक्रिप्‍शन पॉलीमर्स चेन रिएक्‍शन-आरटी-पीसीआर से मुक्‍त हैं. इस बायो चिप्‍स की लागत करीब छह सौ रुपए है और अधिक उत्‍पादन किए जाने पर इनकी लागत करीब आधी रह जाएगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top