EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
8 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

7 जून 2020: दूसरा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया

प्रत्येक वर्ष 7 जून को पूरे विश्व में प्रथम ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ (World Food Safety Day) मनाया जाता है. यह दिवस खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धि, कृषि, बाजार पहुंच, पर्यटन और सतत विकास में योगदान की ओर ध्यान आकर्षित करने और कार्रवाई के लिए प्रेरित करने के लिए मनाया जाता है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2018 में खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाये जाने की घोषणा की थी. पहला विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून 2019 को मनाया गया था. इस दिन को मनाने का उद्देश्य जो खराब भोजन का सेवन करने की वजह से गंभीर रोगों के शिकार बन जाते हैं उन्हें खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था.

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2020 की थीम

2019 में मनाये गये पहले विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की थीम ‘Food Safety, Everyone’s Business’ थी. संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष यानी 2020 के लिए कोई थीम जारी नहीं की है. ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार की थीम भी ‘Food safety, everyone’s business’ ही रहेगा.

विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप को 2022 तक के लिए स्थगित किया गया

अमेरिका में होने वाले विश्व तीरंदाजी फील्ड चैंपियनशिप को कोविड-19 महामारी के कारण 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया. प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर 2020 में अमेरिका के यांकटन के NFAA तीरंदाजी केंद्र में होना था. यह तीरंदाजी सुविधा का सबसे बड़ा केंद्र है.

विश्व तीरंदाजी (WA) और यांकटन आयोजन समिति ने एथलीटों की सुरक्षा और महामारी के कारण लागू प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया है. WA ने 2021 के व्यस्त कैलेंडर की वजह से 2022 तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

त्रिच्‍ची रेलवे जंक्‍शन को प्रतिष्ठित गोल्‍ड रेटिंग

भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्‍न अनुकूल उपाय अपनाने के लिए त्रिच्‍ची रेलवे जंक्‍शन को प्रतिष्ठित गोल्‍ड रेटिंग प्रदान की है. यह रेटिंग भारतीय रेलवे के पर्यावरण निदेशालय द्वारा विकसित हरित रेलवे स्‍टेशन रेटिंग प्रणाली के अनुसार है और इसे पर्यावरण के अनुकूल भवन निर्माण को बढ़ावा देने वाली इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के सहयोग से विकसित किया गया है.

चीन ने कोविड-19 मामले में श्वेतपत्र जारी किया

चीन ने कोविड-19 मामले में श्वेतपत्र जारी किया है. इस श्वेतपत्र में चीन ने खुद को निर्दोष ठहराया है. चीन ने इसमें कहा है कि विषाणु संक्रमण का पहला मामला वुहान में 27 दिसंबर को सामने आया था, जबकि मानव से मानव में संक्रमण फैलने के बारे में 19 जनवरी को पता चला. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा कई अन्य देशों के नेता चीन पर आरोप लगाते रहे हैं कि उसने घातक बीमारी के बारे में पारदर्शिता के साथ जानकारी नहीं दी जिससे विश्वभर में व्यापक जनहानि और आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है.

अमेरिका जिम्नास्ट कुर्ट थामस का निधन

अमेरिका के पुरुष जिम्नास्ट कुर्ट थामस का निधन हो गया है. वह 64 साल के थे. थामस जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले अमेरिकी बने थे.

कोरोना वायरस का नमूना लेने के लिए एक स्वदेशी उपकरण

पुणे की राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला ने कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के गले से लार का नमूना लेने के लिए एक स्वदेशी उपकरण नेसोफारिनजियल विकसित किया है. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के अंतर्गत यह प्रयोगशाला एक दिन में एक लाख नेसोफारिनजियल निर्मित करेगी. यह एक बेलनाकार प्लास्टिक की छड़ी है जिसके ऊपर एक ब्रश लगा है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top