EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
7 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता

भारत और चीन के सैन्य अधिकारियों के बीच 6 जून को उच्च स्तरीय वार्ता हुई. यह वार्ता लद्दाख में मोल्दो-चुशूल सीमा चौकी के पास चीनी क्षेत्र में आयोजित की गयी थी.

इस वार्ता में भारत और चीन की सेना के लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व लेफिटनेंट जनरल हरिंदर सिंह के नेतृत्‍व में भारतीय शिष्‍टमंडल ने किया जबकि चीन का नेतृत्‍व वहां के मेजर जनरल लिन लुई ने किया. इस वार्ता में दोनों देश विभिन्‍न द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप सीमा क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सहमत हुए.

LAC पर जारी गतिरोध को खत्म करने का मुद्दा

दोनों देशों के बीच यह वार्ता पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए थी. अब तक चीन से कई स्तर पर बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी समाधान पर नहीं पहुंचा जा सका है.

5 मई को पूर्वी लद्दाख में स्थिति तब बिगड़ गई जब करीब 250 चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. उसके बाद भारत ने फैसला किया कि पैंगोंग सो, गलवान वैली, डेमचोक और दौलत बेग ओल्डी जैसे सभी विवादत जगहों पर चीन की आक्रामकता से निपटने के लिए भारतीय सैनिक मजबूत रुख अपनाएंगे.

फिंगर-4 में चीनी कब्जा सबसे अहम मुद्दा

दोनों देशों के बीच हुई इस वार्ता में सबसे अहम मुद्दा यह था कि इस बार चीनी सैनिक गलवान घटी के फिंगर-4 तक आ गए हैं. दोनों देशों के बीच हुए समझौते के मुताबिक यह ऐसा इलाका है जहां भारत और चीन, दोनों दावा करते हैं और इस इलाके में भारतीय सैनिक हमेशा से गश्त करते आये हैं.

समझौते के अनुसार सैनिक वहां आ तो सकते हैं लेकिन वहां कोई ढांचा खड़ा नहीं कर सकते हैं और न ही वहां डेरा डाल सकते हैं. चीन ने इस समझौते का उल्लंघन करते हुए वहां बड़ी संख्या में सैनिक तैनात कर दिए हैं. उनका मकसद भारतीय सैनिकों को इससे आगे गश्त करने से रोकना है जबकि भारतीय सैनिक शुरू से ही फिंगर-8 तक गश्त करते रहे हैं.

महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य स्तर में सुधार के लिए जया जेटली की अध्यक्षता में कार्यदल का गठन

केंद्र सरकार के महिला और बाल विकास मंत्रालय ने देश में महिलाओं के स्‍वास्‍थ्‍य तथा पोषण स्तर में सुधार के लिए 6 जून को एक कार्यदल का गठन किया है. इसकी प्रमुख जया जेटली होंगी. यह दल अपनी रिपोर्ट 31 जुलाई तक सौंपेगा. वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन ने 2020-2021 के बजट में महिलाओं के लिए एक कार्यदल बनाने की घोषणा की थी.

यह कार्यदल शिशु मृत्‍यु दर, मातृ मृत्‍यु दर, कुल प्रजनन दर, जन्‍म लेने वाले शिशुओं और बच्चों में बालक-बालिका के अनुपात और स्‍वास्‍थ्‍य तथा पोषण से संबंधित अन्‍य मुद्दों पर विचार करेगा. यह महिलाओं में उच्‍च शिक्षा को बढ़ावा देने के उपाय भी सुझाएगा. यह दल इन विषयों से संबंधित विधायी उपायों और मौजूदा कानूनों में संशोधन के बारे में सुझाव देगा.


2022 के महिला एशियाई कप फुटबॉल की मेजबानी का अधिकार भारत को दिया गया

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (AFC) ने 2022 महिला एशियाई कप (AFC Women’s Asian Cup) की मेजबानी का अधिकार अखिल भारतीय फुटबॉल (AIFF) को दिया है. यह फैसला AFC महिला फुटबॉल समिति की 5 जून को हुई बैठक में लिया गया. भारत 1979 के बाद पहली बार इस खेल प्रतियोगिता की मेजवानी करेगा.

बतौर मेजबान भारत क्वालीफाई

टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग लेंगी जिन्हें पिछले चरण की आठ टीमों से बढ़ा दिया गया है. भारत बतौर मेजबान सीधे ही क्वालीफाई कर लेगा. टूर्नामेंट 2023 फीफा महिला विश्व कप के लिये अंतिम क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के तौर पर भी काम करेगा.

AIFF फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा

उल्लेखनीय है कि फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी अखिल भारतीय फुटबॉल (AIFF) सौंपी गयी है. इसका आयोजन नवम्बर 2020 में किया जाना था लेकिन COVID-19 आपातकाल के कारण इसे 2021 में आयोजित किया जायेगा. इससे पहले भारत ने 2016 में AFC अंडर-16 चैम्पियनशिप और 2017 में फीफा अंडर-17 विश्व कप की मेजबानी की थी.


6 जून: संयुक्त राष्ट्र रूसी भाषा दिवस

प्रत्येक वर्ष 6 जून को संयुक्त राष्ट्र रूसी भाषा दिवस (UN Russian Language Day) मनाया जाता है. भाषा दिवस को मनाने का उद्देश्य बहु-भाषावाद तथा सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है.

रूसी कवि अलेक्सांद्र पुश्किन का जन्मदिन

रूसी भाषा दिवस महान रूसी कवि अलेक्सांद्र पुश्किन के जन्मदिन पर मनाया जाता है. उन्हें आधुनिक रूसी साहित्य का जनक माना जाता है. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने इस दिन को रूसी भाषा दिवस के तौर पर चुना.

संयुक्त राष्ट्र 6 आधिकारिक भाषाओं के लिए अलग-अलग दिवस

संयुक्त राष्ट्र भाषा दिवस का शुभारंभ वर्ष 2010 में किया गया था. संयुक्त राष्ट्र के 6 आधिकारिक भाषाएं हैं. इन 6 आधिकारिक भाषाओं के लिए अलग-अलग दिवस निश्चित किये गये हैं:

  1. अरबी भाषा: 18 दिसम्बर
  2. चीनी भाषा: 20 अप्रैल
  3. अंग्रेजी भाषा: 23 अप्रैल
  4. स्पेनिश भाषा: 23 अप्रैल
  5. फ़्रांसिसी भाषा: 20 अप्रैल
  6. रूसी भाषा: 6 जून

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

जो बाइडन अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार

अमरीका के पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडन अमरीकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित होने के पात्र हो गए हैं. उन्‍होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मनोनयन के लिए आवश्‍यक न्यूनतम समर्थन कल रात प्राप्त कर लिया. श्री बाइडन बराक ओबामा के शासन काल में 2009 से 2017 तक अमरीका के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य कर चुके हैं. इस साल नवम्बर में होने वाले चुनाव में जो बाइडन का मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से होगा.

ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने वाले अध्‍यादेश को मंजूरी

राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद के हस्‍ताक्षर के साथ ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने और किसानों की मदद के लिये दो अध्‍यादेश लागू हो गए हैं. ये अध्‍यादेश हैं- कृषि उत्‍पाद व्‍यापार और वाणिज्‍य- प्रोत्‍साहन और सुविधा अध्‍यादेश-2020 तथा मूल्‍य आश्‍वासन और कृषि क्षेत्र सेवा अध्‍यादेश-2020. केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल में इन दोनों अध्‍यादेशों को मंजूरी दी थी. ये अध्‍यादेश कृषि उपज के निर्बाध व्‍यापार को सुगम बनायेंगे और किसानों को उनकी पसंद के प्रायेाजकों के साथ जुड़ने के लिये सशक्‍त करेंगे.

मिनियापोलिस में हिंसक प्रदर्शनों के कारण लगाये गये कर्फ्यू को हटाया गया

अमेरिका के मिनियापोलिस में श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों हुई अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के विरोध में हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए लगाए गए कर्फ्यू को हटा लिया गया. फ्लॉयड को 25 मई को एक श्वेत अधिकारी ने हथकड़ी लगाकर जमीन पर गिरा दिया था और अपने घुटनों से उसकी गर्दन को तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. एक राहगीर ने घटना का वीडियो बना लिया और वीडियो वायरल होने के बाद वहां हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top