EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
28 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय नौसेना ने स्वदेशी एंटी-टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम ‘मारीच’ को शामिल किया

भारतीय नौसेना ने 26 जून को एक उन्नत एंटी-टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम ‘मारीच’ को शामिल किया. मारीच के शामिल किये जाने से भारतीय नौसेना के पनडुब्बी विरोधी युद्ध क्षमताओं में वृद्धि होगी.

मारीच का विकास स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी से किया गया है. यह सरकार की ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के संकल्प को भी व्यक्त करता है.

एंटी-टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम ‘मारीच’: एक दृष्टि

  • यह टॉरपीडो युद्धपोतों या जहाजों के सभी मोर्चों से गोला दागे जाने में सक्षम है.
  • यह एंटी-टॉरपीडो डिकॉय सिस्टम को नौसेना और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा मिलकर बनाया गया है.
  • इस डिकॉय सिस्टम का उत्पादन कार्य भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) करेगा.
  • यह आने वाले टॉरपीडो को खोजने, उसकी स्थिति का पता लगाने और बेअसर करने में सक्षम है.

फीफा महिला विश्वकप 2023 की मेजबानी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को दिया गया

फीफा महिला विश्वकप 2023 की मेजबानी आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को संयुक्त रूप से दिया गया है. जिनेवा में विश्व फुटबाल की सर्वोच्च संस्था फीफा की शीर्ष परिषद में 25 जून को हुए मतदान में यह फैसला लिया गया. फीफा परिषद ने महिला विश्वकप को हर चार साल की बजाय हर दो साल में आयोजित करने के पिछले सुझाव को भी दोहराया.

फीफा परिषद के मतदान में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के संयुक्त मेजबानी के दावे को 22 जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी कोलंबिया को 13 मत मिले थे. फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेनटिनो उन सदस्यों में शामिल थे जिन्होंने आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पक्ष में मतदान किया.

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में 2023 में होने वाला टूर्नामेंट पहला ऐसा विश्व कप होगा जिसे दो देश और दो भिन्न फीफा परिसंघों के सदस्य मिलकर आयोजित करेंगे. आस्ट्रेलिया ‘एशियाई फुटबाल परिसंघ’ (AFC) जबकि न्यूजीलैंड ‘ओसियाना फुटबाल परिसंघ’ (OFC) का सदस्य है.

पहली बार 32 टीमें भाग लेंगी

फीफा महिला विश्व कप 1991 से खेला जा रहा है. इस महिला विश्वकप में पहली बार 32 टीमें भाग लेंगी. महिला फुटबॉल रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज आस्ट्रेलिया और 23वें नंबर का न्यूजीलैंड मेजबान होने के कारण टूर्नामेंट के लिये स्वत: ही क्वालीफाई कर जाएंगे.


27 जून: अन्तर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस

प्रत्येक वर्ष 27 जून को अन्तर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस (Micro, Small and Medium Sized Enterprises Day) मनाया जाता है. सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा सभी के लिए नवोन्मेषण एवं स्थायी कार्य को बढ़ावा देने में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों बढावा देने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है.

MSME दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 के MSME दिवस की थीम ‘COVID-19: The Great Lockdown and its impact on Small Business’ है.

इतिहास

संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने 6 अप्रैल, 2017 को प्रतिवर्ष 27 जून को इस दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी. पहली बार MSME दिवस 27 जून 2017 को मनाया गया था. इस वर्ष यानी 2020 में चौथा MSME दिवस मनाया गया.


दिल्‍ली में सेरोलॉजिकल सर्वेक्षण शुरू, COVID-19 के एंटीबॉडी का पता किया जायेगा

दिल्‍ली में 27 जून से सेरो (सेरो) सर्वेक्षण शुरू हुआ है. इसे राष्‍ट्रीय रोग नियंत्रण केन्‍द्र (NCDC) तथा दिल्‍ली सरकार संयुक्‍त रूप से संचालित कर रहे हैं. यह सर्वेक्षण दिल्ली के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आई आबादी के अनुपात को समझने के लिए किया जा रहा है. सर्वेक्षण के दौरान बीस हजार लोगों के रक्‍त के नमूने लिये जायेंगे.

ELISA आधारित एंटीबॉडी किट का उपयोग

सेरो सर्वेक्षण में enzyme-linked immunosorbent assay (ELISA) आधारित एंटीबॉडी किट का उपयोग किया जाएगा. इस किट को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) द्वारा विकसित किया गया है. इस किट को ‘COVID कवच एलिसा’ के नाम से जाना जाता है.

COVID-19 के IgG एंटीबॉडी की उपस्थिति का निर्धारण

सेरो सर्वेक्षण में एक व्यक्ति के रक्त के नमूने में COVID-19 के Immunoglobulin G (IgG) एंटीबॉडी की उपस्थिति का निर्धारण किया जाता है. एकत्रित रक्‍त के नमूनों को एंटीबॉडी परीक्षण किट का उपयोग करते हुए प्रयोशाला में जांचा जायेगा, ताकि यह समझा जा सके कि क्‍या व्‍यक्ति वायरस से संक्रमित था और इसके खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो गई है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

विजडन इंडिया पोल के मुताबिक राहुल द्रविड़ भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज

विजडन इंडिया के सोशल मीडिया पर करवाए गए पोल के मुताबिक राहुल द्रविड़ को भारत का सबसे बेहतर टेस्ट बल्लेबाज माना है. इस पोल के फाइनल में द्रविड़ को 52 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया जबकि सचिन तेंदुलकर को 48 फीसदी वोट मिले. पोल पर 11,400 लोगों ने हिस्सा लिया था.

स्विस बैंकों में भारतीय का जमा धन 2019 में 6 फीसदी की कमी

स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक स्विस नेशनल बैंक (SNB) ने 25 जून को अपना वार्षिक आंकड़ा (Annual banking statistics) 2019 जारी किया. इस आंकड़े के अनुसार स्विस बैंकों और उसकी भारतीय शाखाओं में भारत के लोगों और कंपनियों का जमा धन 2019 में 6 फीसदी घटकर 89.9 करोड़ स्विस फ्रैंक (6,625 करोड़ रुपये) रह गया. यह लगातार दूसरा साल है जब स्विस बैंकों में भारतीयों के जमा धन कम हुए हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top