EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
27 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

विस्थापित श्रमिकों के लिए आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश रोज़गार योजना का शुभारम्भ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विस्थापित श्रमिकों के लिए 26 जून को ‘आत्मनिर्भर उत्तरप्रदेश रोज़गार योजना’ का शुभारम्भ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया. यह योजना उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में शुरू की गई है.

यह योजना, उन विस्थापित श्रमिकों के लिए रोजगार सृजन के बारे में है जो हाल में अन्य राज्यों से लौटे हैं. इस अभियान के तहत राज्य में विभिन्न योजनाओं के जरिए लगभग 1.25 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्‍ध कराया जाएगा.

इस अभियान के माध्‍यम से गरीब ग्रामीण जनता को उनके घर के पास ही रोजगार उपलब्‍ध कराए जाएंगे. यह अभियान 12 विभिन्‍न मंत्रालयों और विभागों के समन्वित प्रयासों से शुरू किया गया है जिसमें ग्रामीण‍ विकास, पंचायती राज, सड़क परिवहन और राजमार्ग, खान, पेयजल और स्‍वच्‍छता, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा, सीमा सड़क, दूरसंचार और कृषि मंत्रालय शामिल हैं.

भारत के बाहर पहला योग विश्‍वविद्यालय लॉस एंजेलिस में शुरू किया गया

भारत के बाहर पहला योग विश्‍वविद्यालय अमरीका के लॉस एंजेलिस शहर में शुरू किया गया है. इस विश्‍वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखा गया है. विदेश राज्‍य मंत्री मुरलीधरन ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए इस संस्‍था का उद्घाटन 23 जून को 6ठे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया था.

विश्वविद्यालय के वर्ष 2020 सेमेस्टर की पहली कक्षा 24 अगस्त 2020 से शुरू होगी. इसके अलावा योग (MS योग) में ऑनलाइन मास्टर कार्यक्रम भी विश्वविद्यालय द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा.

योग गुरू नागेन्‍द्र इस विश्‍वविद्यालय के पहले अध्‍यक्ष होंगे

इस विश्‍वविद्यालय के पहले अध्‍यक्ष के रूप में जाने-माने योग गुरू एचआर नागेन्‍द्र को नियुक्त किया गया है. वह स्वामी विवेकानंद योग अनुसन्धान संस्थान (SVYASA) के कुलपति हैं. बेंगलुरु में स्थित SVYASA भारत और विश्व का पहला योग विश्वविद्यालय है. यह एक डीम्ड विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी.


प्रियंका चोपड़ा और अनुराग कश्यप 45वें टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के ब्रैंड ऐंबैसडर की सूची में शामिल

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फिल्मनिर्माता अनुराग कश्यप को 45वें टोरंटो फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2020 के ब्रैंड-ऐंबैसडर्स की सूची में शामिल किया गया है. इस फिल्म फेस्टिवलल का आयोजन 10 से 19 सितंबर 2020 तक होना है.

पहली बार डिजिटल प्लैटफॉर्म

इस साल कोरोना महामारी के कारण TIFF के आयोजन में कुछ बदलाव किए जाएंगे. इस बार फिल्मों की स्क्रीनिंग में सोशल और फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा. TIFF के इतिहास में पहली बार टोरंटो के बाहर के लोगों को कनेक्ट करने के लिए डिजिटल प्लैटफॉर्म भी लाया जा रहा है.


लिवरपूल 30 साल में पहली बार इंग्लिश प्रीमियर लीग का विजेता बना

लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (English Premier League) 2020 का खिताब जीत लिया है. सर्वाधिक अंकों के आधार पर लिवरपूल ने यह खिताब जीता है. चेल्सी द्वारा मैनचेस्टर सिटी को हराने के साथ ही लिवरपूल इस खिताब का विजेता बना है.

लिवरपूल 25 जून तक खेले गये 31 मैचों में 86 अंक हासिल कर अंकतालिका में पहले स्थान पर है. मैनचेस्टर सिटी इतने ही मैचों में 63 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. दोनों में 23 अंकों का फर्क है. यानी मैनचेस्टर सिटी बाकी बचे सात दौर के मैचों में लिवरपूल की बराबरी तक नहीं पहुंचा जा सकता है.

लिवरपूल 7 मैच शेष रहते ही खिताब का विजेता बना है. इतनी जल्दी खिताब सुनिश्चित करने का यह रिकॉर्ड है. इससे पहले मैनचेस्टर यूनाइटेड ने 1907-08 में 5 मैच बाकी रहते खिताब पर कब्जा किया था.

लिवरपूल: एक दृष्टि

लिवरपूल इंग्लैंड का एक फुटबॉल क्लब है. इसने 30 साल में पहली बार इस खिताब को जीता है. लिवरपूल ने आखिरी बार 1989-90 में प्रीमियर लीग का खिताब जीता था. लिवरपूल का यह 19वां इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब है. सर्वाधिक खिताब जीतने के मामले में वह दूसरे स्थान पर है. मैनचेस्टर यूनाइटेड ने सर्वाधिक 20 बार इस खिताब का विजेता बना है.

इंग्लिश प्रीमियर लीग क्या है?

इंग्लिश प्रीमियर लीग इंग्लैंड की शीर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता है. इसकी शुरुआत 1992 में हुई थी. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रमुख टीमें- आर्सेनल, चेल्सी एफसी, मेनचेस्टर सिटी, मेनचेस्टर यूनाइटेड, लिवरपूल, टॉटेनहम हॉटस्पर, लेस्टर सिटी, एवर्टन, कार्डिफ सिटी, क्रिस्टल हैं.


26 जून: अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस

प्रत्येक वर्ष 26 जून को अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) मनाया जाता है. मादक पदार्थों के सेवन की रोकथाम पर आधारित जागरूकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुरुपयोग के साथ-साथ मादक पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ़ लड़ाई के लिए जागरूकता बढ़ाना भी है.

अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस 2020 का मुख्य विषय (थीम)- ‘Better Knowledge for Better Care’ है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UGNA) द्वारा 26 जून को ‘अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ सेवन और तस्करी निरोध दिवस’ के रूप में मनाये जाने की घोषणा 1987 में थी.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारतीय अर्थव्यवस्था में 4.5 प्रतिशत की गिरावट का IMF का अनुमान

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) ने 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 4.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया हुई. कोरोना वायरस के रोकथाम के उपायों के चलते इतनी बड़ी गिरावट आने का अनुमान है. IMF का अनुमान है कि 2021 में देश में 6.0 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि देखने को मिल सकती है.

टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रायोजकों को अतिरिक्त राशि देना होगा

स्थगित हो चुके टोक्यो ओलंपिक के समर्थन के लिए स्थानीय प्रायोजकों को 3.30 अरब डॉलर का योगदान देना होगा. यह राशि किसी अन्य ओलंपिक को स्थानीय प्रायोजकों से मिली राशि के दोगुने से अधिक है. यह निजी तौर पर मिलने वाले संचालन बजट का लगभग 60 प्रतिशत है. कोरोना वायरस महामारी के कारण खाली स्टेडियम में खेलों के आयोजन से यह अतिरिक्त राशि की जरूरत होगी. टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 2020 में होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया था.

संजीता चानू को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा

भारोत्तोलक संजीता चानू को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा. यह पुरस्कार 2018 से रुका हुआ था. चानू को 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार अर्जुन पुरस्कार मिलेगा. अर्जुन पुरस्कार के लिए 2017 में अनदेखी के बाद संजीता चानू ने दिल्ली हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर करके इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की सूची से उनके नाम की अनदेखी के फैसले को चुनौती दी थी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top