EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
25 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

द्वितीय विश्‍व युद्ध में रूस और मित्र देशों की विजय प्राप्‍त करने की 75वीं वर्षगांठ पर विजय परेड

रूस की राजधानी मॉस्‍को में 24 जून को विजय परेड का आयोजन किया गया. यह परेड द्वितीय विश्‍व युद्ध में रूस और मित्र देशों की विजय प्राप्‍त करने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की गयी थी. इस परेड में भारत और चीन को भी आमंत्रित किया गया था.

भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस परेड में हिस्सा लिया. वह 22-24 जून तक रूस की यात्रा पर थे. भारत की तीनों सेनाओं के 75 सदस्यों ने इस परेड में हिस्सा लिया था. परेड में हिस्सा लेने वाली टुकड़ी का नेतृत्व वीर सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के एक अधिकारी द्वारा किया गया था. इस रेजिमेंट ने द्वितीय विश्‍व युद्ध में भाग लिया था. पढ़ें पूरा आलेख…»

सहकारी बैंकों को RBI की निगरानी में लाने के लिए अध्यादेश पारित

सरकार ने सभी सहकारी बैंकों को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की निगरानी में लाने के लिए 24 जून को एक अध्यादेश पारित किया है. अध्यादेश को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद देश के 1,482 शहरी सहकारी बैंक और 58 बहु-राज्य सहकारी बैंक RBI की निगरानी (सुपरवाइजरी पॉवर्स) के अंतर्गत आ जाएंगे.

यह अध्यादेश इन बैंकों में जमाकर्ताओं की राशि को सुरक्षित रखने का आश्वासन देने के लिए किया गया है. अब RBI की शक्तियां जैसे कि अनुसूचित बैंकों पर लागू होती हैं, वैसे ही अब सहकारी बैंकों के लिए भी लागू होंगी.


रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक, राष्ट्र सुरक्षा परिषद सीट के लिए भारत का समर्थन

रूस, भारत और चीन (RIC) के विदेश मंत्रियों की बैठक 23 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के (वर्चुअल) माध्यम आयोजित की गयी. इस त्रिपक्षीय बैठक की मेजबानी रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ द्वारा की गयी.

इस बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र के संभावित सुधारों पर चर्चा हुई. बैठक में रुसी विदेश मंत्री ने संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए भारत के दावे का समर्थन किया.

बैठक में विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय कानून का सम्‍मान, सहयोगी देशों के वैध हितों का ध्‍यान, बहुपक्षवाद को समर्थन और साझा हितों को बढावा देना ही टिकाऊ विश्‍व व्‍यवस्‍था कायम करने का एकमात्र तरीका है.

डॉ. जयशंकर ने कहा कि संयुक्‍त राष्‍ट्र 50 सदस्‍यों के साथ शुरू हुआ था और आज 193 देश इसके सदस्‍य हैं. इसलिए संयुक्‍त राष्‍ट्र के निर्णय लेने की प्रक्रिया को पहले की तरह जारी नहीं रखा जा सकता. पढ़ें पूरा आलेख…»


भारतीय अर्थव्यवस्था में 3.1 फीसदी गिरावट का मूडीज का अनुमान

क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने भारतीय अर्थव्यवस्था के आकार में 2020 में 3.1 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान जताया है. मूडीज का मानना है कि इसके बाद 2021 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.9 प्रतिशत की दर से वृद्धि दर्ज कर सकती है.

मूडीज ने अनुमान लगाया है कि चीन इस साल तेजी दर्ज करने वाला एकमात्र जी-20 देश होगा. चीन 2020 में 1 फीसदी की दर से और इसके बाद 2021 में 7.1 फीसदी दर से तेजी करेगा.


पूर्व निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का निधन

पूर्व भारतीय निशानेबाज पूर्णिमा जनेन का 23 जून को निधन हो गया. वे 42 साल की थीं. अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (ISSF) से लाइसेंस धारक कोच पूर्णिमा पिछले 2 साल से कैंसर से पीड़ित थीं.

पूर्णिमा ने कई ISSF विश्व कप, एशियाई चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप के अलावा अन्य टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. दस मीटर एयर राइफल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पूर्णिमा कोचिंग से जुड़ीं और महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें शिव छत्रपति खेल पुरस्कार से सम्मानित किया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

भारत के बाहर पहला योग विश्‍वविद्यालय लॉस एंजेलिस में शुरू

भारत के बाहर पहला योग विश्‍वविद्यालय अमरीका के लॉस एंजेलिस शहर में शुरू हो गया है. विवेकानंद योग विश्‍वविद्यालय नाम की इस संस्‍था का उद्घाटन 23 जून को विदेश राज्‍य मंत्री मुरलीधरन ने वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए किया. जाने-माने योग गुरू नागेन्‍द्र इस विश्‍वविद्यालय के पहले अध्‍यक्ष होंगे.

पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या कम करने का निर्णय

भारत ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कर्मचारियों की संख्या 50 प्रतिशत कम करने का निर्णय लिया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान और उसके अधिकारियों का व्यवहार विएना संधि तथा राजनयिक और दूतावास अधिकारियों के आचरण संबंधी द्विपक्षीय समझौतों के अनुरूप नहीं है. इसके विपरीत, उनके व्‍यवहार में सीमा पार हिंसा और आतंकवाद का समर्थन निहित रहता है. मंत्रालय ने हाल ही में पाकिस्तान में बंदूक की नोक पर दो भारतीय अधिकारियों के अपहरण और उनके साथ दुर्व्‍यवहार का हवाला दिया.

IIT बॉम्बे के शोधकर्ताओं ने एक स्वदेशी रिसीवर चिप ‘Dhruva’ विकसित की

भारतीय प्राद्योगिकी संसथान मुंबई (IIT बॉम्बे) के शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक स्वदेशी रिसीवर चिप ‘Dhruva’ विकसित की है. इस चिप का उपयोग स्मार्टफोन और नेविगेशन उपकरणों में मार्ग को खोजने के लिए किया जा सकता है. Dhruva यह जानकारी भारत के NAVIC समूह के नेविगेशन उपग्रहों के जरिए उपलब्ध कराएगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top