EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
23 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. सेतुरमन पंचनाथन को NSF का निदेशक नियुक्त करने को मंजूरी

भारतीय मूल के अमेरिकी कंप्यूटर वैज्ञानिक डॉ. सेतुरमन पंचनाथन को अमेरिका के नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) के 16वें प्रमुख (निदेशक) के रूप में नियुक्त किया गया है. अमेरिकी सीनेट ने हाल ही में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी. इस पद पर वह फ्रांस कोरडोवा (France Cordova) का स्थान लेंगे.

डॉ. सेतुरमन पंचनाथन दूसरे भारतीय-अमेरिकी हैं, जिसे प्रतिष्ठित विज्ञान पद के लिए नामित किया गया है. पंचनाथन से पहले डॉ. सुभ्रा सुरेश ने अक्टूबर 2010 से मार्च 2013 तक इस पद पर सेवा दी थी. वर्तमान में पंचनाथन एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी (ASU) में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य अनुसंधान एवं नवोन्मेष अधिकारी हैं.

नेशनल साइंस फाउंडेशन (NSF) क्या है?

नेशनल साइंस फाउंडेशन एक शीर्ष अमेरिकी संस्था है, जो विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के सभी गैर चिकित्सकीय क्षेत्रों में मौलिक अनुसंधान एवं शिक्षा में मदद करती है.

दिग्गज क्रिकेटर राजिंदर गोयल का निधन, रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड

प्रथम श्रेणी क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर राजिंदर गोयल का 21 जून को निधन हो गया. वह 77 वर्ष के थे. गोयल इस देश में बाएं हाथ के सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में से एक थे.

गोयल ने हरियाणा और उत्तर क्षेत्र की तरफ से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 157 मैचों में 750 विकेट लिए थे. राजिंदर गोयल के नाम रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है. उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 637 विकेट लिए थे. एस. वेंकटराघवन 531 विकेटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

2017 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राजिंदर गोयल को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया था. सुनील गावस्कर ने अपनी किताब ‘आइडल्स’ में जिन खिलाड़ियों को जगह दी थी, उसमें गोयल भी शामिल थे.


21 जून: विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जून को ‘विश्व हाइड्रोग्राफी डे’ (World Hydrography Day) मनाया जाता है. यह दिवस हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण और जल के महत्व को प्रचारित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है. हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण के बिना, जहाजों या मछली पकड़ने वाली नौकाओं के लिए दिशा ज्ञात कारण बहुत मुश्किल होता है.

यह दिवस एक वार्षिक उत्सव के रूप में अंतरराष्ट्रीय जल सर्वेक्षण संगठन (International Hydrographic Organization) द्वारा अपनाया गया था. इसकी स्थापना 21 जून, 1921 को की गयी थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 29 नवंबर, 2005 को महासागरों और समुद्र के कानून को अंगीकृत किया था. पहली बार विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2006 में मनाया गया था.

हाइड्रोग्राफी क्या है?

हाइड्रोग्राफी पृथ्वी पर मौजूद नदी, झील तालाब और समुद्र के जलभंडार का विवरण देता है. इसका प्रमुख उद्देश्य नेविगेशन (जहाज और नाव के संचालन) में सुबिधा के लिए डेटा उपलब्ध करना है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मॉस्‍को विजय दिवस, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस यात्रा पर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन की रूस यात्रा पर हैं. वे 24 जून को मॉस्‍को में आयोजित होने वाली विजय दिवस परेड में भाग लेंगे. द्वितीय विश्‍व युद्ध में रूस और मित्र देशों की विजय प्राप्‍त करने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर विजय परेड आयोजित की जाएगी. भारत की तीनों सेनाओं के 75 सदस्य पहले ही विजय परेड में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं. विजय दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली टुकड़ी का नेतृत्व वीर सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट के एक बड़े रैंक के अधिकारी द्वारा किया जा रहा है.

भारत सबसे अधिक अमरीकी सरकारी बॉंन्ड वाला दुनिया का 12वां देश बना

भारत अप्रैल के अंत में 157 अरब 40 करोड़ डॉलर मूल्‍य की अमरीकी प्रतिभूतियों के साथ सबसे अधिक अमरीकी सरकारी बॉंन्ड वाला दुनिया का 12वां देश बन गया है. अमरीकी वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मार्च महीने में भारत की अमरीकी प्रतिभूतियां 156 अरब 50 करोड़ डॉलर मूल्‍य की थी, अप्रैल माह में इसमें 90 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई. अप्रैल माह के अंत तक जापान के पास सबसे अधिक 10 खरब 27 अरब डॉलर मूल्‍य की अमरीकी प्रतिभूतियों थीं. इसके बाद चीन के पास 10 खरब 10 अरब डॉलर मूल्‍य के और ब्रिटेन के पास 368 अरब 50 करोड़ डॉलर मूल्‍य के अमरीकी बॉंन्ड थे.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top