EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
22 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

उर्जित पटेल को भारत के प्रमुख आर्थिक थिंक टैंक NIPFP का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व-गवर्नर उर्जित पटेल को भारत के प्रमुख आर्थिक थिंक टैंक ‘राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान’ (NIPFP) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. पटेल विजय केलकर की जगह लेंगे. वह 22 जून को पद संभालेंगे और उनका कार्यकाल चार साल का होगा.

NIPFP की गवर्निंग काउंसिल की 19 जून को हुई बैठक में उर्जित पटेल को NIPFP के अध्यक्ष नियुक्त किये जाने का फैसला किया गया. इस बैठक में नीति आयोग, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और तीन राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया था. वहीं, रथिन रॉय ने NIPFP के निदेशक और सुमित बोस ने उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है.

राष्ट्रीय लोक वित्त एवं नीति संस्थान (NIPFP)

NIPFP वित्त मंत्रालय, पूर्ववर्ती योजना आयोग और कई राज्य सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक स्वायत्त निकाय है. यह एक स्वतंत्र गैर-सरकारी निकाय है और केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्यों को सलाह देते हुए सार्वजनिक नीति में अनुसंधान करता है.

उर्जित पटेल

उर्जित पटेल ने पांच सितंबर, 2016 को RBI के 24वें गवर्नर के रूप में पद संभाला था. उन्हें रघुराम राजन के उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया था. निजी कारणों का हवाला देते हुए, पटेल ने 10 दिसंबर, 2018 को RBI के गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया था.

21 जून: अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जून को ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ (International Day of Yoga) मनाया जाता है. इस वर्ष लेह को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के स्‍थल के रूप में घोषणा की गई थी. COVID-19 महामारी के कारण यह आयोजन स्थगित कर दिया गया.

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 के ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के आयोजन का मुख्य विषय (थीम) ‘घर पर योग, परिवार के साथ योग’ है.

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

  • योग को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में मनाने की पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 सितम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण से की थी.
  • 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 177 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली.
  • प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया. यह संयुक्त राष्ट्र संघ में किसी दिवस प्रस्ताव के लिए सबसे कम समय है.
  • 21 जून वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और योग भी मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है. इसी कारण इस दिन को योग दिवस के रूप में चुना गया.
  • पहला अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था. इस वर्ष 21 जून 2020 को दुनिया भर में छठा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.

21 जून: विश्व संगीत दिवस

प्रत्येक वर्ष 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अलाबे विश्व संगीत दिवस (World Music Day) भी मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य लोगों को संगीत के प्रति जागरूक करना है ताकि लोगों का विश्वास संगीत से न उठे.

विश्व संगीत दिवस को ‘फेटे डी ला म्यूजिक’ (Fête de la Musique) के नाम से भी जाना जाता है. इसका अर्थ म्यूजिक फेस्टिवल है.

विश्व संगीत दिवस की शुरुआत सन 1982 में फ्रांस में हुई थी जिसका श्रेय तात्कालिक सांस्कृतिक मंत्री श्री जैक लो को जाता है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अमरीका ने चीन को गैर-जिम्मेदार देश बताया

अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चीन की कड़ी निंदा करते हुए उसे गैर-जिम्मेदार देश बताया है. उन्होंने कहा कि चीन ने भारत के साथ सीमा पर तनाव बढ़ाया है. श्री पोम्पियो ने कहा कि चीन की पीपुल्स लिबलेशन आर्मी (PLA) ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के साथ सीमा पर तनाव बढ़ाया है. वे डेनमार्क के कोपेनहेगन में लोकतंत्र के बारे में आयोजित ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

21 जून को वलयाकार सूर्यग्रहण देखा गया

21 जून को विश्व के कई हिस्सों में वलयाकार सूर्यग्रहण देखा गया. यह इस वर्ष का पहला सूर्यग्रहण था. यह सूर्यग्रहण ग्रीष्म अयनकाल में था जोकि उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन होता है. भारत में वलयाकार सूर्यग्रहण के मार्ग में राजस्थान, हरियाणा और उत्तराखंड के कुछ क्षेत्र थे जहाँ लोगों ने इस वलयाकार सूर्यग्रहण देखा. देश के शेष भागों में आंशिक सूर्यग्रहण देखा गया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top