EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
2 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

SpaceX का ड्रैगन अंतरिक्ष यान दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुँचाया

अमेरिका के निजी अंतरिक्ष कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का अंतरिक्ष यान ‘क्रू-ड्रैगन’ 31 मई को दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर सफलतापूर्वक अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (International Space Station- ISS) पहुँचा. इस प्रकार SpaceX अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने वाली पहली निजी कंपनी बन गई है.

वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा में एक नये युग की शुरूआत

SpaceX के अंतरिक्ष यान क्रू-ड्रैगन का ऐतिहासिक प्रक्षेपण फ्लोरिडा में केनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से 30 मई को किया गया था. यह अंतरिक्ष यान नासा के अंतरिक्ष यात्री- बॉब बेंकन और डग हर्ले को लेकर गया है. इस अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण से वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्रा में एक नये युग की शुरूआत हुई है.

प्रक्षेपण के 19 घंटे की यात्रा के बाद नासा के अंतरिक्ष यात्री बॉब बेंकन और डग हर्ले अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (ISS) पर सफलतापूर्वक उतर गये हैं. ISS में पहले से उपस्थित नासा के अंतरिक्ष यात्री क्रिस्‍टोफर कैसिडी और रूस के अंतरिक्ष यात्री अनातोली इवानीशिन और इवान वैगनर ने उनका स्‍वागत किया. क्रू-ड्रैगन ISS से जुड़े अपने कार्यों के पूरा होने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को वापस कर लाएगा.

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन क्या है?

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन (International Space Station- ISS) बाहरी अन्तरिक्ष में मानव निर्मित उपग्रह है. इसे अनुसंधान और शोध के लिए बनाया गया है. इसे पृथ्वी की निकटवर्ती कक्षा में स्थापित किया गया है.

ISS विश्व की कई स्पेस एजेंसियों का संयुक्त उपक्रम है. इसे बनाने में संयुक्त राज्य की नासा के साथ रूस की रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी (RKA), जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA), कनाडा की कनेडियन स्पेस एजेंसी (CSA) और यूरोपीय देशों की संयुक्त यूरोपीयन स्पेस एजेंसी (ESA) काम कर रही हैं.

स्‍पेसएक्‍स (SpaceX): एक दृष्टि

  • SpaceX का पूरा नाम ‘स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कार्पोरेशन’ है. यह अन्तरिक्ष के क्षेत्र में कार्य करने वाली एक निजी कंपनी है. इसका मुख्यालय हैथॉर्न, कैलिफ़ोर्निया में है.
  • 2002 में अंतरिक्ष परिवहन लागत को कम करने और मंगल ग्रह के उपनिवेशीकरण को सक्षम करने के लक्ष्य के साथ उद्यमी एलन मस्क ने इसकी स्थापना की थी.
  • SpaceX ने फाल्कन और ड्रैगन अंतरिक्ष यान विकसित किया है, जो वर्तमान में पृथ्वी कक्षा में पेलोड वितरित करता है.

भारत ने राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पोर्टल को शुरू किया गया

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 30 मई को भारत के राष्ट्रीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पोर्टल (National AI Portal of India) को शुरू किया. यह पोर्टल (ai.gov.in) भारत में AI संबंधित विकास के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा.

AI पोर्टल के उद्देश्य

यह भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से संबंधित आर्टिकल, स्टार्टअप्स, AI में निवेश फंडों, संसाधनों, कंपनियों और शैक्षिक संस्थानों आदि को शेयर करेगा. यह पोर्टल दस्तावेजों, केस स्टडीज, रिसर्च रिपोर्ट आदि को भी शेयर करेगा.

इस पोर्टल को भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय और IT उद्योग द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालय के राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस डिवीजन और IT उद्योग से नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नास्कॉम) मिलकर इस पोर्टल को चलाएंगे.

‘जिम्मेदार AI युवाओं के लिए’ कार्यक्रम की शुरुआत

केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने इसके साथ ही युवाओं के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम, ‘जिम्मेदार AI युवाओं के लिए’ (Responsible AI for Youth) को भी शुरू किया.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवा छात्रों को डिजिटल रूप से तैयार करने के लिए एक मंच देना है. यह मंच उन्हें नए युग के उपयुक्त तकनीकी दिमाग, प्रासंगिक AI कौशल-सेट और आवश्यक AI टूल-सेट तक पहुंच प्रदान करेगा.

जिम्मेदार AI युवाओं के लिए (Responsible AI for Youth) कार्यकर्म युवाओं को AI के लिए तैयार होने में सक्षम करेगा और युवाओं को सार्थक सामाजिक प्रभाव समाधान बनाने में कौशल अंतर को कम करने में मदद करेगा. यह राष्ट्रीय कार्यक्रम देश के केंद्रीय और राज्य सरकारों द्वारा संचालित स्कूलों के कक्षा 8-12 के छात्रों के लिए खुला है.


मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का निधन

मशहूर संगीत निर्देशक वाजिद ख़ान का 1 जून को मुंबई में निधन हो गया. वह 42 साल के थे और किडनी की समस्या से पीड़ित थे. वाजिद अपने भाई और जोड़ीदार साजिद ख़ान के साथ मिलकर साजिद-वाजिद के युगल नाम से फ़िल्मों में संगीत की रचना करते थे. साजिद-वाजिद ने कई फ़िल्मों में हिट म्यूज़िक दिया था.

वाजिद ख़ान ने साजिद के साथ 1998 की फ़िल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से बतौर म्यूज़िक कंपोज़र अपना करियर शुरू किया था. इसके बाद उन्होंने कई फ़िल्में कीं.


1 जून: विश्व दुग्ध दिवस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रत्येक वर्ष 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस (World Milk Day) के रूप में मनाया जाता है. यह दिवस आर्थिक विकास, आजीविका और पोषण में दुग्ध उत्पादों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति लोगों में जागरुकता फ़ैलाने के लिए मनाया जाता है. इस दिन दुनिया भर में विभिन्न अभियानों और रैलियों के द्वारा दूध के महत्ता के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाया जाता है.

दूध में पाए जाने वाले मुख्य पोषक तत्व

दूध में कैल्सियम, मैगनिशियम, जिंक, फॉसफोरस, ऑयोडीन, आइरन, पोटेशियम, फोलेट्स, विटामिन A, विटामिन D, राइबोफ्लेविन, विटामिन B12, प्रोटीन, वसा आदि मौजूद होता है.

विश्व दूध दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 के विश्व दूध दिवस का मुख्य विषय (थीम)- ’20th Anniversary of World Milk Day’ है. इस वर्ष विश्व दुग्ध दिवस की 20 वीं वर्षगांठ होने के कारण इस थीम का चुनाव किया गया है.

विश्व दुग्ध दिवस का इतिहास

विश्व दुग्ध दिवस को मनाये जाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने किया था. पूरे विश्व में पहली बार विश्व दुग्ध दिवस 2001 में मनाया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

गुजरात और महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान

गुजरात और महाराष्ट्र में निसर्ग तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. चेतावनी के अनुसार अरब सागर में बना कम दवाब का क्षेत्र 3 जून तक तूफान का रूप ले सकता है. इससे 90 से 100 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

राष्‍ट्रव्यापी पूर्णबंदी खोलने का पहला चरण शुरू हुआ

राष्‍ट्रव्यापी पूर्णबंदी खोलने के पहले चरण की (अनलॉक-1) की सुरुआत 1 जून से हो गयी है. सरकार ने पूर्णबंदी (लॉकडाउन) के चौथा चरण को 31 मई को समाप्‍त कर 1 जून से अनलॉक-1 की घोषणा की थी. कंटेनमेंट क्षेत्रों में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा दिया गया है.

‘माई लाइफ माई योगा’ वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 मई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सभी लोगों से ‘माई लाइफ माई योगा’ (My life my yoga) वीडियो ब्लौगिंग प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की. यह प्रतियोगिता 21 जून को मनाये जाने वाले छठे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित है. यह प्रतियोगिता आयुष मंत्रालय एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) ने संयुक्त रूप से शुरू किया है.

रोहित शर्मा ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ के लिए नामित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने क्रिकेटर रोहित शर्मा को 2020 के ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ अवार्ड के लिए नामांकित किया है. इसके साथ ही ईशांत शर्मा, शिखर धवन और दिप्ति शर्मा को अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है. भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने 1 जनवरी, 2019 से लेकर 31 दिसंबर, 2019 तक के कार्यकाल के लिए आवेदन मांगे थे.

2024 तक देश के सभी घरों में नल द्वारा पेयजल

केंद्र सरकार ने ‘जल जीवन मिशन’ के तहत राज्यों के लिए धनराशि को मंजूरी दी है. इस मिशन के तहत 2024 तक देश के सभी घरों में नल द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए, भारत सरकार 3.6 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top