EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
19 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत को संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का अस्‍थायी सदस्‍य चुना गया

भारत दो साल के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद का अस्‍थायी सदस्‍य चुन लिया गया है. 193 सदस्‍यों वाली संयुक्‍त राष्ट्र महासभा में भारत को 184 मत मिले हैं. भारत का दो साल का कार्यकाल 1 जनवरी 2021 से 31 दिसम्बर 2022 तक होगा. भारत के साथ-साथ आयरलैंड, मैक्सिको और नॉर्वे ने भी सुरक्षा परिषद के चुनाव जीते हैं.

भारत, एशिया-प्रशांत क्षेत्र से 2021-22 के लिए अस्‍थायी सदस्‍यता का एकमात्र उम्‍मीदवार था. 55 सदस्‍यों वाले एशिया-प्रशांत समूह के सदस्‍यों ने जून 2019 में ही भारत की उम्‍मीदवारी को सर्वसम्‍मति से स्‍वीकृति प्रदान कर दी थी. संयुक्‍त राष्‍ट्र के इतिहास में भारत आठवीं बार प्रतिष्ठित सुरक्षा परिषद के लिए निर्वाचित हुआ है.

संयुक्त राष्ट्र संघ: एक दृष्टि

  • संयुक्त राष्ट्र संघ का गठन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 24 अक्तूबर 1945 को विश्व के 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र अधिकार-पत्र पर हस्ताक्षर कर किया था. भारत शुरुआती दिनों से ही इसका सदस्य है.
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के छह अंग हैं- 1. सुरक्षा परिषद्, 2. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, 3. महासभा, 4. सचिवालय, 5. आर्थिक और सामाजिक परिषद् और 6. न्यायसिता परिषद्.
  • संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाएं हैं- अरबी, चाइनीज, अंग्रेजी, फ्रेंच, रसियन और स्पैनिश. आधिकारिक भाषाएं छह हैं, लेकिन यहां पर संचालन भाषा केवल अंग्रेजी और फ्रेंच हैं.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) संयुक्त राष्ट्र के छः प्रमुख अंगों में से एक अंग है. अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इसका गठन किया गया है.
  • सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य हैं- पांच स्थाई और दस अस्‍थायी (प्रत्येक 2 वर्ष के लिए). चीन, फ़्रांस, रूस, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमेरिका इसके स्थाई सदस्य हैं. दस अस्‍थायी सदस्य क्षेत्रीय आधार पर सामान्य सभा द्वारा चुने जाते है। सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष हर महीने वर्णमालानुसार बदलता है.
  • सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्यों को वीटो पॉवर मिली हुई है, जबकि अस्थायी सदस्य के पास वीटो का अधिकार नहीं होता.

वीटो क्या है?

वीटो (veto) का शाब्दिक अर्थ है- ‘मैं अनुमति नहीं देता हूं’. मौजूदा समय में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों चीन, फ्रांस, रूस, यूके और अमेरिका के पास वीटो पावर है. स्थायी सदस्यों के फैसले से अगर कोई भी सदस्य सहमत नहीं है तो वह वीटो पावर का इस्तेमाल करके उस फैसले को रोक सकता है.

चौथे एशियाई युवा पैरा खेलों की मेजबानी बहरीन को दिया गया

चौथे एशियाई युवा पैरा खेलों (4th Asian Youth Para Games) की मेजबानी बहरीन को दिया गया है. इसकी घोषणा एशियाई पैरालंपिक समिति (APC) ने 17 जून को की. इन खेलों में 20 साल से कम उम्र के लगभग 800 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है. ये खेल 1 से 10 दिसंबर 2021 तक खेला जायेगा. यह पहला अवसर होगा जबकि बहरीन एक बड़ी पैरा खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा.

प्रतियोगिता में नौ खेलों को जगह दी गयी जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, पावरलिफ्टिंग, तैराकी और टेबल टेनिस भी शामिल हैं. स्पर्धाएं खलीफा स्पोर्ट्स सिटी के विभिन्न स्थलों पर आयोजित की जाएगी.


18 जून: ऑटिस्टिक प्राइड डे

प्रत्येक वर्ष 18 जून को ‘ऑटिस्टिक प्राइड डे’ (Autistic Pride Day) मनाया जाता है. यह दिवस ऑटिज्म से ग्रस्त लोगों को समाज में महत्व और गौरव की अनुभूति कराने के लिए मनाया जाता है. इसका उद्देश्य यह जागरुकता लाना है कि ऑटिज्म कोई रोग नहीं बल्कि स्नायु तंत्र का विकार है जिसके कारण व्यक्ति के व्यवहार और सामाजिक संपर्क में असंतुलन आ जाता है.

ऑटिज्म क्या है?

यह एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है जो बातचीत और दूसरे लोगों से व्यवहार करने की क्षमता को सीमित कर देता है. हर एक बच्चे में इसके अलग-अलग लक्षण होते हैं. कुछ बच्चे बहुत जीनियस होते हैं. कुछ को सीखने-समझने में भी परेशानी होती है. 40 प्रतिशत ऑटिस्टिक बच्चे बोल नहीं पाते. औसतन 68 में से 1 बच्चा ऑटिज्म का शिकार होता है.


18 जून: गोवा क्रांति दिवस

प्रत्येक वर्ष 18 जून को ‘गोवा क्रांति दिवस’ (Goa revolution day) मनाया जाता है. 1946 में आज के ही दिन स्‍वतंत्रता सेनानी डॉक्‍टर राम मनोहर लोहिया ने दक्षिण गोवा के मडगाव में गोवावासियों से राज्‍य को पुर्तगाली शासन से मुक्‍त कराने का आह्वान किया था.

भारत के आजाद होने के 14 साल बाद तक भी गोवा पुर्तगाली शासन के अधीन रहा. 19 दिसंबर, 1961 को गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराया गया था. इस उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर को गोवा में मुक्ति दिवस मनाया जाता है. गोवा से संबंधित मुख्य तथ्य…»

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

मास्को में द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75वीं वर्षगांठ

भारत, द्वितीय विश्व युद्ध में विजय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मास्को में 24 जून को आयोजित सैन्य परेड में भाग लेने के लिए तीनों सेना के 75 सदस्यीय दल को वहां भेजेगा. यह परेड दूसरे विश्‍व युद्ध में रूस और गठबंधन देशों के सैनिकों की वीरता और बलिदान का सम्‍मान करने के लिए आयोजित की जा रही है.

छह राज्‍यों में गरीब कल्‍याण रोजगार योजना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को छह राज्‍यों में गरीब कल्‍याण रोजगार योजना की शुरूआत करेंगे. ये छह राज्य हैं: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और बिहार. इस योजना का उद्देश्‍य अपने-अपने राज्‍यों को लौटे प्रवासी मजदूरों और ग्रामीणों को जीवन यापन के अवसर उपलब्‍ध कराना है. 125 दिनों तक चलने वाले इस अभियान को मिशन मोड पर कार्यान्वित किया जाएगा. इसके अंतर्गत प्रवासी मजदूरों और ग्रामीणों को 25 विभिन्‍न तरह के रोजगार उपलब्‍ध कराए जाएंगे.

BCCI के लोकपाल डीके जैन को 1 वर्ष का सेवा विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लोकपाल सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, डीके जैन के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ाया गया है. उनका कार्यकाल 29 फरवरी को समाप्त हो गया था. सुप्रीम कोर्ट ने जैन को फरवरी 2019 में BCCI के पहले लोकपाल के रूप में नियुक्त किया था. जिसके बाद में उन्हें आचरण अधिकारी का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top