EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
16 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया

भारत के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। वेणुगोपाल का मौजूदा तीन साल का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

केके वेणुगोपाल देश के एक प्रमुख अधिवक्ता हैं, उन्हें 30 जून 2017 को देश के 15वें अटॉर्नी जनरल यानी महान्यायवादी के रूप में नियुक्त किया गया था. पद्मभूषण और पद्मविभूषण से अलंकृत संविधान विशेषज्ञ वेणुगोपाल ने मोरारजी देसाई की सरकार में भी करीब ढाई साल तक अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में काम किया था.

भारत के महान्ययवादी (Attorney General): एक दृष्टि

  • भारतीय संविधान के अनुछेद 76 के अनुसार भारत के महान्ययवादी (अटॉर्नी जनरल) की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है. उच्चतम न्यायालय का न्यायधीश बनने की योग्यता रखने वाले किसी व्यक्ति को राष्ट्रपति महान्यायवादी के पद पर नियुक्त कर सकते हैं.
  • देश के महान्यायवादी का कर्तव्य कानूनी मामलों में केंद्र सरकार को सलाह देना और कानूनी प्रकिया की उन जिम्मेदारियों को निभाना है जो राष्ट्रपति की ओर से उनके पास भेजे जाते हैं. इसके अतिरिक्त संविधान और किसी अन्य कानून के अंतर्गत उनका जो काम निर्धारित है, उनका भी पालन उन्हें पूरा करना होता है.
  • अपने कर्तव्य के निर्वहन के दौरान उन्हें देश के किसी भी न्यायालय में उपस्थित होने का अधिकार है. उन्हें संसद की कार्यवाही में भी भाग लेने का अधिकार है, हालांकि उनके पास मतदान का अधिकार नहीं होता. उनके कामकाज में सहायता के लिए सॉलिसिटर जनरल और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल होते हैं.

ओडिशा की महानदी में जलमग्न 500 साल पुराना मंदिर मिला

ओडिशा की महानदी में एक प्राचीन जलमग्न मंदिर मिला है. 60 फीट का यह मंदिर करीब 500 साल पुराना है. यह मंदिर कटक के पद्मावती क्षेत्र में बिंदेश्वर के पास मध्य नदी में पाया गया.

मंदिर की निर्माण शैली और निर्माण में उपयोग सामान को देखकर पता चलता है कि यह मंदिर 15वीं या 16वीं शताब्दी का है. माना जाता है कि जिस स्थान पर ये मंदिर मिला है, उस इलाके को पहले ‘सतपताना’ कहा जाता था. यहां पर एक साथ सात गांव हुआ करते थे. सातों गांवों के लोग इसी मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा करते थे.

पद्मावती गांव भी इन गांवों में से एक था. नदी में बार-बार बाढ़ से गांव नदी में समा गया. लोग ऊंचे स्थानों पर जाकर बस गए. 19वीं शताब्दी के मध्य में मंदिर को स्थानांतरित कर सुरक्षित व ऊंचे स्थान पर स्थापित किया गया, जो वर्तमान में पद्मावत गांव का गोपीनाथ देव का मंदिर है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

अमेरिकी महिला कैथरीन सुलिवन मरियाना ट्रेंच पहुंचने वाली पहली महिला बनी

अंतरिक्ष में चलने वाली पहली अमेरिकी महिला कैथरीन सुलिवन पृथ्वी के महासागर में सबसे गहरे ज्ञात स्थान पर पहुंचने वाली पहली महिला बन गई हैं. एक सबमर्सिबल में वह मरियाना ट्रेंच (प्रशांत महासागर) स्थित ‘चैलेंजर डीप’ की तली तक करीब 11 किलोमीटर नीचे पहुंचीं. 1984 में कैथरीन ने अपने अंतरिक्ष वॉक की शुरुआत की थी और अंतरिक्ष में चलने वाली पहली महिला बनीं थी.

अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार खादी का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

बिहार सरकार ने जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को बिहार खादी का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. पंकज मूल रूप से बिहार के ही निवासी हैं. देश का सबसे बड़ा खादी मॉल पटना में स्थापित किया गया है. अभिनेता पंकज त्रिपाठी बिहार खादी और देश के सबसे बड़े खादी मॉल का प्रचार-प्रसार करेंगे.

शंभु एस कुमारन को फिलीपींस में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया

श्री शंभु एस कुमारन को फिलीपींस गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है. वह वर्तमान में मोरक्को में भारत के राजदूत है.

कोरोना से बचाव, रेलवे लाया रोबोट कैप्टन अर्जुन

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने पुणे में एक रोबोट ‘कैप्टन अर्जुन’ लॉन्च किया हिया. यह रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से आने-जाने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग करेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top