EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
15 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह बीते 6 महीने से डिप्रेशन में थे. सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ था.

सुशांत सिंह राजपूत ने ‘केदारनाथ’, ‘एमएस धोनी’ और ‘छिछोरे’ जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया था. सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ से दर्शकों के बीच काफी चर्चित था.

हिमाचल में ग्रामीण क्षेत्रों के वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंचवटी योजना शुरू

हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘पंचवटी योजना’ का शुभारंभ किया है. इस योजना में ग्रामीण विकास विभाग केे माध्यम से मनरेगा योजना के अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं से युक्त सभी विकास खंडों में पार्क और बागीचे विकसित किए जाएंगे. योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मनोरंजन के साथ पार्क और बागीचों की सुविधा उपलब्ध करवाना है.

पार्कों पर उपलब्ध रहेंगी विभिन्न सुविधाएं

हिमाचल सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और 14वें वित्त आयोग अभिसरण में न्यूनतम एक बीघा की समतल भूमि पर इन पार्कों और बागीचों को विकसित किया जाएगा. इन पार्कों में आयुर्वेदिक और औषधीय पौधे लगाने के अलावा बुजुर्गों के लिए मनोरजंन के लिए मनोरंजक उपकरण, पैदल पथ और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी.

इस वर्ष राज्य में होगा 100 पार्कों का निर्माण

चालू वित्त वर्ष में राज्य के विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 पार्क विकसित किए जाएंगे. इन पार्कों के पहले चरण का शुभांरभ 9 जून को मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने वीडियो काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से किया था.


14 जून: विश्व रक्तदान दिवस

प्रत्येक वर्ष 14 जून को ‘विश्व रक्तदान दिवस’ (World Blood Donor Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना और रक्त-दाताओं के सुरक्षित जीवन-रक्षक रक्त के दान करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त करना है.

विश्व रक्तदान दिवस 2020 की थीम

इस वर्ष यानी 2020 में विश्व रक्तदान दिवस का मुख्य विषय (थीम) ‘सुरक्षि‍त रक्त, बचाए जीवन’ (Safe blood saves lives) और स्लोगन ‘Give Blood And Make The World A Healthier Place’ है.

इतिहास: नोबल प्राइज विजेता कार्ल लैंडस्टेनर की जयंती

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा 2004 में की थी. पहली बार विश्व रक्तदान दिवस 14 जून 2004 को मनाया गया था.

14 जून को नोबल प्राइज विजेता कार्ल लैंडस्टेनर की जयंती पर यह दिवस मनाया जाता है. कार्ल लैंडस्टेनर को ब्लड ग्रुप सिस्टम खोजने का श्रेय जाता है. ब्लड ग्रुप्स का पता लगाने के लिए कार्ल लैंडस्टेनर को 1930 में नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

दिल्ली में Management of Covid-19 Regulations को मंज़ूरी

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने Delhi Epidemic Diseases, (Management of Covid-19) Regulations, 2020 को मंज़ूरी दी है. इन नियमों के प्रभावी होने के साथ ही दिल्ली में अधिकृत अधिकारियों को कोविड-19 के मानदंडों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का अधिकार मिल गया है. कोरोना काल में सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, सार्वजनिक और कार्य स्थलों पर फेस मास्क/कवर की अनिवार्यता, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने जैसे नियमों का पालन करना ज़रूरी है.

COVID-19 पर समिति का गठन

नीति आयोग के सदस्‍य डॉक्‍टर विनोद पॉल की अध्‍यक्षता में एक समिति गठित की गयी है. यह समिति दिल्‍ली के निजी अस्‍पतालों में COVID-19 महामारी के उपचार की सुविधाओं का जायजा लेगी. समिति अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.

सुप्रीम कार्ट ने आरक्षण को मौलिक अधिकार नहीं माना

सुप्रीम कार्ट ने किसी समुदाय को दिए जाने वाले आरक्षण को मौलिक अधिकार नहीं माना है. कोर्ट ने तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टियों द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई से मना करते हुए यह बात कही. इस याचिका में मेडिकल (NEET) की उन सीटों पर 50 फीसदी ओबीसी आरक्षण देने की मांग की गई थी जो राज्‍य सरेंडर कर देते हैं. याचिकाकर्ताओं की सुनवाई करते हुए जस्टिस एलएन राव ने कहा कि अनुच्‍छेद 32 केवल मौलिक अधिकारों के उल्‍लंघन के लिए उपलब्‍ध है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top