EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
14 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारतीय अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक रतनलाल को 2020 का विश्व खाद्य पुरस्कार दिया जायेगा

मशहूर भारतवंशी अमेरिकी मृदा विज्ञानी रतनलाल को ‘विश्व खाद्य पुरस्कार’ (World Food Prize) 2020 दिए जाने की घोषणा की गई है. उन्हें 2,50,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.90 करोड़ रुपये) पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे. रतनलाल ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी (OSU) में कार्बन प्रबंधन व सिक्वेस्ट्रेशन सेंटर के संस्थापक निदेशक हैं.

रतनलाल को यह पुरस्कार मृदा विज्ञान के क्षेत्र में किए गए कार्य के लिए दिया गया है. उन्होंने चार महाद्वीपों में अपना योगदान दिया है. उनकी तकनीकों से 50 करोड़ से अधिक छोटे किसानों को लाभ हुआ. दो अरब से अधिक लोगों के लिए आहार व पोषण की व्यवस्था करने के प्रयासों में सुधार आया है.

विश्व खाद्य पुरस्कार क्या है?

विश्व खाद्य पुरस्कार प्रतिवर्ष दिया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है. इसे कृषि के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार माना जाता है। यह पुरस्कार अमेरिकी संस्था ‘व‌र्ल्ड फूड प्राइज फाउंडेशन’ द्वारा वर्ष 1987 से दिया जा रहा है. दुनिया में भोजन की गुणवत्ता और उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार करके वाले व्यक्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है.

NCDC की ‘सहकार मित्र योजना इंटर्नशिप कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 12 जून को राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (National Cooperative Development Cooperation- NCDC) की ‘सहकार मित्र: इंटर्नशिप कार्यक्रम पर योजना (सिप)’ का शुभारंभ किया. NCDC ने स्टार्ट-अप सहकारी उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए एक पूरक स्कीम भी शुरू की है.

यह योजना युवा पेशेवरों को पेड इंटर्नशिप के रूप में NCDC एवं सहकारिता के साथ काम करके व्यवहारिक रूप से काम करने एवं सीखने का अवसर प्रदान करेगी. सहकार मित्र, कृषक उत्पादक संगठनों (FPO) की भूमिका निभाकर सहकारिता के माध्यम से व्यवसायिक शैक्षणिक संस्थानों के पेशेवरों को नेतृत्व एवं उद्यमशीलता को विकसित करने के लिए भी अवसर प्रदान करेगा.

इस योजना के तहत कृषि व संबद्ध क्षेत्र और IT में ग्रेजुएट इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए पात्र होंगे. कृषि, व्यापार, सहकारिता, वित्त, अंतरार्ष्ट्रीय व्यापार, वाणिज्य, ग्रामीण विकास, परियोजना प्रबंधन से MBA कर रहे या कर चुके युवा भी इसके योग्य होंगे.

NCDC ने सहकार मित्र पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम हेतु फंड बनाया है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक इंटर्न को चार माह की अवधि के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त होगी.


उत्तरप्रदेश में बाल श्रमिकों के लिए बाल श्रमिक विद्या योजना की शुरुआत

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर 12 जून को बाल श्रमिक विद्या योजना (BSBY) की शुरुआत की. इस योजना के तहत श्रम विभाग बाल श्रमिकों की जिम्मेदारी लेगा और उनकी शिक्षा का खर्च उठाएगा.

बाल श्रमिक विद्या योजना में कामकाजी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए सरकार उन्हें 1000 रुपये/माह और बच्चियों को 1200 रुपये/माह देगी. वहीं, कक्षा आठ, नौ और 10 पास करने पर छह-छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि अलग से मिलेगी.

हर जिले से सौ-सौ कामकाजी बच्चों को इस योजना से जोड़ा गया है. इसमें उन बच्चों को लाभ मिलेगा जिन बच्चों के माता या पिता या फिर दोनों की मृत्यु हो चुकी है. ऐसे बच्चे भी जोड़े गए हैं, जिनके माता या पिता या दोनों स्थायी रूप से दिव्यांग या गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं.


NHAI पूरी तरह से डिजिटल होने वाला पहला निर्माण क्षेत्र संगठन बना

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) पूरी तरह से डिजिटल होने वाला देश का पहला निर्माण क्षेत्र संगठन बन गया है. यह उपलब्धि 12 जून, 2020 को क्‍लाउड तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित विश्‍लेषण प्रणाली अपनाने के साथ पूरी हुई. अब NHAI के कर्मचारी बिना किसी शारीरिक संपर्क और भौतिक रूप से फाइलों को छूए बगैर काम कर सकते हैं.

NHAI के डिजिटल होने से काम-काज में पारदर्शिता, तेजी और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता सुनिश्चित होगी. अब प्राधिकरण का कामकाज ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगा. परियोजनाओं से संबंधित सभी दस्‍तावेज, निर्णय और मंजूरी ऑनलाइन होंगी.


13 जून: अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस

प्रत्येक वर्ष 13 जून को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस’ (International Albinism Awareness Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य एल्बिनिज्म (रंगहीनता) के शिकार लोगों से विश्व में होने वाले भेद-भाव के विरुद्ध जागरूकता फैलाना है.

अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस 2020 की थीम
इस वर्ष यानी 2020 में अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस की थीम (मुख्य विषय)- ‘Made To Shine’ हैं.

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रतिवर्ष 13 जून को इस दिवस को मनाने की घोषणा 18 दिसंबर, 2014 को की थी. पहला अंतरराष्ट्रीय एल्बिनिज्म जागरूकता दिवस 13 जून 2015 को मनाया गया.

एल्बिनिज्म (Albinism) क्या है?

एल्बिनिज्म या रंगहीनता एक जन्मजात बीमारी है, जो त्वचा, बाल और आंखों में मेलानिन (Pigment Melanin) की कमी के कारण होता है. इससे प्रभावित लोगों की त्वचा पर सफ़ेद धब्बे होते हैं अथवा कई बार पूर्ण त्वचा ही सफ़ेद हो जाती है.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

राज्यसभा के लिए कर्नाटक से चारों उम्मीदवार सर्वसम्मति से निर्वाचित

राज्यसभा के लिए कर्नाटक से चारों उम्मीदवार कल सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं. नवनिर्वाचित सांसद हैं- पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल-S के प्रमुख एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और BJP के अशोक गस्ती तथा ईरण कडाडि. इन चार सीटों के लिए चार उम्मीदवारों ने ही पर्चे भरे थे.

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड 500 बिलियन डॉलर के पार पहुँचा

विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियों में भारी बढ़ोत्तरी के कारण, पाँच जून को समाप्त तिमाही में यह भंडार बढ़कर 501.70 बिलियन डॉलर हो गया. विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियां बढ़कर 463.63 बिलियन डॉलर हो गईं. समग्र भंडार में एक बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसम्पत्तियों का होता है. हालांकि, स्वर्ण भंडार के कुल मूल्य में गिरावट जारी रही और यह घटकर 32.352 बिलियन डॉलर रह गया. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में भारत का विशेष आहरण अधिकार (SDR) बढ़कर 1.44 बिलियन डॉलर हो गया. देश का समग्र मुद्रा भंडार भी बढ़कर 4.28 बिलियन डॉलर हो गया है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top