EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
12 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

QS वर्ल्ड रैंकिंग 2021: शीर्ष 500 में भारत से 8 संस्थान, अमेरिका का MIT शीर्ष पर

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (Quacquarelli Symonds World University Rankings) 2021 हाल ही में जारी की गई है. QS हर साल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग जारी करता है. इस साल कुल 1029 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट तैयार हुई थी.

अमेरिका का MIT लगातार 9वें साल पहले स्थान पर

इस क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग 2021 में अमेरिका के मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने लगातार 9वें साल पहला स्थान हासिल किया है. जबकि स्टैनफर्ड, हावर्ड और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी को क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान मिला है. ये सभी अमेरिकी यूनिवर्सिटीज हैं. पांचवां स्थान यूके की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को मिला है.

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2021: भारत के सन्दर्भ में

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग-2021 में दुनिया के शीर्ष 500 संस्थानों में भारत से 8 संस्थानों को जगह मिली है. भारतीय संस्थानों में IIT बॉम्बे शीर्ष पर है. इस वर्ष की रैंकिंग में यह 172वें स्थान पर है, जबकि पिछले वर्ष की रैंकिंग में यह 152वें स्थान पर था.

इस वर्ष इंडियन इंस्टीट्यूट ऑप साइंस (IISc), बंगलुरू को 185वें और IIT दिल्ली 193वें पायदान पर है. IIT मद्रास 275वें, IIT खड़गपुर 314वें, IIT कानपुर 350वें, IIT रूड़की 383वें, IIT गुवाहाटी 470वें स्थान पर है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी को वैश्विक स्तर पर 501 से 510 रैंक के बीच में जगह मिली है. जबकि IIT हैदराबाद दुनिया के टॉप 650 संस्थानों में जगह बना पाया है. जादवपुर यूनिवर्सिटी, सावित्रिबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी और हैदराबाद यूनिवर्सिटी शीर्ष 1000 संस्थानों में जगह बना पाए हैं.

QS रैंकिंग: एक दृष्टि

QS World University Rankings को ब्रिटिश कंपनी Quacquarelli Symonds द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रकाशित किया जाता है. QS द्वारा संस्थानों की रैंकिंग जिन मानकों पर की गई, वे हैं- एकेडेमिक, रेपुटेशन, फैकल्टी-स्टूडेंट्स रेशियो, एंप्लॉयर रेपुटेशन, इंटरनेशनल फैकल्टी रेशियो, इंटरनेशनल स्टूडेंट्स रेशियो और साइटेशन/फैकल्टी.

गिर वन में एशियाई शेर की आबादी में लगभग 29 प्रतिशत की वृद्धि

गुजरात के गिर वन इलाके में एशियाई शेर (Asiatic Lion) की आबादी में लगभग 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 2015 में हुई आखिरी गिनती के समय गिर के जगंलों में शेर की तादाद 523 थी, वहीं अब बढ़कर 674 हो गई है.

शेरों की आबादी की गिनती गुजरात राज्य के वन विभाग द्वारा हर पांच साल पर की जाती है. 2020 में वन विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार वर्तमान में राज्य के कुल 674 एशियाई शेरों में 260 मादा, 161 नर, 93 उप-वयस्क और 137 शावक हैं.

जारी आंकड़े के अनुसार राज्य में एशियाई शेरों के प्रवास क्षेत्रफल में भी 36 प्रतिशत वृद्धि हुई है, वर्तमान में राज्य में एशियाई शेरों का प्रवास क्षेत्रफल वर्ष 2015 के 22,000 वर्ग किमी से बढ़कर 30,000 वर्ग किमी तक पहुँच गया है.

एशियाई शेर (Asiatic lion): एक दृष्टि

एशियाई शेर का वैज्ञानिक नाम पैंथेरा लियो पर्सिका (Panthera Leo Persica) है. ये मुख्यतः गुजरात में गिर के जंगलों और जूनागढ़, अमरेली तथा भावनगर ज़िलों के संरक्षित क्षेत्रों में पाए जाते हैं.

एशियाई शेर को ‘भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972’ के तहत अनुसूची-I में रखा गया है. International Union for Conservation of Nature (IUCN) ने एशियाई शेरों को संकटग्रस्त श्रेणी में रखा है.

शेरों की जनगणना (Lion Census)

प्रथम शेर जनगणना 1936 में जूनागढ़ के तत्कालीन नवाब द्वारा कराई गई थी. वन विभाग 1965 से हर पाँच वर्ष पर शेरों की जनगणना करता है. इस वर्ष यानी 2020 में शेरों की जनगणना 5 और 6 जून को पूर्णिमा को की गई. जिसे ब्लॉक काउंट मेथड कहा जाता है. टाइम, GPS लोकेशन, शेर के ग्रुप और उनकी तादाद, रेडियो कॉलर नंबर्स, ई-गुजरात फॉरेस्ट डेटा के आधार पर पूरी गिनती की जाती है.


सरकार ने बांस पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया

सरकार ने बांस पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया है. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमाशुल्क बोर्ड (CBIC) ने इसकी पुष्टि की. इसका मकसद अगरबत्ती विनिर्माताओं को घरेलू बांस का उपयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है.

आयात शुल्क के बढ़ाये जाने से स्थानीय बांस किसानों को लाभ प्रदान करेगा. साथ ही अगरबत्ती उत्पादन में लगे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को भी फायदा होगा, क्योंकि पहले केवल बड़े अगरबत्ती विनिर्माता ही कम कीमतों पर बांस का आयात करने में सक्षम थे. आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्हें घरेलू बांस का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है.


IWF ने भारतीय वेटलिफ्टर के संजीता चानू को डोपिंग आरोपों से मुक्त कर दिया

इंटरनैशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (IWF) ने भारतीय वेटलिफ्टर के संजीता चानू के खिलाफ लगाए गए डोपिंग के आरोपों से मुक्त कर दिया है. IWF ने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) की सिफारिशों के आधार पर यह फैसला किया. WADA ने नमूने के आधार पर संजीता के खिलाफ मामला को समाप्त किये जाने की सिफारिश की थी.

उल्लेखनीय है कि भारतीय वेटलिफ्टर के संजीता चानू का लास वेगास में 2017 विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने से पहले यूएस की एंटी डोपिंग एजेंसी द्वारा आयोजित एक आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन टेस्ट में प्रतिबंधित एनाबॉलिक स्टेरॉयड टेस्टोस्टेरोन के सेवन का आरोप था. इस आरोप के कारण संजीता ने तोक्यो ओलिंपिक्स 2020 के लिए क्वॉलिफाइ करने का मौका नहीं मिला था.

संजीता चानू कॉमनवेल्थ गेम्स में दो बार की स्वर्ण पदक विजेता है. उन्होंने साल 2014 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीते थे. IWF ने 2017 में डोपिंग आरोपों के कारण निलंबित कर दिया गया था.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

बुरुंडी के राष्ट्रपति पिएरे नकुरुंजिजा का निधन

बुरुंडी के राष्ट्रपति पिएरे नकुरुंजिजा का दिल का दौरा पड़ने के बाद 11 जून को निधन हो गया. नकुरुंजिजा का निधन ऐसे समय में हुआ है, जब कुछ ही सप्ताह बाद निर्वाचित राष्ट्रपति एवारिस्टे नदायिशिमिये को देश के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण करनी थी.

फिच रेटिंग्‍स: 2021-22 में GDP वृद्धि 9.5 प्रतिशत पहुंचने की संभावना

अमरीकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने वर्तमान वित्‍त वर्ष (2020-21) में सकल घरेलू उत्‍पाद (GDP) में पांच प्रतिशत की गिरावट का अनुमान व्‍यक्‍त किया है. इस गिरावट के बाद भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के अगले वित्‍तीय वर्ष (2021-22) में तेजी से बढ़कर 9.5 प्रतिशत पर पहुंचने की संभावना है. फिच रेटिंग्‍स ने कहा है कि वैश्विक संकट के बाद भारत की GDP वृद्धि दर BBB श्रेणी से उच्‍चतर स्‍तर पर लौटने की संभावना है.

प्रधानमंत्री ने इस्राइल के प्रधानमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतनयाहु के साथ टेलीफोन पर विचार-विमर्श किया. दोनों नेताओं ने कोविड-19 महामारी के संदर्भ में भारत और इस्राइल के बीच सहयोग बढ़ाने के संभावित क्षेत्रों पर विचार विमर्श किया.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top