EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
11 जून 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

अमेरिकी सेना में पहली बार वायुसेना प्रमुख के रूप में किसी अश्वेत को नियुक्त किया गया

अमेरिका में वायुसेना के चीफ ऑफ स्टाफ पद पर जनरल चार्ल्स ब्राउन जूनियर को नियुक्त किया गया है. उपराष्ट्रपति माइक पेंस की अध्यक्षता में अमेरिकी सीनेट ने उनकी नियुक्ति की 9 जून को सर्वसम्मति से पुष्टि की. अमेरिकी सेना में पहली बार किसी अश्वेत को वायुसेना प्रमुख बनाया गया है.

जनरल चार्ल्स ब्राउन देश की सैन्य सेवाओं में से एक का नेतृत्व करने वाले पहले अश्वेत अधिकारी हैं. ब्राउन हाल ही में अमेरिका प्रशांत वायु सेना के कमांडर रह चुके हैं. वह लड़ाकू विमान पायलट हैं और उनके पास 2,900 घंटे से अधिक समय तक विमान उड़ाने का अनुभव है. ब्राउन 1984 में वायु सेना में शामिल हुए.

अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद प्रदर्शन

जनरल ब्राउन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हिंसक प्रदर्शनों का सामना कर रहा है. फ्लॉयड की 25 मई को मिनियापोलिस में पुलिस हिरासत में मौत के बाद नस्ली भेदभाव के विरोध में अमेरिका समेत कई अन्य देशों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए थे.

हथकड़ी लगे काले व्यक्ति फ्लॉयड की गर्दन को श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन द्वारा घुटने से दबाए जाने का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में दिख रहा है कि अधिकारी कम से कम आठ मिनट तक अपने घुटने से 46 वर्षीय फ्लॉयड की गर्दन दबाए रखता है. इस दौरान फ्लॉयड सांस रुकने की बात कहता नजर आता है.

बिजली क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिये भारत और डेनमार्क में सहमति

भारत और डेनमार्क ने बिजली क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिये सहमति-पत्र (MOU) पर हस्ताक्षर किये हैं. यह सहमति-पत्र भारत के बिजली मंत्रालय और डेनमार्क के ऊर्जा और जलवायु मामलों के मंत्रालय के बीच हस्ताक्षर किये गये हैं.

इस समझौते का मकसद दोनों देशों के बीच परस्पर लाभ के आधार पर बिजली क्षेत्र में एक मजबूत और दीर्घकालीन सहयोग विकसित करना है. समझौते में अपतटीय पवन ऊर्जा, दीर्घकालीन ऊर्जा नियोजन, ग्रिड में लचीलापन, बिजली खरीद समझौते में लचीलापन आदि जैसे क्षेत्रों सहयोग की बात कही गयी है. इन क्षेत्रों में डेनमार्क के साथ सहयोग से देश के बिजली बाजार को लाभ होगा.


उत्तरप्रदेश में गौ-वध पर रोक लगाने के लिए अध्यादेश को मंजूरी

उत्तरप्रदेश सरकार ने 65 वर्ष पुराने राज्य के गौ-वध अधिनियम में संशोधन के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी है. इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने 9 जून को ‘गौ-वध निवारण (संशोधन) अध्यादेश, 2020’ को मंजूरी दी. इन संशोधनों का लक्ष्य गाय की रक्षा करना और गौ-वध से संबंधित अपराधों को रोकना है.

नए नियमों के अनुसार अगर कोई भी गौ वध करता पाया गया तो उसे अधिकतम दस साल की सजा और पांच लाख रूपये जुर्माने का दंड लगाया जा सकेगा. इस नए कानून में अपराधियों की तस्‍वीरों को भी सरकार उनके ही इलाके में प्रमुख स्‍थानों पर लगवाएगी ताकि उन्‍हें अपने अपराध पर शर्म आए.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

जावेद इकबाल वानी, जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त

जाने-माने अधिवक्ता जावेद इकबाल वानी को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय (जम्मू कश्मीर और लद्दाख के संयुक्त उच्च न्यायालय) का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा की गई है. वानी जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में कई मामलों में केंद्र की पैरवी कर चुके हैं.

अमेरिका ने ब्रिटेन पर दबाव बनाने के लिए चीन की आलोचना की

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने ब्रिटेन पर दबाव बनाने के लिए तरह-तरह की तरकीबें आजमा रहे चीन की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि लंदन स्थित HSBC (द हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन) बैंक के जरिए वह ब्रिटेन पर अपनी परियोजनाओं के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. पोम्पियो ने कहा कि चीन ने ब्रिटेन के HSBC बैंक को कथित तौर पर दंडित करने की धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर ब्रिटेन हुवेई को उसका 5G नेटवर्क बनाने की अनुमति नहीं देगा तो वह भी ब्रिटेन में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के निर्माण का अपना वादा तोड़ देगा.

भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत तक की गिरावट का अनुमान

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी S&P ने उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर अपनी रिपोर्ट ‘Financial Conditions Reflect Optimism, Lockdown Fatigue Emerges’ जारी की है. इस रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 5 प्रतिशत तक की गिरावट का अनुमान लगाया है. रिपोर्ट में S&P ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की विकास दर 9.5 प्रतिशत रहने की संभावना जताई है.

कोरोना वायरस की वजह से करीब 4.9 करोड़ और लोग अत्यंत गरीबी के गर्त में

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के अनुसार कोरोना वायरस संकट की वजह से इस साल करीब 4.9 करोड़ और लोग अत्यंत गरीबी के गर्त में जा सकते हैं. गुतारेस ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो साफ है कि भीषण वैश्विक खाद्यान्न आपात स्थिति का जोखिम बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, दुनिया की 7.8 अरब आबादी को भोजन कराने के लिए पर्याप्त से अधिक खाना उपलब्ध है.

प्रधानमंत्री ने फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के साथ बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के साथ टेलीफोन पर बात की. दोनों नेताओं ने COVID-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की. फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आवश्यक दवा उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों कि प्रशंसा की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत फिलीपींस को भारत-प्रशांत क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखता है.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top