EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
1 जुलाई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

भारत ने दुनिया के सबसे बड़े परमाणु फ्यूजन प्रोजेक्ट के ‘क्रायोस्टेट’ का अंतिम हिस्सा पूरा किया

भारत ने दुनिया के सबसे बड़े ‘परमाणु फ्यूजन प्रोजेक्ट’ के ‘क्रायोस्टेट’ का अंतिम हिस्सा पूरा कर लिया है. ‘क्रायोस्टेट’ के इस हिस्से को देश के एक निजी क्षेत्र की कंपनी ‘एलएंडटी’ ने सूरत के हजीरा में बनाया है. इसे 30 जून को फ्रांस भेजा गया. यह प्रोजेक्ट फ्रांस के कादार्शे में डेढ़ लाख करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है. यह धरती पर सूरज से ज्यादा ऊर्जा पैदा करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है.

क्रायोस्टेट क्या है?

क्रायोस्टेट स्टील का हाई वैक्यूम प्रेशर चैम्बर होता है. जब कोई रिएक्टर बेहद गर्मी पैदा करता है, तो उसे ठंडा करने के लिए एक विशाल रेफ्रिजरेटर की जरूरत होती है जिसे क्रायोस्टेट कहते हैं.

परमाणु फ्यूजन प्रोजेक्ट: मुख्य तथ्य

  • परमाणु फ्यूजन प्रोजेक्ट के तहत 15 करोड़ डिग्री सेल्सियस तापमान पैदा होगा. यह सूर्य की कोर से 10 गुना ज्यादा होगा.
  • क्रायाेस्टेट का कुल वजन 3850 टन है. इसका 50वां और अंतिम हिस्सा करीब 650 टन वजनी, 29.4 मीटर चाैड़ा और 29 मीटर ऊंचा है.
  • इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (ITER) की यह मैग्नेटिक फ्यूजन डिवाइस की परियोजना परमाणु विखंडन के बजाए सूरज की तरह परमाणु संलयन पर आधारित है.

भारत, अमेरिका, जापान समेत 7 देश इस संयंत्र को बनाने में शामिल

  • इस प्रोजेक्ट में भारत के अलावा यूरोपीय देश, अमेरिका, जापान, चीन, फ्रांस और रूस शामिल हैं. इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (ITER) प्रोजेक्ट के सदस्य देश हाेने के नाते भारत ने क्रायोस्टेट बनाने की जिम्मेदारी चीन से ली थी.
  • भारत ने इस क्रायोस्टेट का निचला सिलेंडर जुलाई 2019 में और मार्च 2020 में इसके ऊपरी सिलेंडर को भेजा गया था. अब इसकी ऊपरी सतह भेजी गयी है.
  • इन सभी हिस्सों को जाेड़कर चैम्बर का आकार देने के लिए भारत ने कादार्शे के पास एक वर्कशॉप भी बनाई है. इस प्राेजेक्ट में भारत का योगदान 9% है, लेकिन क्रायोस्टेट देकर देश के पास इसके बौद्धिक संपदा के अधिकार सुरक्षित रहेंगे.

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना का नवम्‍बर तक के लिए विस्‍तार किया गया

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना का नवम्‍बर 2020 तक के लिए विस्‍तार किया गया है. इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 30 जून को राष्‍ट्र को सम्‍बोधित करते हुए किया.

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत देशभर में 80 करोड जरूरतमंद लोगों को अब नवम्‍बर 2020 तक मुफ्त राशन दिया जायेगा.

प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना

इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों के हर सदस्‍य को हर महीने पांच किलोग्राम गेहूं या चावल और एक किलोग्राम चना मुफ्त उपलब्‍ध कराया जाता है. इस योजना को नवम्‍बर तक बढ़ाने पर सरकार को 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च करनी होगी. कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद इस योजना शुरू की गयी थी.

प्रधानमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदु

  • पिछले तीन महीनों में करीब बीस करोड़ गरीब लोगों के जनधन खातों में 31 हजार करोड रुपए अंतरित किए गए हैं.
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत नौ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए भेजे गए हैं.
  • गरीबों को रोजगार उपलब्‍ध कराने के लिए चलाए जा रहे प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण रोजगार अभियान पर 50 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं.
  • आज देश एक-राष्‍ट्र, एक-राशन कार्ड की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिससे रोजगार के लिए एक राज्‍य से दूसरे राज्‍य में जाने वाले गरीब मजदूरों को बड़ा फायदा होगा.

मलावी राष्ट्रपति चुनाव में लाजर मैकार्थी चकवेरा ने जीत हासिल की

मलावी में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दल मलावी कांग्रेस पार्टी (MCP) के नेता लाजर मैकार्थी चकवेरा (Lazarus Chakwera) ने जीत हासिल की है. यहाँ न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद दोबारा चुनाव कराए गए थे. मौजूदा राष्ट्रपति पीटर मुथारिका (Peter Mutharika) ने दोबारा चुनाव कराने के अदालत के निर्णय को मलावी के इतिहास में सबसे खराब करार दिया था.

दक्षिण अफ्रीकी देश मलावी में मई 2019 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में व्यापक अनियमितताओं के आरोपों के कारण यहाँ महीनों से में प्रदर्शन जारी था. यहाँ की संवैधानिक न्यायालय के दोबारा चुनाव करने का निर्देश दिया था. जिसमे लाजर मैकार्थी चकवेरा ने चकवेरा ने 58 प्रतिशत मत (26 लाख वोट) के साथ चुनाव में जीत हासिल की. मौजूदा राष्ट्रपति मुथारिका को 17 लाख वोट मिले.


भारत में 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया

सरकार ने देश में चल रहे 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसकी घोषणा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 29 जून को की. देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा को ध्यान में रखते हुए इन ऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है. इनमें अधिकतर चीनी मोबाइल ऐप हैं.

प्रतिबंधित ऐप में टिकटॉक, शेयरइट और वी-चैट शामिल हैं. इन ऐप पर एंड्रॉयड और IOS दोनों प्लेटफॉर्म पर प्रतिवंध लगाया गया है. इन ऐप को प्रतिवंधित किये जाने से आत्‍मनिर्भर भारत अभियान को फायदा होगा. इस फैसले से भारतीय र्स्‍टाटअप कंपनियों को फायदा होगा और वे इनका बेहतर विकल्‍प लेकर आ सकेंगी.

गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने इन एप्स पर व्यापक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी. सिफारिश में कहा गया है कि ये एप, उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें गुपचुप तरीके से भारत के बाहर स्थित सर्वर को भेजते हैं.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

देश में विकसित कोविड-19 के वैक्‍सीन को मानव परीक्षण की अनुमति

भारत के औषधि महानियंत्रक ने देश में विकसित कोविड-19 के पहले वैक्‍सीन ‘कोवैक्सिन’ का मानव परीक्षण करने की अनुमति दे दी है. इस टीके का विकास भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) प्रयोगशाला, नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी और भारत बायोटेक ने किया है. इस टीके का मानव परीक्षण दो चरणों में जुलाई में शुरू होगा. कोवैक्सिन (COVAXIN) नाम का यह टीका अब तक किये गये परीक्षणों में सफल रहा है.

सरकार ने बचत बॉण्ड योजना शुरु करने की घोषणा की

सरकार ने 1 जुलाई से बचत बॉण्ड योजना शुरु करने की घोषणा की है. इस सात वर्षीय योजना में बॉण्ड पर ब्‍याज की दर पहले से निर्धारित नहीं होगी. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के अनुसार इस ब्‍याज पर कर देना होगा और इसमें कोई भी भारतीय नागरिक या हिंदू अविभाजित परिवार जितनी राशि चाहे, निवेश कर सकता है. इस बचत बॉण्ड पर ब्याज प्रति वर्ष जनवरी और जुलाई की पहली तारीख़ को दिया जाएगा. पहली जनवरी, 2021 को देय ब्‍याज 7.10 प्रतिशत रहेगा.

मध्‍य प्रदेश में ‘हमारा घर हमारा विद्यालय’ योजना शुरू की जाएगी

मध्‍य प्रदेश में 6 जुलाई से ‘हमारा घर हमारा विद्यालय’ योजना शुरू की जा रही है. राज्‍य में कोरोना वायरस के कारण शिक्षा विभाग ने इस योजना शुरू की है. इसके अंतर्गत बच्‍चों को स्‍कूल जैसे वातावरण में घरों में पढाया जायेगा. हमारा घर-हमारा विद्यालय योजना राज्य में कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों के लिए तैयार की गई है.

30 जून: मिज़ोरम में शांति समझौते की 34वीं वर्षगांठ मनाई गयी

मिज़ोरम में, 30 जून को शांति समझौते की 34वीं वर्षगांठ मनाई गयी. यह समझौता राज्‍य में बीस वर्षों तक चले उग्रवाद के बाद केंद्र सरकार और मिज़ो नेशनल फ्रंट के बीच 1986 में आज ही के दिन हुआ था.

भारत और चीन के बीच कमाण्‍डर स्‍‍तर की तीसरे दौर की बातचीत

भारत और चीन के बीच कमाण्‍डर स्‍‍तर की तीसरे दौर की बातचीत 30 जून को हो रही है. यह बातचीत चुशुल सीमा पर चीन के क्षेत्र में स्थित मोलदो चौकी पर हो रही है. दोनों देशों के कमाण्‍डर स्‍तर के सेना के अधिकारी पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में तनाव कम करने के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top