EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
4 मई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

जर्मनी ने लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध लगाया

जर्मनी ने हाल ही में लेबनान के आतंकी संगठन हिजबुल्लाह पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है. ये प्रतिबंध देश में इस आतंकी संगठन द्वारा हमले कराए जाने की आशंका के मद्देनजर लगाया गया है. ईरान ने जर्मनी के इस निर्णय को इजराइल और अमेरिका के दबाव में उठाया गया कदम बताया है.

जर्मनी हिजबुल्लाह को दुनिया भर में कई हमलों और अपहरणों के लिए जिम्मेदार मानता है. इस फैसले से पहले जर्मनी ने इस संगठन की सैन्य गतिविधियों पर ही रोक लगा रखी थी. इसकी वजह से ये राजनीतिक रूप से यहां पर सक्रिय था.

जर्मन की सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस संगठन के करीब 1000 सदस्य देश में मौजूद हैं. ये जर्मनी का इस्तेमाल एक सुरक्षित जगह के रूप में करते आए हैं जहां ये योजना बनाते हैं, नए सदस्य खोजते हैं और आपराधिक गतिविधियों के जरिए धन जमा करते हैं.

पढ़ें पूरा आलेख…»

3 मई: विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

प्रत्येक वर्ष 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (World Press Freedom Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर में प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन करना और मीडिया की स्वतंत्रता की रक्षा तथा ड्यूटी के दौरान हमले में जान गंवाने वाले पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है.

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 2020 का विषय

इस वर्ष यानी 2020 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का विषय (थीम)- ‘भय या पक्षपात मुक्‍त पत्रकारिता’ (Journalism without Fear or Favour) है.

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस का इतिहास

1991 में यूनेस्को की सिफारिश के बाद, संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने दिसंबर 1993 में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी.

प्रेस स्वतंत्रता: मुख्य तथ्य

भारत में एक लोकतान्त्रिक देश है, यहाँ प्रेस (मीडिया) को पूर्ण स्‍वतंत्रता है। भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान के अनुच्छेद-19 में भारतीयों को दिए गए अभिव्यक्ति की आजादी के मूल अधिकार से सुनिश्चित होती है.

देश-दुनिया: एक दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र डेलीडोज

कोरोना योद्धाओं के साथ एकजुटता का प्रदर्शन: भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्‍यक्‍त करने के लिए देशभर में अनेक गति‍विधियां आयोजित की. तीनों सेनाओं के प्रतिनिधियों ने कई अस्‍पतालों और राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक पर पुष्‍प वर्षा करके स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों के प्रति अपना अनूठा आभार प्रकट किया.

आर्थिक वृद्धि को बढावा देने के उपायों के लिए बैठक: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन और अन्‍य अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में वित्‍तीय क्षेत्र और आर्थिक वृद्धि को बढावा देने के उपायों पर विचार-विमर्श किया. श्री मोदी ने सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय और किसानों को सहयोग देने के उपायों तथा नकदी और ऋण प्रवाह बढाने की रणनीति पर चर्चा की.

आतंकरोधी कार्रवाई के दौरान पांच सुरक्षाकर्मी शहीद: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा गांव में आतंकरोधी कार्रवाई के दौरान सेना के एक कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज सहित पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं. इस अभियान में दो आतंकवादी भी मारे गए. यह अभियान आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए नागरिकों को मुक्त कराने के लिए चलाया गया था.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

May 28, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 25-27 मई 2026

May 24, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 22-24 मई 2026

May 21, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 19-21 मई 2026

May 19, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 16-18 मई 2026

May 16, 2026

📝 डेली कर्रेंट अफेयर्स: 13-15 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top