EduDose
  • होम
  • सामान्यज्ञान
  • करेंट अफेयर्स
  • गणित
  • तर्कशक्ति
  • कंप्यूटर
  • अंग्रेजी
  • मॉक टेस्ट
  • टुडेज जीके
  • Menu Menu

डेली कर्रेंट अफेयर्स
29 मई 2020

लेटेस्ट कर्रेंट अफेयर्स और क्विज 〉

यूपीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे सहित केंद्र एबं राज्य सरकारों द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपयोगी.

NDB के संचालक मंडल की बैठक, ब्राजील के मार्कोस ट्रायजो को नया अध्‍यक्ष चुना गया

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के संचालक मंडल की विशेष बैठक 28 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया. केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारामण ने इस बैठक में हिस्सा लिया. बैठक में वित्तमंत्री सीतारामण ने बुनियादी ढांचे के विकास के वित्तपोषण में NDB के योगदान की सराहना की. वित्‍तमंत्री ने कहा कि इससे भारत सहित सभी सदस्य देशों के विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

ब्राजील के मार्कोस ट्रायजो को नया अध्‍यक्ष चुना गया

संचालक मंडल की इस बैठक में ब्राजील के मार्कोस ट्रायजो को NDB का नया अध्‍यक्ष चुना गया. वह 7 जुलाई, 2020 को NDB के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे.

मार्कोस मौजूदा अध्‍यक्ष भारत के केवी कामथ का स्थान लेंगे. केवी कामथ NDB के पहले अध्‍यक्ष के रूप में 2014 में चुने गये थे. इस बैठक में NDB के अगले उपाध्यक्ष और CRO के रूप में भारत के अनिल किशोर का चयन किया गया.

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB): एक दृष्टि

न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB), BRICS समूह के देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) द्वारा स्थापित किया गया बैंक है. NDB का मुख्यालय शंघाई, चीन में है.

ब्राज़ील के फ़ोर्टालेज़ा में आयोजित छठे BRICS शिखर सम्मेलन, 2014 में 100 अरब डॉलर की शुरुआती अधिकृत पूंजी के साथ NDB की स्थापना का निर्णय किया गया था. इस धनराशि में सभी सदस्य देशों की बराबर-बराबर हिस्सेदारी है. भारत के केवी कामत NDB के पहले अध्यक्ष हैं.

ऑस्ट्रेलिया के महान टेनिस खिलाड़ी एश्ले कूपर का निधन

ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी एश्ले कूपर का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया. कूपर ने अपने करियर में चार ग्रैंड स्लेम खिताब जीते थे. उन्होंने 1958 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन के ग्रैंड स्लेम खिताब जीते थे.

वह टेनिस इतिहास के उन 11 खिलाड़ियों से एक हैं जिन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में तीन ग्रैंड स्लेम खिताब जीते. उन्होंने 1957 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब भी जीता था. कूपर को 1991 में इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. उन्होंने करियर में चार ग्रैंड स्लेम युगल खिताब भी जीते थे. उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने 1957 में डेविस कप भी जीता था.


भारतीय अर्थशास्त्री अभास झा को जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई

विश्व बैंक ने भारतीय अर्थशास्त्री अभास के झा को दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन के लिए नियुक्त किया है. झा की शीर्ष प्राथमिकताओं में से एक दक्षिण एशिया क्षेत्र (SAR) आपदा जोखिम प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन टीम को जोड़ने और सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित और मदद करना है.

अभास झा के अधिकार क्षेत्र में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और मालदीव शामिल हैं. वे इन देशों की समस्याओं का सबसे अच्छा समाधान देने के लिए उच्च व योग्य पेशेवरों की एक टीम का पोषण, नेतृत्व, प्रेरणा और उनकी तैनाती का काम करेंगे.

अभास झा बांग्लादेश, भूटान, भारत और श्रीलंका के विश्वबैंक कार्यालय में कार्यकारी निदेशक रह चुके हैं. वह लैटिन अमेरिका, कैरिबियन, यूरोप, मध्य एशिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में काम किया है. उनका सबसे हालिया कार्य पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्र में शहरी विकास और आपदा जोखिम प्रबंधन के लिए प्रैक्टिस मैनेजर के रूप में रहा है.


28 मई: विश्व भूख दिवस

प्रत्येक वर्ष 28 मई को विश्व भूख दिवस (World Hunger Day) मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने के मुख्य उद्देश्य खाने का सही चयन, उचित पोषण आहार और साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर जागरूकता फैलाना है. विश्व भूख दिवस की शुरुआत 2011 में हुई थी. इस वर्ष यानी 2020 में 10वां विश्व भूख दिवस मनाया गया.

देश-दुनिया: एक संक्षिप्त दृष्टि

सामयिक घटनाचक्र का डेलीडोज

नेपाल ने नये मानचित्र को स्‍थगित किया

नेपाल में देश के मानचित्र को अद्यतन बनाने के लिए संवैधानिक संशोधन के बारे में पूर्व निर्धारित चर्चा को स्‍थगित कर दिया है. नेपाल सरकार ने हाल ही में देश का आधिकारिक संशोधित मानचित्र जारी किया था जिसमें भारतीय क्षेत्र को अपने हिस्‍से में दिखाया गया था.

टिड्डियों के प्रकोप रोकने के लिए अभियान

पश्चिम और उत्‍तर-पश्चिम भारत के बडे़ हिस्‍से में टिड्डियों के प्रकोप के बीच कृषि और किसान कल्‍याण विभाग ने राजस्‍थान, पंजाब, गुजरात और मध्‍य प्रदेश में टिड्डी रोकथाम अभियान तेज़ कर दिया है. प्रभावित राज्‍यों में जिला प्रशासन और कृषि निगरानी इकाइयों ने 200 क्षे‍त्रीय टिड्डी निरोधक कार्यालय खोले हैं. इन कार्यालयों में तालमेल के साथ सर्वेक्षण और नियंत्रण अभियान भी चलाया जा रहा है.

जम्‍मू कश्‍मीर में बम विस्‍फोट का प्रयास विफल

सुरक्षा बलों ने जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में विस्‍फोटकों से भरी एक कार को बम निरोधक दस्‍ते की मदद से नष्‍ट कर दिया गया. खुफिया सूत्रों से जानकारी के आधार पर थलसेना, जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस और केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्‍त अभियान से बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली.

कर्नाटक में नागरिकों का स्‍वास्‍थ्‍य डेटाबेस तैयार करने की योजना शुरू होगी

कर्नाटक सरकार शीघ्र ही अपने सभी नागरिकों का स्‍वास्‍थ्‍य डेटाबेस तैयार करने की योजना शुरू करेगी. इसके माध्‍यम से राज्‍य स्‍वास्‍थ्‍य रजिस्‍टर में सभी नागरिकों का वास्‍तविक और प्रमाणीकृत स्‍वास्‍थ्‍य डेटा रखा जायेगा. सरकार राज्‍य के सभी 6.5 करोड़ नागरिकों का सर्वेक्षण करायेगी जिसमें प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों के कर्मचारियों, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जायेगा.

होम मासिक करेंट अफेयर्स टेस्ट जीके टेस्ट
June 16, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 13-15 जून 2026

June 13, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 10-12 जून 2026

June 10, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 07-09 जून 2026

June 7, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 04-06 जून 2026

June 4, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 01-03 जून 2026

May 31, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 30-31 मई 2026

May 29, 2026

📝 डेली करेंट अफेयर्स: 28-29 मई 2026

अंतिम 12 माह का करेंट अफेयर्स

जनवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
फरवरी 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मार्च 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अप्रैल 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
मई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जून 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
जुलाई 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अगस्त 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
सितम्बर 2024पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
अक्टूबर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
नवम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
दिसम्बर 2023पढ़ें 〉टेस्ट दें 〉
  © Copyright - edudose.com
  • Link to Facebook
  • Link to X
  •   Privacy Policy
  • About |Contact
Scroll to top Scroll to top Scroll to top